टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल ने 23 जनवरी को आथिया शेट्टी के साथ शादी की। शादी खंडाला में सुनील शेट्टी के घर से हुई थी। इस दौरान ज्यादा सेलेब्रिटी तो शामिल नहीं हुए लेकिन विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी ने केएल के लिए कुछ गिफ्ट्स भेजे हैं। आइए आपको बताते हैं, किसने क्या दिया गिफ्ट…
विराट कोहली ने दिल खोल भेजे तोहफे
टीम इंडिया के खिलाड़ी केएल राहुल की शादी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आथिया से हुई है। इस दौरान घर के लोगों में शादी की गई। आपके बता दें कि इस जोड़ी को विराट कहोली ने तोहफे में BMW कार गिफ्ट की है। कार की कीमत करीब 2.17 करोड़ रुपये है।
धोनी ने तो दे दिया जिगर का टुकड़ा
वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी केएल राहुल और आथिया की शादी में पहुंचे थे। महेंद्र सिंह धोनी ने तो इस जोड़ी को उन्होंने राहुल को भी कावासाकी निंजा बाइक दी। मार्केट वैल्यू के मुताबिक इस बाइक की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।
केएल और आथिया शेट्टी की शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए हैं। इस शादी के बाद रिसेप्शन बैंगलूरू और मुंबई में होगा। इसमें फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं, कपल की शादी में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ने शादी में रॉयल लुक वियर किया था।
आपको बता दें कि केएल राहुल के लिए राहुल विजय आउटफिट डिजाइन करेंगे। राहुल विजय को देश और विदेश के टॉप फैशन ब्रांड के साथ काम करने का खासा अनुभव है। वह एक्टर अर्जुन कपूर, विक्की कौशल और राजकुमार राव के लिए आउटफिट डिजाइन कर चुके हैं। वहीं, आथिया शेट्टी के लिए एमी पटेल आउटफिट डिजाइन करने वाले हैं। दोनों ने शादी के लिए पारंपरिक परिधान पहनने का फैसला लिया है। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
