IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे में केएल राहुल की कप्तानी में इन 2 खिलाड़ियों का पूरा होगा सपना, मिलेगा शानदार डेब्यू

By Twinkle Chaturvedi On August 17th, 2022
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे में केएल राहुल की कप्तानी में इन 2 खिलाड़ियों का पूरा होगा सपना, मिलेगा शानदार डेब्यू

राहुल त्रिपाठीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरू करने वाली हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली हैं। सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12ः45 बजे से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे जो अपने पिछले सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से हराकर आ रही हैं। वहीं भारत ने भी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिक्सत दी थी।

केएल राहुल (KL RAHUL) जिम्बाब्वे दौरे से में भारत की कप्तानी करते हुए नजर वाने वाले हैं। इस दौरे में दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें आईपीएल लीग में कमाल दिखाने के बाद भारतीय टीम में जगह मिली हैं। इस दौरे में यह दोनों खिलाड़ी अपना डेब्यू भारतीय टीम में करने जा रहे हैं। आइए आपको उनके बारे में बताते हैं-

1. राहुल त्रिपाठी

राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) पिछले आईपीएल (IPL) के कुछ सत्र से शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल त्रिपाठी आयरलैंड दौरे में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। जिम्बाब्वे दौरे के खिलाफ वनडे सीरीज की टीम में राहुल को जगह मिली हैं। जिम्बाब्वे दौरे में कई खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं, ऐसे में राहुल को टीम में खेलने का मौका मिलता हुआ नजर आ रहा हैं। राहुल इस दौरे में अपने भारतीय डेब्यू का सपना पूरा हो सकता हैं।

राहुल ने आईपीएल में खेले गए 76 मुकाबलों में 28.1 की औसत से 1798 रन बनाए हैं। वहीं फ्स्ट क्लास में राहुल ने 47 मुकाबलों में 33.9 की औसत से 2540 रन बनाए हैं। राहुल को मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। जिसके दम पर उन्हें भारतीय टीम में आगे भी जगह मिल सकती हैं। क्योकि फिर जब सीनियर खिलाड़ी रहेंगे तो इन्हें मौका शायद ही मिलें। इसलिए मिले मौकों को अपनी पक्ष में करके राहुल इस दौरे को अपने लिए वरदान बना सकते हैं।

2. शाहबाज अहमद

शाहबाज अहमद (SHAHBAZ AHMED) एक ऑलराऊंडर खिलाड़ी हैं, शाहबाज बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वहीं आईपीएल लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए साल 2021 से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल में शाहबाज का प्रदर्शन शानदार रहा हैं। इस सीजन टीम को जब भी विकटों की दरकार रहती थी तब शाहबाज विकटें निकाल कर देते हैं। वहीं शाहबाज ने अपने बल्ले का जौहर भी हमें आईपीएल में दिखाया हैं।

वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR)  जो चोट के चलते भारतीय टीम में वापसी करते नजर आ रहे थे। लेकिन वो इंग्लैंड में काऊंटी क्रिकेट खेलते हुए चोटिल होकर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर हो गए। शाहबाज अहमद को भारतीय मैनेजमेंट ने वाशिंगटन की जगह पर टीम में जगह दी हैं। शाहबाज के लिए पहली बार होगा जब वो भारतीय टीम के किसी दौरे का हिस्सा बनेंगे।

शाहबाज इस दौरे में नीली जर्सी पहनते हुए नजर आने वाले हैं। शाहबाज ने अब तक 29 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होने 18.6 की औसत से 279 रन और 8.58 की इकॉनमी से 13 विकेट लिए हैं। शाहबाज का फस्ट क्लास क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन रहा हैं। शाहबाज ने 18 मुकाबलों में 41.6 की औसत से 1041 रन और 2.64 की इकॉनमी से 57 विकेट लिए हैं।

Tags: जिम्बाब्वे दौरा, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल त्रिपाठी, शाहबाज़ अहमद,
Exit mobile version