IND vs ENG: इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन से बार-बार मुसिबत में फंस रही हैं भारत, टेस्ट टीम से कट सकता हैं पत्ता

श्रेयस अय्यरः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गई टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 1 जुलाई से खेला जा रहा हैं। आज 3 जुलाई को इस मैच का तीसरा दिन हैं अब तक भारत अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आई हैं। लेकिन इस टेस्ट मैच में एक खिलाड़ी ऐसा हैं जो कुछ कमाल करके नहीं दिखा पाया और अपनी पुरानी गलतियों को वापस से दोहराता चला जा रहा हैं। प्लेइंग 11 में कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी को छोड़कर इस खिलाड़ी को मौका दिया गया हैं। आइए जानते हैं कौन हौं वो खिलाड़ी-
श्रेयस अय्यर पहली इनिंग में मात्र 15 के स्कोर पर लौटे पवेलियन

इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच में भारत (INDIA) ने पहली इनिंग में बल्लेबाजी कर रही थी। लेकिन शुरूआत में ही भारतीय टीम विकटें खोती चली गई। 98 के स्कोर पर भारत ने 5 विकेट खो दिए थे। भारत के युवा और प्रतिभावान खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) मात्र 15 रन बनाकर आऊट हो गए। श्रेयस ने फिर से यहां भी अपनी पुरानी गलतियों को दोहराया हैं।
श्रेयस, जेम्स एंडरसन (JAMES ANDERSON) के तेज गेंदबाजी अटैक के सामने बुरी तरह से फ्लॉप हो गए। हम पिछले कुछ समय से देख रहे हैं श्रेयस तेज गेंदबाजों के आगे कमजोर पड़ रहे हैं। विरोधी टीम उनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाती भी नजर आ रही हैं। ऐसे में अगर इंग्लैंड के खिलाफ इस महत्वपूर्ण टेस्ट की बात करें तो श्रेयस पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।
श्रेयस के आऊट होने के बाद भारत की उम्मीदें खत्म होती नजर आ रही थी। लेकिन ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) भारत के लिए संकटमोचक बनकर सामने आए हैं। और भारत को 400 से ऊपर तक के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
श्रेयस की जगह इन खिलाड़ियों को मिलना चाहिए मौका

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की कमजोरी दिन ब दिन भारत के लिए मुसिबत बनती जा रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में अंजिक्य रहाणे (AJINKYA RAHANE) जैसे खिलाड़ियों को छोड़कर टीम मैनेजमेंट ने श्रेयस पर भरोसा जताया लेकिन वो उम्मीदों पर खड़े नही उतर पाए हैं।
श्रेयस के इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया किसी और खिलाड़ी को मौका दे सकती हैं जिसमें सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) का नाम शामिल हैं। श्रेयस मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। श्रेयस की जगह पर सूर्यकुमार यादव मिडिल ऑर्डर में भारत के लिए एक बड़ी ताकत बनने की काबिलियत रखते हैं।
सूर्यकुमार यादव अकेले के दम पर मैच जीतवाने की काबिलियत रखते हैं। श्रेयस अय्यर में प्रतिभा की कोई कमीं नहीं हैं लेकिन अब भारत को मजबूत पक्ष में रखने की हैं। श्रेयस की तेज गेंदबाजों के सामने कमजोरी एक बड़ी समस्या हैं। श्रेयस को इस कमजोरी पर जल्द से जल्द से काम करने की जरूरत हैं।
Tags: अजिंक्य रहाणे, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव,