IND vs ZIM: भारत के ज़िम्बाब्वे दौरे से पहले शिखर धवन से कप्तानी छिन कर केएल राहुल को दी गई, टीम इंडिया के मनोबल पर क्या पड़ेगा असर?

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच वनडे सीरीज जल्द ही खत्म हुई और सफल सीरीज के साथ भारत ने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में क्लीन स्वीप कर इतिहास रच दिया। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया था। जिसके बावजूद भारत ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। जिसके बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का ऐलान होते ही शिखर धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का एक बयान भी सामने आया था जिसमे उन्होंने बताया था कि उन्हें टी20 टीम का हिस्सा नहीं बनने का मलाल नहीं है, वो टीम पर बोझ नहीं बनना चाहते। अब ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम के लिए BCCI ने नया घोषणा किया हैं जिसके बाद टीम इंडिया का नया कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को बना दिया गया हैं। फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद या निर्णय लिया गया हैं। इस तरह से अब शिखर धवन को भारतीय टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है।
इस फैसले के बाद टीम इंडिया पर क्या असर पड़ेगा?
केएल राहुल
केएल राहुल (KL Rahul) के फिट होने के बाद जिस तरह से एक सीनियर खिलाड़ी को कप्तान बनाकर फिर हटा दिया गया है इसका सीधा मतलब यही होता है कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की इज़्ज़त और अहमियत BCCI के लिए क्या है। शिखर को BCCI सिर्फ और सिर्फ पार्ट टाइम कप्तान और खिलाडी के तौर पर BCCI देख रही है। शिखर को बिलकुल भी एक सीरियस कप्तान और खिलाडी के तौर पर नहीं देखा जा रहा है।
टीम इंडिया के खिलाडियों के लिए भी यह एक मुश्किल वक़्त होगा कियोंकि BCCI का इस फैसले से साफ़ संकेत है कि उसका ध्यान टीम पर नहीं सिर्फ एक ख़ास खिलाडी केएल राहुल (KL Rahul) पर टिका हुआ है। पहले चोट का फिटनेस का बोल कर छोटी टीमों के साथ खेलने सेका मना करना फिर जब फ़जीहत होने लगे तो दौरे से ठीक पहले चुने हुए कप्तान को हटा कर राहुल को कप्तान बनाना। इससे साफ़ ज़ाहिर BCCI का रवैया।
शिखर धवन
फैंस भी इसे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की बेइज्जती की नजर से देख रहे हैं। BCCI पर फैंस का सोशल मीडिया पर गुस्सा भी फूटने लगा है। और काफी भड़ास भी निकाली जा रही है, एक फैंस ने बोला- ‘पहले टी20 टीम से बाहर के लिए कर देना अब इस तरह बेइज्जती करना ये गलत है।’ एक ने बोला जब धवन को कप्तान बनाना ही नहीं था टी राहुल की फिटनेस रिजल्ट्स तक रुक जाते फिर घोषणा करते।
टीम इंडिया के ज़िम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच में तीन वनडे मैचों की सीरीज (ZIM vs IND) की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। इस सीरीज का दूसरा मैच 20 अगस्त को तथा तीसरा मैच 22 अगस्त को खेला जायेगा। तीनो की एकदिवसीय मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जायेंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12.45 बजे शुरू होंगे।
टीम इंडिया के ज़िम्बाब्वे दौरे के लिए खिलाडियों का दल
टीम इंडिया
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर।
Tags: केएल राहुल, जिम्बाब्वे दौरे, टीम इंडिया, शिखर धवन,