टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर

ZIM vs IND: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर, आरसीबी के इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

ZIM vs IND: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर, आरसीबी के इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

टीम इंडिया (Team India) को 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। लेकिन उससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है, दरअसल टीम इंडिया के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) कंधे की चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वहीं उनकी जगह टीम में बंगाल के खिलाड़ी शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) को जगह मिली है।

टीम इंडिया से शाहबाज अहमद को आई मेडेन कॉल

आपको बता दें कि ज़िम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होने जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए उभरते हुए ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। ग़ौरतलब है कि इंग्लैंड के रॉयल लंदन कप में लंकाशायर के लिए खेलते हुए सुंदर के बायने कंधे में चोट लग गई। जिसके चलते उन्हें ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से भी हाथ धोना पड़ा।

ज़िम्बाबवे दौरे केर लिए बीसीसीआई ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया है। ऐसे में सुंदर के चोटिल होने के बाद भी मैनेजमेंट ने युवा प्रतिभा शाहबाज़ अहमद (Shahbaz Ahmed) को टीम में मौका दिया। शाहबाज़ को पहली बार टीम इंडिया (Team India) की नीली जर्सी पहनने का मौका मिला है।

शाहबाज़ अहमद ने आईपीएल में किया है शानदार प्रदर्शन

शाहबाज़ अहमद

2020 के आईपीएल (IPL) से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व करते हुए आ रहे शाहबाज़ अहमद (Shahbaz Ahmed) का प्रदर्शन अब तक ज़बरदस्त रहा है। आरसीबी की लाल जर्सी इस खिलाड़ी को बखूबी रास आई है। शाहबाज़ ने अब तक आईपीएल में कुल 29 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 279 रन बनाए हैं।

वहीं गेंदबाज़ी की बात करें तो, 8.58 की इकॉनमी से गेंदबाज़ी करते हुए अहमद ने कुल 13 विकेट अपने नाम किए हैं। 2022 के आईपीएल सीज़न से शाहबाज़ लाइमलाइट में आए। आईपीएल के 15वें सीजन में इस खिलाड़ी ने बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी समेत अपनी फील्डिंग से भी सबको काफी प्रभावित किया है। अब नैशनल क्रिकेट टीम में भी उनसे इसी प्रकार कर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Exit mobile version