भारत
भारत

टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए भारत रविवार, यानी 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में (MCG) अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से भिड़ेगी। अपने पिछले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में हराया था। वहीं जिम्बाब्वे को अपने आखिरी गेम में नीदरलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

सेमीफइनल के अपने टिकट को कन्फर्म कराने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वरना वैसे भी इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अपसेट का टूर्नामेंट साबित हुआ है। ऐसे में भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तो आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में।

यह भी पढ़ें : 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की पिच रिपोर्ट

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की बात करें तो यहां की पिच पर अतिरिक्त उछाल देखने को मिलता है जिसके चलते भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में अतिरिक्त सीमर के साथ उतर सकती है। इस पिच पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आ सकती है। इस पिच पर स्पिनर्स को कोई मदद नहीं मिलेगी जिसे देखते हुए भारतीय टीम ऋषभ पंत को खिलाने का मौका ले सकती है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की विकेट आम तौर पर तेज गेंदबाज के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन बल्लेबाज एक बार सेटल होने के बाद अपने शॉट खेलने की कोशिश कर सकते हैं। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।

IND vs ZIM : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।