Tag: अभिमन्यु ईश्वरन

  • BCCI को मिली इन 4 भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत, वेस्टइंडीज के दौरे से दिखाया गया बाहर का रास्ता

    BCCI को मिली इन 4 भारतीय खिलाड़ियों की शिकायत, वेस्टइंडीज के दौरे से दिखाया गया बाहर का रास्ता

    BCCI: टीम इंडिया अब आगामी वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयारियां कर रही है. बता दें की, वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है. कई खिलाड़ियों को प्रथम श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं चुना गया है. इसी के साथ कुछ खिलाड़ियों को BCCI ने लताड़ लगाई है. उनको शिकायत मिली थी कुछ खिलाड़ियों. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट, 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे.

    BCCI ने लगाई लताड़, अब आगे क्या होगा

    वेस्टइंडीज के दौरे पर जा रही टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है. बता दें की, आईपीएल के चार खिलाड़ियों की शिकायत BCCI से की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इन खिलाड़ियों ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है और वो नार्थ व वेस्ट जोन के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं.

    वैसे तो इन खिलाड़ियों के अलावा कई खिलाड़ी और हैं जिनको शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन वेस्टइंडीज के दौरे पर उनको शामिल नहीं किया गया. इस लिस्ट में सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पांचाल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

    ईश्वरन को भी दिखाया गया बाहर का रास्ता

    बता दें की, इस बार का वेस्टइंडीज दौरा बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है. कहा जा रहा है की वर्ल्ड कप की वजह से इस बार टीम इंडिया में चुने हुए खिलाड़ियों को लिया जा रहा है. वैसे तो वेस्टइंडीज के दौरे से ईश्वरन को बाहर कर दिया गया है.

    इसी पर ईश्वरन ने कहा है की,

    “भले ही मुझे चुना जाए या नहीं, लेकिन मैं एक क्रिकेटर के रूप में बेहतर होना चाहता हूं. मैं हर दिन स्तर ऊपर उठाना चाहता हूं और बेहतर होना चाहता हूं. चयन एक ऐसी चीज है जो मेरे हाथ में नहीं है लेकिन हर दिन सुधार करना है.”

     

     

    ये भी पढ़ें: Asia Cup 2023 में अगर पाकिस्तान ने नहीं की शिरकत, तो टीम इंडिया का विश्व कप जीतने का टूट सकता है सपना

  • KL Rahul की जगह इस क्रिकेटर की हो सकती है World Test Championship FINAL में एंट्री, ट्रॉफी भारत का जीतना अब पक्का

    KL Rahul की जगह इस क्रिकेटर की हो सकती है World Test Championship FINAL में एंट्री, ट्रॉफी भारत का जीतना अब पक्का

    इंडियन प्रीमियर लीग 2023 इन दिनों खेला जा रहा है। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) का फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। फाइनल मुकाबला लंदन के द क्रिकेट ओवल ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के लिए टीम इंडिया की स्क्वाएड का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल शामिल नहीं हो पाएंगे। केएल राहुल की जगह अब अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है।

    ICC TEST CHAMIPNSHIP: पाकिस्तान की हार से होगा भारत को टेस्ट चैंपियनशिप में फायदा, श्रीलंका की जीत से फाइनल में जगह पक्की करेगी टीम इंडिया

    केएल राहुल का मिला रिप्लेसमेंट

    हालांकि केएल राहुल को चोट लगने के बाद उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अभी तक किसी भी खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसे में कयासों का दौर लगातार जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई इस युवा खिलाड़ी को शामिल कर सकती है। कयास लगाया जा रहा है कि केएल राहुल की जगह अब अभिमन्यु ईश्वरन को मौका दिया जा सकता है।

    बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन कई मौकों पर टीम का हिस्सा रह चुके हैं और अभी तक इस खिलाड़ी का डेब्यू नहीं हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन को रोहित शर्मा की कप्तानी के दौरान कई बार टीम इंडिया का हिस्सा भी बन चुके हैं लेकिन उन्हें एक बार भी टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। अभिमन्यु को पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ इंडिया टीम की कप्तानी करने का मौका मिला था और बतौर बल्लेबाज खिलाड़ी ने काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया था।

  • टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियो के साथ नाईंसाफी कर रही है बीसीसीआई और चयनकर्ता, खुद को साबित कर चुके हैं मैचविनर

    टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियो के साथ नाईंसाफी कर रही है बीसीसीआई और चयनकर्ता, खुद को साबित कर चुके हैं मैचविनर

    टीम इंडिया को श्रीलंका सीरीज के अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के साथ सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया गया है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में जिन तीन खिलाड़ियों को शामिल होने का इंतजार सभी कर रहे थे, वो नहीं हुआ। ये तीन खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल होकर टीम को शानदार जीत दिलाने में मदद कर सकते थे। आइए आपको बताते हैं, कौन हैं वो खिलाड़ी….

    पृथ्वी शॉ

    पृथ्वी शॉ के टीम में शामिल होने के लिए फैंस काफी इंतजार कर रहे थे। वह घरेलू मैच में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने तिहरा शतक जड़कर अपना नाम चयनकर्ताओं की नजरों में लाया था। इसके बाद उन्हें अब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों के रेस्ट लेने के बाद जगह मिली है। पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से टीम इंडिया से नदारत थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद उन्होंने सेलेक्टर्स को उन्हें चुनने पर मजबूर कर लिया। पृथ्वी शॉ टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं साथ ही उन्होंने टेस्ट डेब्यू में शतक भी लगाया था।

    अभिमन्यु ईश्वरन

    अभिमन्यु ईश्वरन 27 साल के युवा खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यु का नाम आगे चल रहा था। अभिमन्यु सलामी बल्लेबाज हैं, जोकि बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते है। बीते दिनों अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

    सरफराज खान

    सरफराज खान टीम के शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं। सरफराज खान को टेस्ट सीरीज से बाहर रखा गया है। ऐसा माना जा रहा था कि ऋषभ पंत को गैरमौजूदगी में सरफराज खान टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह घरेलू मैच में भी शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। मगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर कर दिया गया।

  • BAN vs IND: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर तो इस खिलाड़ी की खुल गई किस्मत, मिल गया टीम में खेलने का मौका

    BAN vs IND: रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर तो इस खिलाड़ी की खुल गई किस्मत, मिल गया टीम में खेलने का मौका

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस समय अपनी चोट के कारण बांग्लादेश सीरीज से बाहर चल रहे हैं। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर में मीरपुर में शुरू होने वाला है। इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह टीम में युवा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन (Abhimanyu Easwaran) को रखा गया है। वहीं टीम का कप्तान केएल राहुल को बनाया गया है।

    नहीं मिला प्लेइंग 11 में आने का मौका

    अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में रिप्लेसमेंट तो मिला लेकिन उन्हें सीरीज के पहले मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया था। इस सीरीज का दूसरे मैच में भी टीम के खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलना लगभग न मुमकिन है। अभिमन्यु घरेलू मैच में टीम बंगाल टीम के सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हैं।

    टीम का कप्तान बनते ही हुए फ्लॉप

    टीम के कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने जीत तो हासिल की लेकिन उनका बल्ला लगभग फ्लॉप ही नजर आया है। केएल राहुल टी20 वर्ल्ड कप से ही बल्ले को लेकर फ्लॉप नजर आ रहे हैं। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को कप्तानी का टैलेंट दिखाने का मौका मिला, जो फायदे का सौदा रहा।

    रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने रखा सीरीज से बाहर

    कप्तान रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल सीरीज में कैच लेते समय स्लिप हो गए थे। इसके बाद 7 दिसंबर को उन्हें ट्रीटमेंट के लिए मुंबई भेजा गया। कप्तान रोहित शर्मा को अंगूठे में थोड़ी जकड़न है। उनकी तकलीफ ज्यादा न बढ़ें इसे ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें टूर्नामेंट से बाहर रखने का निर्णय लिया है। बीसीसीआई चयन समिति ने उन्हें जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया है।

    रोहित के फैंस इस खबर को सुनकर काफी निराश हैं।  ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 3 जनवरी से खेली जाने वाली श्रीलंका सीरीज का हिस्सा होंगे। तीन मैचों की सीरीज में टी20 सीरीज और 3वनडे सीरीज खेले जाएंगे।

  • अभिमन्यु ईश्वरन के तूफान के बाद चली चेतेश्वर पुजारा, जयंत यादव और श्रीकर भरत की भी हवा, तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने की बांग्लादेश की जमकर कुटाई

    अभिमन्यु ईश्वरन के तूफान के बाद चली चेतेश्वर पुजारा, जयंत यादव और श्रीकर भरत की भी हवा, तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने की बांग्लादेश की जमकर कुटाई

    इंडिया ए टीम और बांग्लादेश ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले थे, जिनका दुसरा टेस्ट मैच इंडिया ए के हित में जा चुका है. दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन इंडिया ए ने अपनी पारी की घोषणा 562 रनों पर किया और इस दौरान टीम ने 9 विकेट गवाए.

    इंडिया ए द्वारा बनाया गया ये रन बांग्लादेश ए द्वारा पहली बारी में बनाए गए रनों से 310 रन ज्यादा है. दिन की समाप्ति पर बांग्लादेश ए ने 49 रन बनाए और इस दौरान टीम ने 2 विकेट गवाए. बांग्लादेश ए की टीम अभी भी इंडिया ए की टीम से 261 रनों से पिछड़ी हुई है.

    इंडिया ए के बल्लेबाजों के सामने बेबस नजर आए बांग्लादेशी गेंदबाज

    इंडिया ए के बल्लेबाजों का पहली पारी में प्रदर्शन देखने लायक था. बल्लेबाज अपने बेहद घातक फॉर्म में नजर आए और उन्होंने दानादन रनों की बरसात की. इंडिया की पारी की शुरुवात करने उतरे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 157 रनों की जबरदस्त पारी खेली. उनके बाद मिडिल ऑर्डर के द्वारा भी बेहतरीन बल्लेबाजी देखने मिली.

    बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने पारी में 52 रन जड़े वहीं उनके बाद श्रीकर ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 77 रन जड़े. इतना ही नहीं बल्कि निचले ऑर्डर में बल्लेबाज़ी करने उतरे खिलाड़ी भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते दिखे. जयंत यादव ने 83 रनों की पारी खेली, वहीं सौरव कुमार ने 55 रन जड़े. नवदीप सैनी ने अर्धशतक जड़ा और अंत तक नाबाद रहे.

    गेंदबाजी में भी बेहद घातक

    इंडिया के न केवल बल्लेबाजों ने आज अपना दमखम दिखाया बल्कि उनके साथ साथ गेंदबाजों ने भी बेहद किफायती प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित किया. बांग्लादेश ए की दूसरी पारी के दौरान इंडिया ए के गेंदबाजों ने टीम के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए. इंडिया ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए उमेश यादव ने बांग्लादेश ए के खिलाड़ी जाकिर हसन को महज 12 रनों पर आउट करते दिखे.

    सौरव कुमार ने भी 1 विकेट हासिल किया. इसी के साथ बांग्लादेश ए की टीम आज के दिन की समाप्ति पर 49 रनों पर 2 विकेट गवा बैठी. अब कल क्या कैसा होगा ये देखने लायक होगा. इंडिया की टीम ने अगर अपने इसी प्रदर्शन को बरकरार रखा तो टीम को मैच जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा.

  • Rest of India में यशस्वी जायसवाल और मयंक अग्रवाल जैसे धुरंधर हुए शामिल, BCCI ने हनुमा के हाथ में दी कमान

    Rest of India में यशस्वी जायसवाल और मयंक अग्रवाल जैसे धुरंधर हुए शामिल, BCCI ने हनुमा के हाथ में दी कमान

    ईरान ट्रॉफी के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया (Rest of India) टीम की घोषणा हो चुकी है। 15 सदस्यीय टीम की कमान हनुमा विहारी को दी गई है। ईरानी ट्रॉफी का मैच 1 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर के बीच में राजकोट में होगा। जहां रेस्ट ऑफ इंडिया सौराष्ट्र की चुनौती का सामना करने वाली है। ईरान ट्रॉफी में सौराष्ट्र की कप्तानी शायद चेतेश्वर पुजारा करेंगे। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में टॉप ऑर्डर के बहुत से बल्लेबाज हैं जिनमें यशस्वी जायसवाल, मयंक अग्रवाल,अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पंचाल में शामिल है।

    यश ढुल टीम में शामिल

    दिलीप ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी के डेब्यू पर शतक लगाने वाले यह यश ढुल को टीम में शामिल किया गया। ज्ञात हो कि वह भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में कैप्टन हैं। उनके पास अब तक फर्स्ट क्लास विकेट की 9 पारियों में चार शतक के साथ 770 रन है। यश ढुल के जैसे यशस्वी जायसवाल का भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी की परफॉर्मेंस बहुत अच्छा रहा है।

    उन्होंने 13 पारियों में 84 .58 की औसत से रन हासिल किए। जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। इसके अतिरिक्त सरफराज खान की मौजूदगी टीम के आर्डर को मजबूती दिखा रही है। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव को भी अवसर मिला है। उनके अलावा टीम में एक और विकेटकीपर है जो अनुभवी बल्लेबाज के केएस भरत भी होंगे।

    टीम की गेंदबाजी लाइन अप में उमरान मलिक का चेहरा शामिल है।इनके अलावा आईपीएल में धोनी की टीम में सीएसके के साथ खेलने वाले मुकेश कुमार को अवसर मिल सकते हैं। उनके अलावा कुलदीप सेन भी टीम के लिए गेंदबाजी कर सकते हैं। इस पर डिपार्टमेंट पूरी तरह से सौरभ कुमार और जयंत यादव पर ही है।

    यह रही Rest of India की टीम

    हनुमा विहारी (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, प्रियांक पंचाल, सरफराज खान, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, केएस भरत (विकेटकीपर), उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), उमरान मलिक, मुकेश कुमार, अरज़न नागवसवाला, जयंत यादव, सौरभ कुमार

    कौन होंगे कोच

    टीम के कोच सितांसु कोटक होंगे, जो कि सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान भी हैं। इसके अलावा वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग ग्रुप का भी हिस्सा है। इस साल भारतीय टीम के आयरलैंड दौरे पर असिस्टेंट कोच भी वह रहे थे।

    Read More-IPL 2023: कायरन पोलार्ड पर ये 3 टीमें ऑक्शन में लगा सकती हैं बड़ा दांव, टीम को प्रदान करेंगे मजबूती

  • भारत के ये 5 घरेलू क्रिकेट Player, जिनको शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, देखें लिस्ट…

    भारत के ये 5 घरेलू क्रिकेट Player, जिनको शानदार प्रदर्शन करने के बाद भी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, देखें लिस्ट…

    हर भारतीय खिलाड़ी (Player) यही चाहता है इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते हुए अपने देश का नाम गर्व से ऊंचा करें। भारतीय खिलाड़ी इसीलिए बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करता है ताकि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह बना पाए। दरअसल वहीं खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल हो पाते हैं जो ढेर सारे रंग छोड़ते हैं और विकेट चटकाए हैं या तो फिर रणजी ट्रॉफी अपने नाम करते हैं तभी वह भारतीय टीम में शामिल हो पाते हैं।

    आज हम ऐसे कुछ खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ घरेलू क्रिकेट तक ही सीमित रह पाए हैं उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में जगह नहीं बना पाई है। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद भी टीम इंडिया में जगह नहीं पाई है।

    अभिमन्यु ईश्वरन

    अभिमन्यु ईश्वरन

    घरेलू क्रिकेट में दाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन ने अभी तक टीम इंडिया में डेब्यू नहीं किया है। इन्हें अभी तक टीम में जगह नहीं मिली है यह बंगाल की तरफ से खेलते नजर आते हैं।आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल कैरियर भारत का रिजर्व खिलाड़ी भी ने बनाया जा चुका है लेकिन इन आज तक टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 72 प्रथम श्रेणी मैचों में 5019 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 15 शतक और 22 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    तरुवर कोहली

    तरूवर कोहली

    झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में तिहरा शतक लगाने वाले इंग्लिश काउंटिंग का है लेकिन इन्हें आज तक टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कोहली के खाते में 3827 रन है लिस्ट ए की 54 पारियों में इन्होंने 1662 रन बनाए हैं। लेकिन उम्मीद नहीं जताई जा रही है कि इन्हे टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।

    जलज सक्सेना

    जलज सक्सेना

    घरेलू क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी जलज सक्सेना ने 2005 में मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। वहीं 2016 में केरल के लिए खेलते नजर आए थे इन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इनकी उम्र 35 साल की हो चुकी है लेकिन आज तक ने टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई। इन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट में 199 पारियों में 6368 रन बनाए हैं।ए क्रिकेट की 90 पारियों में उनके बल्ले से2035 रन बनाए हैं।

    प्रियंक पांचाल

    प्रियंक पांचाल

    इस लिस्ट में सबसे बेहतरीन नाम प्रियंक पांचाल का आता है जो घरेलू क्रिकेट में चलते हुए नज़र आते हैं प्रियांक पांचाल ने प्रथम श्रेणी के101 मैचों की पारियों में 7068 रन बनाए जिसमें उन्होंने 24 शतक लगाए हैं और 25 अर्धशतक अपने नाम किए हैं वही ए क्रिकेट में 75 मुकाबलों में 75 पारियों में 2854 रन बनाए हैं। लेकिन आज तक इन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका नहीं दिया गया है। वही उम्मीद भी नहीं जताई जा रही है।

    रजनीश गुरबानी

    रजनीश गुरबानी

    29 वर्ष के रजनीश गुरबाणी ने 2016-17 में रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आए थे। रणजी ट्रॉफी में कई खिताब अपने नाम किए हैं। इन्होंने फर्स्ट क्लास के क्रिकेट की 53 पारियों में 106 छह विकेट अपने नाम किए हैं। ए क्रिकेट की 26 पारियों में 124 विकेट अपने नाम किए हैं। लेकिन आज तक इन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई है। इन्हें कभी भी टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं दिया गया है।

    इसे भी पढ़ें-VIDEO: हार्दिक पांड्या ने तोड़ी धोनी की बरसों पुरानी प्रथा, सीरीज जीतने के बाद इन्हें ट्रॉफी थमाकर सबको चौंकाया