Tag: अजिंक्य रहाणे

  • भारतीय टीम को ट्रॉफी जीताने वाले कप्तान ने की शानदार फॉर्म में वापसी, लगातार लगा रहे हैं शतक पर शतक

    भारतीय टीम को ट्रॉफी जीताने वाले कप्तान ने की शानदार फॉर्म में वापसी, लगातार लगा रहे हैं शतक पर शतक

    टीम इंडिया इन दिनों रणजी ट्रॉफी के लिए घरेलू मैच खेल रही है। रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए कई खिलाड़ी अपने गेम से दावेदारी पेश करते हैं। वहीं, टीम इंडिया इन दिनों श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में बिजी है। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों को भी टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। इस सीरीज में एक खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए शानदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन फिर भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। हम बात कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे की।

    अजिंक्य रहाणे ने रणजी में किया शानदार परफॉर्म

    अजिंक्य रहाणे ने रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम के कप्तान के रूप में अच्छी भूमिका निभाई। मुंबई की कप्तानी संभाल रहे अजिंक्य रहाणे ने 191 रन बनाए। उन्होंने और पृथ्वी शॉ ने तीसरे विकेट के लिए 401 रन जोड़े। पृथ्वी ने इसी मैच में 383 गेंदों पर 49 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 379 रन बनाए। अजिंक्य और पृथ्वी शॉ के गेम के लिए उनकी काफी तारीफ भी हो रही है। अपने गेम से अजिंक्य ने चयनकर्ताओं को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

    अजिंक्य रहाणे ने लगाए चौके, छक्के

    अजिंक्य रहाणे ने लगाए 34 साल के अजिंक्य रहाणे ने 302 गेंदों का सामना किया और उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के जड़े। रहाणे ने 63.25 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने बाउंड्री से ही 17 गेंदों पर 72 रन बना लिए। मुंबई ने इस तरह 4 विकेट पर 687 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। रहाणे ने अभी तक 82 टेस्ट, 90 वनडे और 20 ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 4931, वनडे में 2962 और टी20 इंटरनेशनल में 375 रन बनाए।

    ऐसा रहा रणजी के लिए मैच

    मुंबई ने अपनी पहली पारी 4 विकेट पर 687 रन बनाए। इसके बाद शम्स मुलानी ने गेंद से कमाल दिखाते हुए 4 विकेट झटके और असम टीम पहली पारी में 370 रन बना सकी। असम ने दूसरी पारी में अपने 5 विकेट सिर्फ 17 रन बनाकर खो दिए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक असम दूसरी पारी में 5 विकेट पर 36 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था।

  • Ajinkya Rahane बीच मुकाबले में अपने मैच विनर खिलाड़ी पर बुरी तरह से भड़के, गुस्से में मैदान से भगा दिया, वीडियो हुआ वायरल

    Ajinkya Rahane बीच मुकाबले में अपने मैच विनर खिलाड़ी पर बुरी तरह से भड़के, गुस्से में मैदान से भगा दिया, वीडियो हुआ वायरल

    मैच के आखिरी पलों में हर एक कप्तान अपने स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर ही देखना चाहता है, लेकिन कभी कभार चोट की वजह से खिलाड़ी को बाहर होना पड़ता है और जब बात फाइनल की हो तो आखिरी पलों में मैच जिताने वाले किसी खिलाड़ी का टीम के बाहर हो जाना बड़ा झटका लगता है। लेकिन भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने तो अपने हाथों के फाइनल में स्टार खिलाड़ी को मैदान के बाहर निकाला। बात यह दिलीप ट्रॉफी के फाइनल की है जहां रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 294 रनों से हराकर जीत हासिल की।

    जायसवाल की शिकायत

    इस मुकाबले के आखिरी दिन रहाणे ने एक बड़ा कदम उठाया और अपने स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मैदान के बाहर भेजा। जायसवाल फाइनल के हीरो रहे। उन्होंने 265 रन की पारी खेली और वेस्ट जोन को जीत दिलाई। जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। असल में आखिरी दिन वह साउथ जोन के खिलाड़ी रवि तेजा के जिसके बाद अंपायर से उन्होंने जायसवाल के बिहेवियर को लेकर शिकायत की। अंपायर ने घटना के बारे में कप्तान रहाणे को जानकारी दी।

    जायसवाल के तेवर देख किया बाहर

    जायसवाल का बिहेवियर देखकर रहाणे का माथा ठनक गया। उन्होंने पहले तो जायसवाल को शांत कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने अपने कैप्टन की बात नहीं सुनी और रवि तेजा से बहस करते ही रहे, जिससे रहाणे को गुस्सा आ गया और उन्होंने जायसवाल के हाथ को नीचा करते हुए हल्का पीछे की ओर धकेला और मैदान के बाहर भेज दिया।

    अब हर कोई उनके इस कदम की तारीफ कर रहा है और जायसवाल के लिए बड़ा सबक भी बताया जा रहा है। मुकाबले की बात की जाए तो वेस्ट जोन पहली पारी में पीछे हो गया, जिसके बाद दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया और बढ़िया पारी खेली। उनके दम पर ही वेस्ट जोन 529 रन बनाकर विरोधी टीम को बड़ा लक्ष्य दे पाए, लेकिन साउथ जोन दूसरी पारी में 234 रन पर ही सिमट गया।

    इसे भी पढ़ें-

    Rahul Dravid ने रवि शास्त्री के इन 3 फेवरेट प्लेयर्स को किया लगातार नजरअंदाज, नहीं दिया एक भी मौका

  • Duleep Trophy: वेस्ट जोन ने शानदार खेल दिखाकर जीती दिलीप ट्रॉफी, अंजिक्य रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन ने शानदार खेल दिखाकर जीती दिलीप ट्रॉफी, अंजिक्य रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    Duleep Trophy:अजिंक्य रहाणे की कैप्टंसी में वेस्ट जोन दिलीप ट्रॉफी का चैंपियन बना। कोयंबटूर में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 294 रन से वेस्ट जोन ने हरा दिया और खिताब को अपने नाम किया।

    सामने रखा 529 का लक्ष्य

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    इस फाइनल मुकाबले में वेस्ट जोन ने साउथ जोन के सामने 529 रनों का लक्ष्य रख दिया, जिसके बाद एक बड़े लक्ष्य के आगे साउथ जोन 234 पर ही सिमट कर रह गई।

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    वेस्ट जोन के लिए फाइनल मुकाबले की दूसरी पारी में शम्स मुलानी ने सबसे अधिक 4 विकेट हासिल किए तो वहीं अगर मैच के बारे में बात करें तो 6 विकेट झटक कर जयदेव उनादकट सफल गेंदबाज रहे।

    यशस्वी जायसवाल बने प्लेयर ऑफ द मैच

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    वेस्ट जोन की खिताबी जीत साउथ जोन के खिलाफ हीरो यशस्वी जायसवाल है, जिन्होंने दूसरी पारी में 265 रन बनाए। टोटल 266 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    Duleep Trophy: वेस्ट जोन चैंपियन ने जीती दिलीप ट्रॉफी, रहाणे के कप्तानी ने किया कमाल

    प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जयदेव उनादकट को दिया गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 13 विकेट हासिल किए इसके अलावा 50 रन भी बनाए।

    इसे भी पढ़ें-Rahul Dravid ने रवि शास्त्री के इन 3 फेवरेट प्लेयर्स को किया लगातार नजरअंदाज, नहीं दिया एक भी मौका

  • DULEEP TROPHY 2022: अजिंक्य रहाणे ने चौके-छक्कों की बरसात से दोहरा शतक ठोक मचाया गद्दर, भारतीय टीम में शानदार वापसी की भरी हुंकार

    DULEEP TROPHY 2022: अजिंक्य रहाणे ने चौके-छक्कों की बरसात से दोहरा शतक ठोक मचाया गद्दर, भारतीय टीम में शानदार वापसी की भरी हुंकार

    अजिंक्य रहाणेः भारत में इस वक्त घरेलू क्रिकेट की दलीप ट्रॉफी (DULEEP TROPHY) खेली जा रही हैं। जिसका क्वार्टर फाइनल मैच नॉर्थ ईस्ट जोन और वेस्ट जोन के बीच खेला जा रहा हैं। भारतीय खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) इस वक्त वेस्ट जोन की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।

    टॉस जीतकर नॉर्थ ईस्ट जोन के कप्तान ने पहले अंजिक्य रहाणे की टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। अंजिक्य रहाणे की टीम ने इसे चुनौती समझकर अपना जौहर दिखाना शुरू कर दिया। पहले ओपनिंग करने उतरे यश्सवी जायसवाल (YASHASVI JAISWAL) ने दोहरा शतक और फिर खुद कप्तान रहाणे ने दोहरा शतक जड़ विरोधी टीम की हवाईयां ही उड़ा दी।

    अजिंक्य रहाणे ने जड़ा दोहरा शतक

    दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच में अजिंक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आयी। वेस्ट जोन के ओपनिंग बल्लेबाजों ने टीम को लिए चीजें और आसान कर दी। ओपनिंग बल्लेबाज यश्सवी जायसवाल और पृथ्वी शॉ के बीच 206 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने टीम के लिए स्तंभ का काम किया।

    पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) के आऊट होने के बाद कप्तान अजिंक्य रहामे फिर क्रिज पर उतरे। रहाणे ने टीम को आगे बढ़ाते हुए यश्सवी जायसवाल के साथ मिलकर शानदार पारी खेली। दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को 539 तक पहुंचाय। आपको बतां दे युवा बल्लेबाज यश्सवी जायसवाल ने 228 रनों की शानदार पारी खेली।

    वहीं रहाणे ने 264 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 207 रन की पारी खेल अपना दोहरा शतक पूरा किया। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक स्कोर यह हैं। कल खेल वापस शुरू होने से बल्लेबाज अपना और दम दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

    अब भारतीय टीम में मचाएंगे रहाणे कहर

    आपको बता दें अजिंक्य रहाणे भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान थे। लेकिन उनके खराब फॉर्म के चलते वह काफी समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। अभी हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच का हिस्सा भी रहाणे नहीं बने थे। रहाणे इस साल की शुरूआत में हुए साऊथ अफ्रीका के दौरे के बाद से टीम से गायब हैं।

    अजिंक्य रहाणे फिर आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनें। लेकिन यहां भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक था। जिसके बाद रहाणे चोटिल होकर बाहर हो गए। अब जाकर बड़े समय बाद रहाणे ने दलीप ट्रॉफी से एक नई शुरूआत की हैं। रहाणे इस वक्त शानदार नजर आ रहे हैं। अगर वह अपनी पारी को इसी तरह आगे लेकर जाए तो वह जल्द ही भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

  • खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे की 3 महीने बाद चमकी किस्मत, इस टीम ने बनाया कप्तान

    खराब फॉर्म से जूझ रहे अजिंक्य रहाणे की 3 महीने बाद चमकी किस्मत, इस टीम ने बनाया कप्तान

    भारतीय दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) मौजूदा समय में नैशनल क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। खराब फॉर्म के चलते उन्हें भारतीय चयनकर्ताओं ने सिलेक्शन के दायरे से बाहर कर दिया था। सभी को लग रहा था कि इस दिग्गज खिलाड़ी का करियर हाशिए पर पहुंच चुका है और जल्द ही खत्म भी होने वाला है। लेकिन अब एक ऐसे खबर सामने आ रही है जिसके बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है।

    दिलीप ट्रॉफी में कप्तानी करते नजर आएंगे अजिंक्य रहाणे

    जानकारी के अनुसार रहाणे (Ajinkya Rahane) आगामी दिनों में भारतीय घरेलू क्रिकेट के टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। बीसीसीआई के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले महीने से होने वाली है। मुंबई के नौ खिलाड़ियों को वेस्ट जोन की टीम में चुना गया है।

    जोनल चयन समिति ने मुंबई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), शम्स मुलानी (Shams Mulani ) और सुवाद पारकर को चुना है। रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हार्दिक तमोर (Hardik Tamore) ने भी टीम में जगह बनाई।

    भारत के पूर्व तेज गेंदबाज सलिल अंकोला की अध्यक्षता वाली जोनल चयन समिति ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन सितारों से भरी टीम में शामिल किया है और टीम की कमान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में होगी।

    3 महीने बाद मैदान पर वापसी करेंगे अजिंक्य रहाणे

    हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) अपना पहला प्रतिस्पर्धी मैच दिलीप ट्रॉफी में खेलेंगे। आखिरी बार उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल में खेलता हुआ देखा गया था। अनुभवी बल्लेबाज को भारतीय टेस्ट टीम के लिए अपनी दावेदारी आगे बढ़ाने के लिए कुछ बड़े रनों की जरूरत होगी।

     

    क्योंकि इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज में फ्लॉप होने के बाद उन्हें नैशनल टीम से बाहर कर दिया गया था। अजिंक्य लगभग 1 दशक तक लाल गेंद के खेल में टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए 82 टेस्ट मैचों में 4931 रन बनाए हैं।

  • Ajinkya Rahane Wife: अजिंक्य रहाणे की पत्नी खूबसूरती में देती है सबको टक्कर, फोटोज देख हो जायेंगे क्लीन बोल्ड

    Ajinkya Rahane Wife: अजिंक्य रहाणे की पत्नी खूबसूरती में देती है सबको टक्कर, फोटोज देख हो जायेंगे क्लीन बोल्ड

    अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गया है। रहाणे अपनी निजी जीवन को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं। रहाणे अपनी पत्नी को मोटिवेटर मानते हैं। उनकी शादी भी काफी फिल्मी है। अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और राधिका धोपावकर एक ही स्कूल में पढ़ते थे। वहीं, दोनों में दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों के घर पास में ही थे कई मुलाकातों के बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और फिर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए।

    अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की पत्नी राधिका धोपावकर वर्तमान में एक गृहिणी हैं। उनका जन्म 1991 में मुंबई, महाराष्ट्र में एक मजदूर वर्ग के परिवार में हुआ था। एक मराठी परिवार में पली-बढ़ी उन्हें सभी मराठी रीति-रिवाजों और परंपराओं की अच्छी समझ है।

    अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की वाइफ राधिका धोपावकर का जन्म 1991 मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था। इंटीरियर डिजाइनिंग में महारथ हासिल थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के तुरंत बाद उसी में एक कोर्स किया।

    अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने आखिरकार 26 सितंबर, 2014 को अपने परिवार की सहमति से अपनी लंबे समय से प्रेमिका, राधिका के साथ एक पारंपरिक समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

    राधिका का परिवार मूल रूप से पुणे (Pune) का रहने वाला है। दोनों ने शादी करने के लिए परिवारों की सहमति लेने के बाद अरेंज मैरिज की थी। एक शो में रहाणे (Ajinkya Rahane) ने बताया था कि वह शादी करने टी-शर्ट और जींस पहनकर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ राधिका के घर पहुंच गए थे, क्योंकि उन्हें कपड़े खरीदने का वक्त नहीं मिला था।

  • इस भारतीय क्रिकेटर के घर फ़िर से गूंजने वाली हैं किलकारियां, पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

    इस भारतीय क्रिकेटर के घर फ़िर से गूंजने वाली हैं किलकारियां, पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेबी बंप की तस्वीरें

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। मैदान से दूर इन दिनों रहाणे अपनी फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं। आईपीएल 2022 के आखिरी कुछ मैचों से उन्हें इंजरी के चलते बाहर होना पड़ा था। इसके बाद से वो मैदान पर नहीं दिखे हैं।

    लेकिन, लंबे समय बाद अचानक सुर्खियों में जरूर आ गए हैं। रहाणे (Ajinkya Rahane) के घर जल्द ही एक नए मेहमान की भी एंट्री होने वाली है। इसकी जानकारी खुद उनकी पत्नी ने फैंस को पोस्ट के जरिए दी है।

    अजिंक्य रहाणे बनने वाले हैं पिता

    अजिंक्य रहाणे बनने वाले हैं पिता
    अजिंक्य रहाणे बनने वाले हैं पिता

    भारतीय टेस्ट टीम के खिलाड़ी और कुछ समय तक के टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) 2019 में पहली बार पिता बने थे। तब उनकी पहली संतान एक बेटी थी, जिसका नाम उन्होंने आर्या रखा था। संयोग से एक बार फिर अजिंक्य रहाणे और उनकी पत्नी राधिका (Radhika Dhopavkar) अक्टूबर के महीने में ही माता पिता बनने जा रहे हैं। राधिका के इस पोस्ट के बाद से अजिंक्य रहाणे और उनकी सोशल मीडिया पर काफी बधाई मिल रहीं हैं।

    दोनों की लव स्टोरी है एकदम फिल्मी

    दोनों की लव स्टोरी है एकदम फिल्मी
    दोनों की लव स्टोरी है एकदम फिल्मी

    अजिंक्य रहाणे और राधिका ने 2014 में शादी की थी। अपनी बचपन की दोस्त और पड़ोस में रहने वाली राधिका धोपावकर से अजिंक्य रहाणे ने लंबे वक्त की दोस्ती के बाद शादी की थी। अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपावकर एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू में अजिंक्य रहाणे ने बताया था कि वो अपनी शादी के लिए टी-शर्ट और जींस पहनकर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ राधिका के घर पहुंच गए थे। क्योंकि उन्हें कपड़े खरीदने का वक्त भी नहीं मिला था।

    अपने बुरे दौर से गुजर रहें है अजिंक्य रहाणे

    अपने बुरे दौर से गुजर रहें है अजिंक्य रहाणे
    अपने बुरे दौर से गुजर रहें है अजिंक्य रहाणे

    भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाए सिर्फ प्रदर्शन करके ही संभव है। अजिंक्य रहाणे वनडे और टी20 में लंबे वक्त से नजर ना आने के बाद अब टेस्ट टीम से भी बाहर चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी बार अजिंक्य रहाणे को मैदान कर देखा गया था।अजिंक्य रहाणे ने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कुल 82 टेस्ट में 4931 रन, 90 वनडे में 2962 रन और 20 टी20 मैचों में 375 रन बनाए हैं।

  • भविष्य में भारतीय टीम के इन 3 Players को बनाया जा सकता है हेड कोच, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

    भविष्य में भारतीय टीम के इन 3 Players को बनाया जा सकता है हेड कोच, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

    भारतीय टीम इस समय दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है। भारतीय टीम को आज विश्व की सबसे मजबूत और टॉप टीमों में गिना जाता है। भारतीय टीम से किसी भी टीम को मैच जीतना आज बहुत ही मुश्किल हो गया है। भारतीय टीम लगातार क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्व में अपनी पहचान बना रखी है। आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं।

    भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री के बाद भारतीय टीम के कोच के पद पर राहुल द्रविड़ को नियुक्त किया गया है। अब आपको आज हम इस आर्टिकल में भारतीय टीम के तीन ऐसे खिलाड़ियों (Players ) के बारे में बताने जा रहे हैं। जो भविष्य में भारतीय टीम के कोच बन सकते हैं।

    1. रविचंद्रन अश्विन

    IND vs ENG: कोच और कप्तान बदलने के बाद भी जारी हैं आर अश्विन के साथ नाइंसाफी का सिलसिला, महत्वपूर्ण मैच में बेंच पर बैठे

    रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के सबसे मशहूर और दिग्गज क्रिकेटर हैं। भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपनी शानदार और विस्फोटक गेंदबाजी के दम पर आज के समय अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। रविचंद्रन अश्विन अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट में भारतीय टीम की तरफ से कई मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। अश्विन भारतीय टीम के भविष्य के कोच माने जा सकते हैं।

    2. चेतेश्वर पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम के एक सीनियर बल्लेबाज हैं। चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट मैच खेलते हुए दिखाई देते हैं। चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम की तरफ से खेलते हुए कई मैचों में जीत दिलाई है। चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम का मुख्य कोच भविष्य में बनाया जा सकता है।

    3. अजिंक्य रहाणे

    IPL 2022: आईपीएल 2022 से बाहर हुए KKR के अंजिक्य रहाणे, इंग्लैंड दौरे लेकर बजी ख़तरे की घंटी, जानिए वज़ह

    अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम के शानदार और विस्फोटक बल्लेबाज हैं। अजिंक्य रहाणे आज एक विश्व स्तरीय बल्लेबाज बन चुके हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ज्यादातर टीम इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट मैच में दिखाई देते हैं। अजिंक्य रहाणे को भी भारतीय टीम का मुख्य कोच भविष्य में बनाया जा सकता है।

    Read More-Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की मेजबानी पर मंडराया ख़तरा! श्रीलंका बोर्ड ने हाँ-हाँ कर के पीछे खींचे हाथ, जानिए अब कहाँ होगा

  • IND vs ENG: एक बार फिर शॉर्ट गेंद के आगे कमजोर पड़ गए श्रेयस अय्यर, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर किया ट्रोल

    IND vs ENG: एक बार फिर शॉर्ट गेंद के आगे कमजोर पड़ गए श्रेयस अय्यर, सोशल मीडिया में फैंस ने जमकर किया ट्रोल

    श्रेयस अय्यरः भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन चल रहा हैं। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग शुरू कर दी हैं। भारत ने कल तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। आज चौथे दिन की शुरूआत के पहले सेशन के अंत तक भारत ने 7 विकेट के नुसान पर 229 रन बना लिए हैं।

    आज एक बार फिर श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) तेज गेंदजबाज के सामने शॉर्ट गेंद पर आऊट हो गए। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया में श्रेयस को ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं।

    शॉर्ट बॉल के आगे फिर बेबस दिखे श्रेयस अय्यर

    Shreyas Iyer Reveals What Rahul Dravid Instructed Him To Do On Day 4 Of Kanpur Test vs New Zealand | Cricket News

    भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच में अपनी दूसरी पारी खेलनी शुरू कर दी हैं। भारत कल तीसरे दिन के अंत तक 125 के स्कोर पर थी। आज ऋषभ पंत और पुजारा ने पारी का आगाज किया। मगर पुजारा 66 रन और ऋषभ पंत 57 के स्कोर पर आऊट हो गए। श्रेयस अय्यर आज नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। श्रेयस आज मात्र 19 रनों की ही पारी खेल पाए।

    पहली पारी के बाद आज एक बार फिर श्रेयस अय्यर शॉर्ट गेंद के आगे आऊट हो गए। विरोधी टीम ने आज एक बार फिर उनकी कमजोरी का पायदा उठाया हैं। श्रेयस 59वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेम्स एंडरसन के हाथों आऊट हो गए। श्रेयस जिस तरह से बार-बार शॉर्ट गेंदों के आगे आऊट हो रहे हैं।

    यह भारत के लिए एक बड़ी मुसिबत बनती जा रही हैं। सोशल मीडिया में फैंस ने श्रेयस को ट्रोल करना शुरू कर दिया हैं। कुछ का कहना हैं कि श्रेयस सुरेश रैना की तरह बनते जा रहे हैं। तो वहीं कोई कह रहा हैं कि श्रेयस की जगह पर अजिंक्य रहाणे को मौका मिलना चाहिए था। फैंस जमकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।

    यहां देखें फैंस के टि्वट

    https://twitter.com/sp_fleming7/status/1543919631273865217?s=20&t=iJbdn4flk-yuAEA2Ox8ZAA

    https://twitter.com/SPM_its_Awesome/status/1543908596789944322?s=20&t=iJbdn4flk-yuAEA2Ox8ZAA

    https://twitter.com/Cricmedia2/status/1543905463212789760?s=20&t=iJbdn4flk-yuAEA2Ox8ZAA

    https://twitter.com/s_u_j_a_l_g/status/1543905592984473600?s=20&t=iJbdn4flk-yuAEA2Ox8ZAA

    https://twitter.com/RavalJimmy24/status/1543905457495977985?s=20&t=iJbdn4flk-yuAEA2Ox8ZAA

  • IND vs ENG: इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन से बार-बार मुसिबत में फंस रही हैं भारत, टेस्ट टीम से कट सकता हैं पत्ता

    IND vs ENG: इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन से बार-बार मुसिबत में फंस रही हैं भारत, टेस्ट टीम से कट सकता हैं पत्ता

    श्रेयस अय्यरः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 1 जुलाई से खेला जा रहा हैं। आज 3 जुलाई को इस मैच का तीसरा दिन हैं अब तक भारत अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आई हैं। लेकिन इस टेस्ट मैच में एक खिलाड़ी ऐसा हैं जो कुछ कमाल करके नहीं दिखा पाया और अपनी पुरानी गलतियों को वापस से दोहराता चला जा रहा हैं। प्लेइंग 11 में कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी को छोड़कर इस खिलाड़ी को मौका दिया गया हैं। आइए जानते हैं कौन हौं वो खिलाड़ी-

    श्रेयस अय्यर पहली इनिंग में मात्र 15 के स्कोर पर लौटे पवेलियन

    India vs New Zealand: Shreyas Iyer hits second fifty on Test debut to give hosts the edge | Cricket News | Sky Sports

    इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच में भारत (INDIA)  ने पहली इनिंग में बल्लेबाजी कर रही थी। लेकिन शुरूआत में ही भारतीय टीम विकटें खोती चली गई। 98 के स्कोर पर भारत ने 5 विकेट खो दिए थे। भारत के युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) मात्र 15 रन बनाकर आऊट हो गए। श्रेयस ने फिर से यहां भी अपनी पुरानी गलतियों को दोहराया हैं।

    श्रेयस, जेम्स एंडरसन (JAMES ANDERSON) के तेज गेंदबाजी अटैक के सामने बुरी तरह से फ्लॉप हो गए। हम पिछले कुछ समय से देख रहे हैं श्रेयस तेज गेंदबाजों के आगे कमजोर पड़ रहे हैं। विरोधी टीम उनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाती भी नजर आ रही हैं। ऐसे में अगर इंग्लैंड के खिलाफ इस महत्वपूर्ण टेस्ट की बात करें तो श्रेयस पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।

    श्रेयस के आऊट होने के बाद भारत की उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही थी। लेकिन ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) भारत के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए हैं। और भारत को 400 से ऊपर तक के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

    श्रेयस की जगह इन खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका

    ENG vs IND: Team India Off To London As Prithvi Shaw, Suryakumar Yadav Remain In Quarantine, Says Report | Cricket News

    श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की कमजोरी दिन ब दिन भारत के लिए मुसिबत बनती जा रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में अंजिक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) जैसे खिलाड़ियों को छोड़कर टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस पर भरोसा जताया लेकिन वो उम्मीदों पर खड़े नही उतर पाए हैं।

    श्रेयस के इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया किसी और खिलाड़ी को मौका दे सकती हैं जिसमें सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का नाम शामिल हैं। श्रेयस मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। श्रेयस की जगह पर सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में भारत के लिए एक बड़ी ताकत बनने की काबिलियत रखते हैं।

    सूर्यकुमार यादव अकेले के दम पर मैच जीतवाने की काबिलियत रखते हैं। श्रेयस अय्यर में प्रतिभा की कोई कमीं नहीं हैं लेकिन अब भारत को मजबूत पक्ष में रखने की हैं। श्रेयस की तेज गेंदबाजों के सामने कमजोरी एक बड़ी समस्या हैं। श्रेयस को इस कमजोरी पर जल्द से जल्द से काम करने की जरूरत हैं।