Tag: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड

  • PAK vs ENG : इंग्लैंड ने पाकिस्तान से लिया 1992 का बदला! फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा कर दूसरी बार जीता टी20 विश्वकप का ख़िताब

    PAK vs ENG : इंग्लैंड ने पाकिस्तान से लिया 1992 का बदला! फाइनल में पाक को 5 विकेट से हरा कर दूसरी बार जीता टी20 विश्वकप का ख़िताब

    टी20 विश्वकप (T20 World Cup 2022) का फाइनल मुकाबला आज यानी 13 नवंबर रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर (JOS BUTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वहीं पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।

    जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्वकप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

    यह भी पढ़ें : NZ vs PAK : टी20 विश्वकप के पहले सेमीफइनल में बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानें न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान मैच की मौसम रिपोर्ट

    पाकिस्तान की पारी, 20 ओवर में 137/8

    पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली।

    इंग्लैंड की तरफ़ से सैम करन ने पॉवरप्ले में रिजवान का विकेट लिया और मैच में कुल 3 विकेट हासिल किए। आदिल राशिद ने भी कमाल की गेंदबाजी की, उन्होंने बाबर आजम समेत 2 विकेट चटकाए। रशीद ने 4 ओवरों में 22 रन दिए। इंग्लैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। क्रिस जॉर्डन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

    इंग्लैंड की पारी, 19 ओवर में 138/5

    इंग्लैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। भारत के खिलाफ पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे एलेक्स हेल्स को शाहीन शाह अफरीदी ने क्लीन बोल्ड किया। वह दो गेंदों में एक रन बना सके। साल्ट तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। दूसरी तरह कप्तान जोस बटलर ने पहले विकेट के बावजूद अपना आक्रामक खेल नहीं बदला, और 3 ओवरों के बाद इंग्लैंड ने 28 रन बना लिए।

    इसके बाद हैरिस रउफ ने मैच के चौथे ओवर में अपना पहला विकेट लिया, ये इंग्लैंड का दूसरा विकेट रहा। साल्ट लेग साइड में मारना चाहते थे, लेकिन गैप नहीं ढूंढ पाए। इफ्तिखार अहमद के हाथों में आसान सा कैच मिला। 138 रन का पीछा करते हुए 45 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का तीसरा विकेट गिरा। कप्तान जोस बटलर 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बेन स्ट्रोक्स और मोइन अली ने इंग्लैंड की पारी को संभाला और जीत की तरफ ले गए।

    PAK vs ENG : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद।

    पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

  • IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ विराट कोहली ने सुपरमैन बन कर लपका कैच, किंग के रिएक्शन का VIDEO हुआ वायरल

    टीम इंडिया (TEAM INDIA) के स्टार प्लेयर और दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (VIRAT KOHLI) रिकॉर्डों के बादशाह है। जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी लीग मैच में विराट कोहली ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। विराट कोहली जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में एक कैच लपकते ही सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।

    वहीं टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के नाम है। लेकिन जिस अंदाज़ में विराट कोहली ने इस कैच को लपका है, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें : विराट कोहली की वो 3 पारियां जिसने साबित किया कि किंग आ गया है वापस, बल्ले से अब मच रहा है तहलका

    जिम्बाब्वे के खिलाफ विराट कोहली ने बनाया यह रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बल्लेबाजी में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 25 गेंद में 26 रन की पारी खेली। हालांकि फील्डिंग में उन्होंने कमाल दिखाया। जिम्बाब्वे की पारी के पहले ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने शानदार कैच लपका। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शॉर्ट कवर पर खड़े विराट कोहली ने दायीं ओर डाइव लगाते हुए वेस्ले मधीवीरे का शानदार कैच लिया।

    यहाँ देखें वीडियो

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) के 42वें मुकाबले में आज यानी 06 नवंबर को भारत और जिम्बाब्वे (INDIA vs Zimbabwe) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों का लीग मुकाबले का यह आखिरी मैच था। टीम इंडिया की बात करें तो वह सेमीफइनल में पहले ही पहुंच चुकी है, और ज़िम्बाब्वे की टीम चैंपियन बनने की रेस से बाहर हो चुकी है।

    वहीं इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये। जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई।

  • IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का शक्तिप्रदर्शन! 71 से बड़ी जीत दर्ज़ कर टीम इंडिया पहुंची टॉप पर, अब इंग्लैंड से होगा महामुकाबला

    टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) के 42वें मुकाबले में आज यानी 06 नवंबर को भारत और जिम्बाब्वे (INDIA vs Zimbabwe) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों का लीग मुकाबले का यह आखिरी मैच था। टीम इंडिया की बात करें तो वह सेमीफइनल में पहले ही पहुंच चुकी है, और ज़िम्बाब्वे की टीम चैंपियन बनने की रेस से बाहर हो चुकी है।

    वहीं इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये। जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई।

    यह भी पढ़ें : IND vs ZIM : आख़िरी लीग मैच में भारत और जिम्बाब्वे मेलबर्न की पिच पर होगी आमने सामने, बल्लेबाज़- गेंदबाज़ किसे मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट

    भारत की पारी, 20 ओवर में 186/5

    भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जिम्बाब्वे के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने शुरुआत में और सूर्यकुमार यादव ने आखिर में बेहतरीन पारी खेली। दोनों ने अर्धशतक जमाया। राहुल ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए।

    वहीं, सूर्यकुमार ने 25 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने मैच के अंत में कई अविश्वसनीय शॉट्स लगाए। अपनी पारी में सूर्यकुमार ने छह चौके और चार छक्के लगाए। जिम्बाब्वे की टीम से सीन विलियम्स ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट लिए, सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड न्गारवा ने 1-1 विकेट लिए।

    जिम्बाब्वे की पारी, 17.2 ओवर में 115 ऑल आउट

    187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे का पहला विकेट पारी की पहली गेंद पर ही गिर गया। मधेवेरे ने भुवनेश्वर की गेंद को कवर की दिशा में खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद सीधे शार्ट कवर में खड़ें विराट कोहली के पास चली गई। कोहली ने शानदार कैच पकड़ा और भारतीय टीम को पहली सफलता दिला दी। इसके बाद भुवनेश्वर ने रेजिस चकाभवा को भी विकेट के सामने फंसाया। अंपायर ने आउट नहीं दिया को भारत ने अंपायर के फैसले को चुनौती दी।

    हालांकि, रिव्यू में दिखा कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से जा रही थी। इस तरह भारतीय टीम ने पहला रिव्यू गंवा दिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे की टीम को दूसरा झटका दिया। मधेवेरे के बाद रेजिस चकाभवा भी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। अर्शदीप सिंह ने उन्हें क्लीन बोल्ड आउट किया। मधेवेरे जहां पहली गेंद पर ही आउट हो गए। वहीं, रेजिस चकाभवा ने छह गेंदों का सामना किया, लेकिन अपना खाता नहीं खोल सके।

    IND vs ZIM : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (उपकप्तान), रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी बल्लेबाज़ी, रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को बाहर कर ऋषभ पंत को दिया मौका

    टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) के 42वें मुकाबले में आज यानी 06 नवंबर को भारत और जिम्बाब्वे (INDIA vs Zimbabwe) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले खेला जाने वाला है। अपने पिछले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में हराया था। वहीं जिम्बाब्वे को अपने आखिरी गेम में नीदरलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

    सेमीफइनल की बात करें तो टीम इंडिया सेमीफइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। वहीं जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच में भारत का लक्ष्य जीत का होगा ऐसा करने से भारत अपने ग्रुप में टॉप पर मौजूद रहेगी। लेकिन जिम्बाब्वे की टीम भारत के खिलाफ मैच में बड़ा उलटफेर करने की फ़िराक़ में है।

    यह भी पढ़ें : IND vs ZIM : आख़िरी लीग मैच में भारत और जिम्बाब्वे मेलबर्न की पिच पर होगी आमने सामने, बल्लेबाज़- गेंदबाज़ किसे मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट

    भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता टॉस, चुनी पहले बल्लेबाज़ी

    साउथ अफ्रीका की हार से भारत पंहुचा सेमीफइनल में

    दरअसल नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सुपर-12 में एक बड़ा उलटफेर कर दिया है। बता दें ग्रुप-2 में साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचन के लिए फेवरेट माना जा रहा था लेकिन बैक टू बैक दो मैचों में पाकिस्‍तान और फिर नीदरलैंड से करारी शिकस्त मिलने के बाद टेम्‍बा बावुमा की कप्‍तानी वाली अफ्रीकी टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है।

    वहीं इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम के हारने के बाद टीम इंडिया को बड़ा फायदा हुआ है। बता दें भारतीय टीम के सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो गया है। बता दें अफ्रीका टीम के पांच मैचों में सिर्फ पांच अंक ही रहे। उसका नेट रनरेट घटकर +0.864 हो गया। वहीं अफ्रीकी टीम के बाहर होते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसके हारने का फायदा पाकिस्तान और बांग्लादेश को होगा। दोनों के बीच होने वाले अगले मैच के विजेता को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी।

    IND vs ZIM : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • Virat Kohli Birthday: विराट कोहली के जन्मदिन पर पूरे देश में लगा किंग साइज़ पोस्टर, हैदराबाद से लेकर पश्चिम बंगाल तक देखें तस्वीरें

    विराट कोहली (Virat Kohli) आज पूरे 34 साल के हो गए हैं। दुनिया भर से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रहे हैं। विराट कोहली ने शनिवार को मेलबर्न में केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। भारत में भी फैंस उनका बर्थडे मना रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने कोच के साथ काटा बर्थडे केक, खाने के लिए बच्चों की तरह टूट पड़े हार्दिक, देखें किंग कोहली के 34वें जन्मदिन का वीडियो

    इस दौरान हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई जगहों पर सड़क पर उनके बड़े- बड़े कटआउट लगाए गए। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

    पश्चिम बंगाल में विराट कोहली हेल्‍प फाउंडेशन और फैन क्‍लब ने उनका कट आउट लगाया।

    आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में कोहली के बर्थडे पर उनका 40 फुट लंबा पोस्‍टर शहर के बीच अपार्टमेंट पर लगाया गया।

    हैदराबाद में फैंस ने कोहली का काफी बड़ा कटआउट लगाया। फैंस तो इसे किसी भी क्रिकेटर का सबसे बड़ा कटआउट भी बता रहे हैं।

  • IND vs ZIM : आख़िरी लीग मैच में भारत और जिम्बाब्वे मेलबर्न की पिच पर होगी आमने सामने, बल्लेबाज़- गेंदबाज़ किसे मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट

    टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए भारत रविवार, यानी 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में (MCG) अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से भिड़ेगी। अपने पिछले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में हराया था। वहीं जिम्बाब्वे को अपने आखिरी गेम में नीदरलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

    सेमीफइनल के अपने टिकट को कन्फर्म कराने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वरना वैसे भी इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अपसेट का टूर्नामेंट साबित हुआ है। ऐसे में भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तो आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में।

    यह भी पढ़ें : 3 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, लेकिन चयनकर्ताओं ने नहीं दिया मौका

    भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की पिच रिपोर्ट

    मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की बात करें तो यहां की पिच पर अतिरिक्त उछाल देखने को मिलता है जिसके चलते भारतीय टीम अपनी प्लेइंग 11 में अतिरिक्त सीमर के साथ उतर सकती है। इस पिच पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को मदद मिलती नजर आ सकती है। इस पिच पर स्पिनर्स को कोई मदद नहीं मिलेगी जिसे देखते हुए भारतीय टीम ऋषभ पंत को खिलाने का मौका ले सकती है।

    मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की विकेट आम तौर पर तेज गेंदबाज के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन बल्लेबाज एक बार सेटल होने के बाद अपने शॉट खेलने की कोशिश कर सकते हैं। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।

    IND vs ZIM : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

    भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • IND vs ZIM: सेमीफइनल का टिकट कन्फर्म करने के लिए भारत का सामना जिम्बाब्वे से, जानें कब कहाँ कितने बजे और FREE में कैसे देखें LIVE मैच?

    टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए भारत रविवार, यानी 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में (MCG) अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से भिड़ेगी। अपने पिछले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में हराया था। वहीं जिम्बाब्वे को अपने आखिरी गेम में नीदरलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

    सेमीफइनल के अपने टिकट को कन्फर्म कराने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वरना वैसे भी इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अपसेट का टूर्नामेंट साबित हुआ है। ऐसे में भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तो आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में।

    यह भी पढ़ें : IND vs BAN: भारत के खिलाफ विस्‍फोटक पारी खेलने वाले लिटन दास को मिला ख़ास ईनाम, विराट कोहली ने गिफ्ट की अपनी सबसे कीमती चीज़

    भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

    भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कब खेला जाएगा?

    रविवार 06 नवंबर को भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

    भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

    मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

    भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

    भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े एक बजे भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला शुरू होगा।

    भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला टीवी पर किस चैनल पर आएगा?

    स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला खेला जाएगा।

    भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर कैसे देख पाएंगे फैन्‍स?

    डिजनी हॉट स्‍टार के माध्‍यम से भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच T20 वर्ल्‍ड कप सुपर-12 मुकाबला मोबाइल पर भी देखा जा सकता है।

    IND vs ZIM : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

    भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • IND vs ZIM: भारत को सेमीफइनल में पहुंचने से क्या रोक देगी मेलबर्न की बारिश? जानें भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की मौसम रिपोर्ट

    टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) सेमीफइनल में प्रवेश करने के लिए भारत रविवार, यानी 6 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में (MCG) अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में जिम्बाब्वे (Zimbabwe) से भिड़ेगी। अपने पिछले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को करीबी मुकाबले में हराया था। वहीं जिम्बाब्वे को अपने आखिरी गेम में नीदरलैंड के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

    सेमीफइनल के अपने टिकट को कन्फर्म कराने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। वरना वैसे भी इस साल का टी20 वर्ल्ड कप अपसेट का टूर्नामेंट साबित हुआ है। ऐसे में भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। तो आइये जानते है दोनों टीमों के बीच मैच की मौसम रिपोर्ट के बारे में।

    यह भी पढ़ें : “पाकिस्तान को भारत के साथ फिर खेलना है”, साउथ अफ्रीका को हारने के बाद शोएब अख्तर के बदले सूर! कर रहे दोबारा भारत- पाक मैच की दुआ

    भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच की मौसम रिपोर्ट

    भारतीय टीम फिलहाल 6 अंकों के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर काबिज है और रविवार को खेला जाने वाला यह मैच भारतीय टीम के सेमीफाइनल मैच का भाग्य तय करेगा। हालांकि फैन्स के लिये खुशखबरी है कि 5 नवंबर को खेला जाने वाले इस मैच पर बारिश के कोई आसार नहीं है। 5 नवंबर को मौसम करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं पर अच्छी धूप खिलेगी।

    रात के दौरान ही मेलबर्न के मैदान पर बारिश की हल्की बौछार देखने को मिल सकती है जिसका भारतीय टीम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की विकेट आम तौर पर तेज गेंदबाज के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन बल्लेबाज एक बार सेटल होने के बाद अपने शॉट खेलने की कोशिश कर सकते हैं। टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।

    IND vs ZIM : दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

    भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।

    जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (c), रेजिस चकबवा (wk), सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा, मिल्टन शुम्बा, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

  • AUS vs ENG: ‘अपने करियर का सबसे बड़ा मैच नहीं खेल पाने से…’ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद जोस बटलर का बड़ा बयान

    मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर आज यानी 28 अक्टूबर का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England)के बीच होना था। लेकिन तेज बारिश के बाद मैच समय पर शुरू नहीं हुआ, 3 बार पिच इंस्पेक्शन का समय आया लेकिन बारिश कभी जाती तो कभी लौट आती। भारतीय समयनुसार 3 बजाकर 20 मिनट पर तय हुआ कि मैच खेला नहीं जाएगा।

    बिना गेंद डाले मैच को रद्द करना पड़ा। जिस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा है। ऐसे में अब ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प हो गई है। वहीं मैच रद्द होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOS BUTLER) बहुत निराश नज़र आए और उन्होंने मैच को लेकर अपनी बात रखी है।

    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला रद्द

    बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। इस मैच में तो टॉस भी नहीं हो सका। बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। इस मैच में तो टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए हैं। ऐसे में अब ग्रुप-वन में सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प हो गई है।

    न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में तीन अंक के साथ टॉप पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम तीन मैचों में तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आयरलैंड की टीम तीन मैचों में तीन अंक और ऑस्ट्रेलिया से बेहतर नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी तीन मैचों में तीन अंक हैं।

    न्यूजीलैंड को अगला मैच 29 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड की टीम जीती तो पहले स्थान पर बनी रहेगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अगला मैच 31 अक्टूबर को आयरलैंड, अफगानिस्तान को अगला मैच एक नवंबर को श्रीलंका, इंग्लैंड को अगला मैच एक नवंबर को ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

    मैच रद्द होने के बाद जोस बटलर मायूस

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ऑस्ट्रेलिया से मैच रद्द होने के बाद मायूस नज़र आए और उन्होंने अपने बयान में कहा,

    ”एक बड़े मैच की उम्मीद थी, आपके करियर का सबसे बड़ा खेल, आज रात नहीं खेल पाने से बहुत निराश हूं। अब हमारा पूरा ध्यान अपने अगले मैच पर है और खुद को टूर्नामेंट में बने रखना है। हम टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं।

    दूसरी रात (आयरलैंड मैच) वास्तव में निराशाजनक थी, खासकर जब हमारे पास ज्यादातर चीजें हमारे पक्ष में थीं। हम रातों-रात खराब टीम नहीं बन जाते। हम मैच विनर्स से भरे हुए हैं। बाकी टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है।”

  • AUS vs ENG: ‘मैंने पहली बार इस स्टेडियम को इतना…’ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड का हाल देख कर चौकें ऑस्ट्रेलिआई कप्तान एरोन फिंच, दिया बड़ा बयानं

    मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर आज यानी 28 अक्टूबर का दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) और इंग्लैंड (England) के बीच होना था। लेकिन तेज बारिश के बाद मैच समय पर शुरू नहीं हुआ, 3 बार पिच इंस्पेक्शन का समय आया लेकिन बारिश कभी जाती तो कभी लौट आती। भारतीय समयनुसार 3 बजाकर 20 मिनट पर तय हुआ कि मैच खेला नहीं जाएगा।

    बिना गेंद डाले मैच को रद्द करना पड़ा। जिस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा है। ऐसे में अब ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प हो गई है। वहीं मैच रद्द होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) बहुत निराश नज़र आए और उन्होंने मैच को लेकर अपनी बात रखी है।

    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला रद्द

    बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। इस मैच में तो टॉस भी नहीं हो सका। बारिश की वजह से इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। इस मैच में तो टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए गए हैं। ऐसे में अब ग्रुप-वन में सेमीफाइनल की जंग दिलचस्प हो गई है।

    न्यूजीलैंड की टीम दो मैचों में तीन अंक के साथ टॉप पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम तीन मैचों में तीन अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। आयरलैंड की टीम तीन मैचों में तीन अंक और ऑस्ट्रेलिया से बेहतर नेट रन रेट के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, डिफेंडिंग चैंपियंस ऑस्ट्रेलियाई टीम के भी तीन मैचों में तीन अंक हैं।

    न्यूजीलैंड को अगला मैच 29 अक्तूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। न्यूजीलैंड की टीम जीती तो पहले स्थान पर बनी रहेगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया को अगला मैच 31 अक्तूबर को आयरलैंड, अफगानिस्तान को अगला मैच एक नवंबर को श्रीलंका, इंग्लैंड को अगला मैच एक नवंबर को ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।

    मैच रद्द होने के बाद आरोन फिंच का बयान

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा,

    ‘मैंने पहली बार इस स्टेडियम को इतना अधिक गीला देखा। रन अप और अंदर के सर्कल को लेकर असली मसला था। यह क्षेत्र काफी गीले थे। खिलाड़ियों की सुरक्षा महत्वपूर्ण थी। हमने देखा था कि जिम्बाब्वे का एक खिलाड़ी किस तरह से फिसल गया था।’

    कोविड-19 से संक्रमित मैथ्यू वेड की स्थिति के बारे में फिंच ने कहा,

    ‘आज अगर मैच होता तो वह प्लेइंग इलेवन में होता। उसे थोड़े लक्षण थे लेकिन खेलने के लिए फिट था।’

Exit mobile version