14 सितंबर को जन्म लिए Suryakumar Yadav के बारे में यहां जानिए 14 कहानियां, कुछ बातें कर देंगी आपको भी हैरान

By Satyodaya On September 14th, 2022
14 सितंबर को जन्म लिए Suryakumar Yadav के बारे में यहां जानिए 14 कहानियां, कुछ बातें कर देंगी आपको भी हैरान

14 सितंबर 2022 को सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 32 साल के हो चुके हैं। उनका नाम आज भारत ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में पहचान बना चुका है। दुनिया भर के क्रिकेट दिग्गजों की जुबान पर उनका नाम चढ़ा रहता है। यह नाम और उसकी वजह उनके बल्लेबाजी की वजह से इनका एबी डिविलियर्स वाला खेल जिसे 9 गेंद को मार मार कर मैदान के कोने कोने में पहुंचा देता है। सूर्यकुमार यादव अपने अंदर 14 कहानी समेटे हुए हैं जो उनकी क्रिकेट से लेकर कमाई तक से जुड़ी हैं। आइए उसके बारे में जानते हैं।

ये रही 14 रोचक बातें

जन्म की तारीख अगर 14 है तो कम से कम 14 कहानियों के बारे में बात तो होनी चाहिए बेशक सूर्य कुमार यादव अभी तक के बेस्ट बल्लेबाज हो चुके हैं कि उनके बारे में क्रिकेट प्रशंसकों को सब कुछ पता है लेकिन फिर भी कुछ रोचक कहानियां और किस्से ऐसे होते हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को यह पता होता है हम यहां उनसे जुड़ी वैसी ही 14 रोचक बातें आपको बताने वाले हैं।

– बचपन में क्रिकेट के पहले बैडमिंटन सूर्यकुमार यादव को पसंद था यह तो सब जानते हैं लेकिन क्या आपको यह पता है कि उन्होंने दोनों ही खेलों में क्रिकेट को ज्यादा तवज्जो क्यों दिया। या यह कह लें कि क्रिकेट खेलना है उनको क्यों पसंद आया वह इसलिए क्योंकि बचपन में क्रिकेट खेलने के बहाने घर से ज्यादा समय सूर्या को बाहर रहने का मिल जाता था। बस इसी सोच में उन्होंने बैडमिंटन प्लेयर बनने से खुद को रोका और बल्ला पकड़ा।

-उनके जन्म की तारीख 14 है और जब उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया तो तारीख भी 14 ही थी। उन्होंने 14 मई 2021 को t20 क्रिकेट के राष्ट्रीय भारतीय टीम में कदम रखा था।

-सूर्यकुमार यादव की टोटल नेट वर्थ ₹30 करोड़ की है,जिसमें 1 महीने की कमाई 75 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए है।

– सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में रिटेन किया था, तो वह आईपीएल 2018 के लगातार मुंबई टीम का हिस्सा रहे हैं। इससे पहले वह 2011 2012 और 2013 में मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे थे इस बीच वह 4 सीजन केकेआर की ओर से भी खेले थे।

-एमएस धोनी के जैसे सूर्यकुमार यादव भी कार के बहुत शौकीन हैं Mercedes-Benz GLE Coupe खूब खरीदी 32 साल के इस बल्लेबाज को नई कार की कीमत 2.15 करोड रुपए है इसके अतिरिक्त उनके पास 1.22 करोड़ रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर 39-42 लाख रुपए में आने वाली स्कोडा सुपरबर्ग भी है ।

-धोनी को वो फॉलो करते हैं और उनकी तरह बाइक के दीवाने हैं। सूर्य कुमार यादव के पास बाइक गेराज में 24 से 27 लाख रुपए तक में आने वाली बीएमडब्ल्यू एसआरआर1 लेटेस्ट कलेक्शन में से एक है।

– मुंबई में हीं उनकी पढ़ाई लिखाई हुई।उन्होंने पिल्लई कॉलेज के आर्ट एंड कॉमर्स में ग्रेजुएशन पूरा किया।

-2016 जुलाई में सूर्यकुमार यादव ने देवीशा शेट्टी से शादी की। दोनों का प्यार कॉलेज में परवान चढ़ा उनकी पत्नी डांस टीचर है और साउथ इंडिया परिवार से संबंध रखती हैं।

-मिडिल ऑर्डर में भारत की मौजूदा बैटिंग लाइन अप के बीच सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट लेने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं फिलहाल उनका स्ट्राइक रेट 173.30 का है।

-आईसीसी t20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव इस समय भारत के टॉप बल्लेबाजों में से एक हैं उनकी आईसीसी रैंकिंग चौथी है।

-सूर्यकुमार यादव भारत के लिए t20 में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं यह कामयाबी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन की नाबाद पारी खेलते हुए हासिल की थी उनके बढ़ाई और केवल विराट कोहली का है जिन्होंने 122 रन बनाए और रोहित शर्मा जिन्होंने 118 रन बनाए।

-सूर्यकुमार यादव के नाम अभी तक केवल 1 इंटरनेशनल शतक था और उन्होंने T20I में यह बनाए।

-13 वनडे सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए खेले जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक के साथ 340 रन जोड़े।उनका बेस्ट स्कोर वनडे में 64 रन का रहा।

-t20 में 25 पारियां खेल चुके सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले बहुत अच्छा करता है उनका स्ट्राइक रेट 172.7 का है

Read More-Aakash Chopra ने इन 5 खिलाड़ियों को बताया दुनिया का बेस्ट ‘पुल-शॉट’ खेलने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में मात्र एक भारतीय

Tags: एबी डिविलियर्स, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,