टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 6 नवंबर को ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत (INDIA) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 61 रन और केएल राहुल के 51 रन के मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे पर भारत इस तरह से हावी हुई की टीम को रनों पर ऑलआऊट होना पड़ा।
भारत ने रनों से शानदार जीत दर्ज कर पाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर जगह बनाई हैं। अब भारत सेमीफाइनल में इंग्लैंड के साथ भिड़ते हुए नजर आएगी। आज भारत की जीत के 3 कारण रहे हैं, आइए आपको बताते हैं।
1. भारत की मजबूत तेज गेंदबाजी अटैक
आज भारतीय तेज गेंदबाजी अटैक शानदार नजर आयी हैं। भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने शुरूआत से ही अटैकिंग गेंदबाजी कर विकटें चटकाई। भुवी ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट ले लिया। भुवी ने अपने स्पेल में रन और विकटें चटकाई हैं। अर्शदीप सिंह ने भी आज रन दिए और विकटें अपना नाम की। इसी के साथ मोहम्मद शमी ने भी आज विकेट चटकाई और हार्दिक भी आज कमाल दिखाते हुए नजर आए। आज टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट के शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली हैं।
2. सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक बल्लेबाजी
सूर्यकुमार यादव के फॉर्म के क्या ही कहने अमूमन हर मैच में वो भारत के जीत के काऱम रहे हैं। आज सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंदो में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 61 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 186 रनों पर पहुंचाने का काम किया हैं। सूर्या आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं जिसे वो ऐसी बल्लेबाजी कर और ऊपर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। आज की जीत के पीछे सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा हाथ हैं। सूर्या जिस तरह से अभी फॉर्म में चल रहे हैं उम्मीद रहेगी कि सेमीफाइनल और फाइनल में ही ऐसा प्रदर्शन दिखाए।
3. रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी
रविचंद्रन अश्विन हर मैच में भारत के प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं लेकिन अब तक उनके गेंद से हमें वो कमाल देखने को नहीं मिला था जिसकी सबको उम्मीद थी। पिछले दो मैचों में तो अश्विन महंगे भी साबित हुए थे। आज रविचंद्रन अश्विन शानदार नजर आए आज उन्होने 3 विकेट अपने नाम की उन्होने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाई। उन्होने सबसे पहले शानदार नजर आ रहे रेयॉन बर्ल को 35 रनों पर आऊट किया उसके बाद 16वें ओवर में उन्होने 2 विकेट अपने नाम कर शानदार स्पेल पूरा किया। आज अश्विन शानदार थे अब उम्मीद रहेगी अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसा ही फॉर्म दिखाए।
