मैच के आखिरी पलों में हर एक कप्तान अपने स्टार खिलाड़ियों को मैदान पर ही देखना चाहता है, लेकिन कभी कभार चोट की वजह से खिलाड़ी को बाहर होना पड़ता है और जब बात फाइनल की हो तो आखिरी पलों में मैच जिताने वाले किसी खिलाड़ी का टीम के बाहर हो जाना बड़ा झटका लगता है। लेकिन भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने तो अपने हाथों के फाइनल में स्टार खिलाड़ी को मैदान के बाहर निकाला। बात यह दिलीप ट्रॉफी के फाइनल की है जहां रहाणे की कप्तानी में वेस्ट जोन ने साउथ जोन को 294 रनों से हराकर जीत हासिल की।
जायसवाल की शिकायत
Here’s the video of what apparently was the last straw that led to West Zone’s Yashasvi Jaiswal (who scored 265 yesterday) being ordered off the field by his skipper Ajinkya Rahane https://t.co/Cd17p7cl1P
— Rick Eyre on cricket (@rickeyrecricket) September 25, 2022
इस मुकाबले के आखिरी दिन रहाणे ने एक बड़ा कदम उठाया और अपने स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मैदान के बाहर भेजा। जायसवाल फाइनल के हीरो रहे। उन्होंने 265 रन की पारी खेली और वेस्ट जोन को जीत दिलाई। जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे। असल में आखिरी दिन वह साउथ जोन के खिलाड़ी रवि तेजा के जिसके बाद अंपायर से उन्होंने जायसवाल के बिहेवियर को लेकर शिकायत की। अंपायर ने घटना के बारे में कप्तान रहाणे को जानकारी दी।
जायसवाल के तेवर देख किया बाहर
जायसवाल का बिहेवियर देखकर रहाणे का माथा ठनक गया। उन्होंने पहले तो जायसवाल को शांत कराने की पूरी कोशिश की, लेकिन इस स्टार बल्लेबाज ने अपने कैप्टन की बात नहीं सुनी और रवि तेजा से बहस करते ही रहे, जिससे रहाणे को गुस्सा आ गया और उन्होंने जायसवाल के हाथ को नीचा करते हुए हल्का पीछे की ओर धकेला और मैदान के बाहर भेज दिया।
अब हर कोई उनके इस कदम की तारीफ कर रहा है और जायसवाल के लिए बड़ा सबक भी बताया जा रहा है। मुकाबले की बात की जाए तो वेस्ट जोन पहली पारी में पीछे हो गया, जिसके बाद दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया और बढ़िया पारी खेली। उनके दम पर ही वेस्ट जोन 529 रन बनाकर विरोधी टीम को बड़ा लक्ष्य दे पाए, लेकिन साउथ जोन दूसरी पारी में 234 रन पर ही सिमट गया।
इसे भी पढ़ें-
Rahul Dravid ने रवि शास्त्री के इन 3 फेवरेट प्लेयर्स को किया लगातार नजरअंदाज, नहीं दिया एक भी मौका
