KL Rahul की चोट की वजह से खुल गई इस भारतीय खिलाड़ी की किस्मत, अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में एंट्री हुई पक्की

Suryakumar Yadav

इन दिनों क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार आईपीएल चल रहा है। आईपीएल (IPL) खत्म होने के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलना है। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू होने लगी। आपको बता दें कि, आगामी 7 जून से 11 जून तक यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप लंदन के ओवल मैदान पर होने जा रहा है। लेकिन अभी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।

14 सितंबर को जन्म लिए Suryakumar Yadav के बारे में यहां जानिए 14 कहानियां, कुछ बातें कर देंगी आपको भी हैरान

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में हो सकती है Suryakumar Yadav की एंट्री

दरअसल बात यह है कि, टीम इंडिया के खिलाड़ी के एल राहुल को चोट लग गई है और चोट लगने की वजह से टीम की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि हालांकि अब इसी बीच खबर आ रही है कि के एल राहुल की जगह एक खिलाड़ी के लिए टीम में वापसी का रास्ता बन गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में के एल राहुल की जगह अब सूर्यकुमार यादव को शामिल किया जा सकता है।

Suryakumar Yadav ने नेट्स में की धुआंधार बल्लेबाजी, जिसे देख पाकिस्तान के गेंदबाजो में पैदा होगा डर, देखें वीडियो

Suryakumar Yadav का धमाकेदार कमबैक

बता दें कि, सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार तरीके से वापसी कर ली है। जहां एक बार फिर से आई पी एल 2023 में कमाल का प्रदर्शन दिखाने के बाद अब उनके नाम पर भरोसा जताया जा रहा है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की एंट्री हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव की पूरी तरह फ्लॉप नजर आए थे। जो अपने डेब्यू टेस्ट मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था। जिसकी वजह से उनको प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।