Author: Deepansha kasaudhan

  • रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई Kartik Aaryan की Shehzada, इतने करोड़ की कमाई कर अभी से बनाया रिकॉर्ड

    रिलीज से पहले ही सुपरहिट हुई Kartik Aaryan की Shehzada, इतने करोड़ की कमाई कर अभी से बनाया रिकॉर्ड

    बॉलीवुड (Bollywood) कलाकार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर चर्चा में बने हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म शहजादा आगामी 17 फरवरी यानी शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म शहजादा (Shehzada) ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का 76 प्रतिशत रिकवरी कर ली है।

    कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की शहजादा (Shehzada) ने ये रिकवरी डिजिटल और सैटेलाइट राइट से की है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म ने अलग अलग राइट्स को मिलाकर करीब 65 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है। इसके अलावा फिल्म शहजादा (Shehzada) के म्यूजिक राट्स और सैटेलाइट राइट्स के 10—10 करोड़ रूपए मिले है।

    Ant Man 3 बनी Kartik Aaryan की Shehzada के लिए मुसीबत, एडवांस बुकिंग के आंकड़े देख मेकर्स की उम्मीदों पर फिरा पानी

    Kartik Aaryan की Shehzada ने की धाकड़ कमाई

    वहीं अगर हम बात करे फिल्म के ओटीटी राइट्स की तो इसे नेटफ्लिक्स ने करीब 40 करोड़ रूपए में खरीदा है। जबकि इसके ओवरसीज राइट्स करीब 5 करोड़ रूपए में डील हुई है। इस हिसाब से कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत से 65 करोड़ रूपए निकाल लिए है जो लागत का 76 प्रतिशत है। ऐसे में फिल्म को अपना पूरा बजट निकालने के लिए 20 करोड़ रूपए कमारे की और जरूरत है। फिल्म का बजट करीब 85 करोड़ रूपए बताया जा रहा है।

    Kartik Aaryan ने इन 5 लड़कियों के साथ रखा है संबंध, लिस्ट में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां हैं शामिल

    साउथ की फिल्म का रीमेक है Shehzada

    अगर हम बात करें शहजादा की तो इसमे कार्तिक आर्यन के अलावा कृति सेनन, परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय, सचिन खेड़ेकर, राजपाल यादव और अंकुर राठी जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए है। इसका निर्देशन रोहित धवन ने किया है। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई साउथ की फिल्म अला वैकुंठापुत्रमुलू का हिंदी रीमेक है। जिसमे अल्लू अर्जुन लीड रोल में नजर आए थे।

    किसने गिफ्ट की आदिपुरुष के डायरेक्टर Om Raut को मिली लग्जरी गाड़ी, कीमत है हैरान करने वाली

  • Prithvi Shaw पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला निकली भोजपुरी स्टार, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

    Prithvi Shaw पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला निकली भोजपुरी स्टार, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) लगातार मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। आपकी जानकारी लिए बता दें कि ये पूरा मामला मुंबई के सांताक्रूज एक फाइव स्टार होटल का बताया जा रहा है। वहीं पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की तरफ से बताया गया है कि उन पर और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने बेसबॉल से हमला किया है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

    एक वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रहे है, इस दौरान लड़की से उनकी हाथापाई भी हो रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि सपना गिल नाम की ये लड़की सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर और भोजपुरी एक्ट्रेस है।

    इंग्लैंड की जमीं पर 23 सालों के बाद women’s cricket team ने रचा इतिहास, जाने मैच से जुड़ी खास 5 बातें

    Prithvi Shaw पर लगाया गंभीर आरोप

    इस मामले को लेकर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के दोस्त आशीष द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल से हमला किया गया है। इसके बाद आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस कर दिया है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि सुरेंद्र ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इन 8 लोगों में दो लोगों की पहचान खुद होटल के मैनेजर ने दी है।

    जिसका नाम सपना गिल और शोभित ठाकुर है। हालांकि इस मामले को लेकर सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने क्रिकेटर पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो सामने आ रहे है। जिसमे अलग अलग बातें सामने आ रही है। असल सच्चाई क्या है ये पुलिस की जांच के बाद साफ जाहिर हो जाएगा।

    Cricket In Olympics: ओलंपिक में 128 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी, टॉप 6 टीमों के बीच इस नए तरीके से खेला जायेगा मैच

    क्या है पूरा विवाद

    गौरतलब है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जब अपने दोस्तों के साथ 15 फवरी को फाइव स्टार होटल में डिनर करने पहुंचे थे। खबर के अनुसार डिनर के दौरान एक अज्ञात आरोपी आया और सेल्फी की मांग करने लगा। क्रिकेटर ने ये कहते हुए मना कर दिया कि वो दोस्तों के साथ खाना खाने आए है और परेशान नहीं करना चाहते है। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

    4 Cricketers जो आज करें संन्यास से वापसी तो विश्व क्रिकेट में मचा सकते हैं धमाल, कभी अपनी टीम के लिए थे मैच विनर

  • पॉपुलैरिटी के मामले में Bigg Boss विनर MC Stan ने Virat Kohli और Tejasswi Prakash को छोड़ा पीछे, ये रहा प्रूफ

    पॉपुलैरिटी के मामले में Bigg Boss विनर MC Stan ने Virat Kohli और Tejasswi Prakash को छोड़ा पीछे, ये रहा प्रूफ

    टीवी (TV) के मशहूर विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) के विनर बन चुके एमसी स्टेन (MC Stan) की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। एमसी स्टेन (MC Stan) ने शिव ठाकरे को मात देते हुए बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) की ट्रॉफी अपने नाम की है। हालांकि उनके विनर बनने पर कई लोग हैरान थे, क्यों कि ज्यादातर लोगों को लग रहा था कि एमसी स्टेन (MC Stan) नहीं बल्कि शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी ही विनर बनेंगे। हालांकि एमसी स्टेन (MC Stan) ने ट्रॉफी अपने नाम की है।

    बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) का खिताब अपने नाम करने के बाद एमसी स्टेन (MC Stan) ने ​पॉपुलैरिटी के मामले में विराट कोहली (Virat Kohli) और बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को पीछे छोड़ दिया है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by MC STΔN 💔 (@m___c___stan)

    MC Stan ने सलमान के साथ शेयर की पोस्ट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस सीजन 16 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद एमसी स्टेन ने शो के होस्ट सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, हमने रियल रहते हुए इतिहास रच दिया, नेशनल टीवी पर हिपहॉप को वापस लेकर आए। अम्मी का सपना पूरा हो गया और ट्रॉफी टाउन आ गई। जिस जिस ने प्यार दिखाया सबको हक है, आखिरी तक स्टेन रहा।

    Bigg Boss कंटेस्टेंट Shalin Bhanot ने Rohit Shetty के शो खतरों के खिलाड़ी के ऑफर को मारी लात, कह दी इतनी बड़ी बात

    पोस्ट पर आए ढेरों लाइक्स

    एमसी स्टेन (MC Stan) की सलमान खान के साथ शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स मिल चुके हैं। इस पोस्ट पर 75 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, जबकि ढेर सारे कमेंट भी मिले है। बता दें कि अब तक बिग बॉस के किसी भी विनर को इतने कमेंट और लाइक्स नहीं मिले हैं।

    Virat Kohli को छोड़ा पीछे

    एक यूजर ने विराट कोहली से एमसी स्टेन (MC Stan) की तुलना की है। यूजर ने विराट कोहली के सबसे ज्यादा लाइक्स और कमेंट वाले पोस्ट से एमसी स्टेन के इस पोस्ट से तुलना की और साथ ही ये भी बताया कि, विराट की पोस्ट पर एमसी से कम कमेंट्स और लाइक्स हैं।

    दीप्ति शर्मा के मांकडिंग को लेकर चल रहे विवाद पर MCC ने तोड़ी अपनी चुप्पी, अंग्रेजों के मुंह पर जड़ दिया तमाचा

    “काश की तू मेरे सामने होता”- शाहीन अफरीदी की लाश वाले कमेंट पर अपना आपा खोकर वसीम अकरम ने फैन को सुनाई खरी खोटी

  • जब Katrina Kaif की इस बात से भड़क उठी थी Sonam Kapoor,  Janhvi Kapoor का स्पोर्ट करते हुए दिया था करारा जवाब

    जब Katrina Kaif की इस बात से भड़क उठी थी Sonam Kapoor, Janhvi Kapoor का स्पोर्ट करते हुए दिया था करारा जवाब

    इसमे कोई दो राय नहीं है कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड (Bollywood) की सबसे मशहूर और बोल्ड एक्टर हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दी है। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के लिए ऐसा कहा जाता है कि वो काफी शांत स्वाभाव के लिए जानी जाती है। लेकिन हाल ही में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का ऐसा अवतार देखने को मिला है जिस पर यकीन नहीं होगा।

    आखिर हो ही गयी Salman Khan और Katrina Kaif के बीच अनबन, ईद पार्टी में नजर नहीं आईं एक्ट्रेस

    हमेशा अपने शांत स्वाभाव के लिए जानी जाने वाली कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और जाह्नवी कपूर के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है। दोनों के बीच मामला अब बहस में तब्दील हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को बॉलीवुड (Bollywood) की फैशन क्वीन भी कहा जाता है जो अपने फैशन और स्टाइल के लिए जानी जाती है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

    पहली बार विक्की कौशल को इस हाल में देखीं थीं Katrina Kaif, दिल जीत लेगी पूरी कहानी

    सोनम कपूर ने Katrina Kaif को दिया था जवाब

    एक बार एक शो के दौरान जब कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) से पूछा गया कि, बॉलीवुड की किस अदाकारा को वो फैशन से संबंधित सलाह देंगी तो उन्होंने जाह्नवी कपूर का नाम लिया। कैटरीना (Katrina Kaif) की ये बात सोनम कपूर को पसंद नहीं आई और वो भड़क गई। इसके बाद सोनम कपूर ने जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जाह्नवी हर लुक में स्टाइलिश लगती है। इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम जींस में स्टाइलिश लग रही थी। इस दौरान सोनम कपूर ने किसी का नाम नहीं लिया था।

    Katrina Kaif को सुलाने के लिए कुछ इस तरह की मेहनत करते हैं विक्की कौशल, कैट ने खोल दिए अपने बेडरूम राज

  • Raveena Tandon के बेटे को देख फैंस हैरान, लोग बोलें ये तो दूसरा अक्षय कुमार लग रहा

    Raveena Tandon के बेटे को देख फैंस हैरान, लोग बोलें ये तो दूसरा अक्षय कुमार लग रहा

    इसमे कोई दो राय नहीं है कि, रवीना टंडन (Raveena Tandon) बॉलीवुड (Bollywood) की सबसे खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। उनकी खूबसूरती के तो लोग आज भी कायल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) की तरह ही उनकी बेटी राशा थंडानी भी काफी खूबसूरत है। जो आए दिन चर्चा में बनी रहती है।

    राशा थंडानी अपनी मां रवीना थंडानी के साथ कई मौकों पर भी देखी गई है। इसके अलावा राशा थंडानी सोशल मीडिया (Social Media ) पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Rasha (@rashathadani)

    RAVEENA TANDON की बेटी खूबसूरती व हॉटनेस में उन्हें भी दे रही टक्कर, फोटो देख फैंस भर रहे आहें

    रवीना टंडन के बेटे को देख हैरान फैंस

    अब इसी बीच राशा थंडानी ने हाल ही समय पहले कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जो इस वक्त सुर्खियों में है। इन तस्वीरों में राशा थंडानी अपनी मां रवीना टंडन (Raveena Tandon) और भाई रणबीर थंडानी के सा​थ नजर आ रही है। रवीना टंडन के बेटे रणबीर थंडानी को देखने के बाद कई लोग हैरान हो गए है। ज्यादातर लोगों का ऐसा कहना था कि रवीना टंडन (Raveena Tandon) की सिर्फ एक बेटी है लेकिन बेटे रणबीर थंडानी को देखने के बाद लोगों ने अभिनेत्री से सवाल करना शुरू कर दिया है।

    भाई के साथ थे Raveena Tandon के संबंध! अब सच आया सामने

    यूजर ने कहा ये तो अक्षय कुमार लग रहा

    सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट कर यूजर्स हैरानी जता रहे है। एक यूजर ने लिख कि, ये कब हुआ? मुझे तो लगा रवीना की बस बेटी है। जबकि अगले ने लिखा कि, दूसरा अक्षय कुमार लग रहा ये? अगर हम बात करें तस्वीरों की तो ये तस्वीरें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स 2022 के दौरान की है जब अभिनेत्री को अवॉर्ड मिला था। अवॉर्ड मिलने की खुशी खुद रवीना टंडन ने भी जारी की थी।

    Raveena Tandon ने बना लिया था राहुल द्रविड़ से शादी करने का मन! खुद किया था इस रिश्ते का खुलासा

  • भारत का वो जासूस जिसने पाकिस्तान में रहकर बचाई 20,000 भारतीय सैनिकों की जान

    भारत का वो जासूस जिसने पाकिस्तान में रहकर बचाई 20,000 भारतीय सैनिकों की जान

    Indian SPY Ravindra Kaushik एक जासूस की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी होती है। फिर वो चाहे किसी भी देश का जासूस (Indian SPY Ravindra Kaushik) हो। आज हम आपको अपने इस लेख में एक ऐसे जासूस की कहानी बताने जा रहे है जिसने पाकिस्तान (Pakistan) में रहते हुए भारत के लिए जासूसी की थी और 20,000 भारतीय सैनिकों की जान भी बचाई थी।

    जिस जासूस के बारे में हम आपको बताने जा रहे है उन्होंने महज 23 साल की उम्र में ही देश की रक्षा की खारित पाकिस्तान (Pakistan) जासूसी करने चला गया था और फिर कभी वापस नहीं लौटा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर उसी जासूस की जिंदगी पर आधारित है। जिस जासूस की हम बात कर रहे है उनका नाम रविंद्र कौशिक (Ravindra Kaushik) है।

    राजस्थान में हुआ था Indian SPY Ravindra Kaushik का जन्म

    देश के लिए जासूसी करने वाले रविंद्र कौशिक (Ravindra Kaushik) का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर में हुआ था। उनको बचपन से अभिनय करने का शौक था। ऐसे में एक बार उनको भारत की रॉ एजेंसी में शामिल होने का मौका मिला। उसी समय भारत की रॉ एजेंसी की स्थापना हुई थी और एजेंसी अच्छे जासूसों की तलाश कर रही थी।

    Indian SPY Ravindra Kaushik ने नाटक में निभाया था जासूस का रोल

    एक बार एक नाटक में भारत और चीन युद्ध के समय की परिस्थिति को दिखाया गया था। इस नाटक को सेना के अधिकारी भी देख रहे थे। इस नाटक में रविंद्र कौशिक (Ravindra Kaushik) ने भारत के जासूस का किरदार निभाया था। रविंद्र कौशिक के काम से सेना के अधिकारी इतने ज्यादा प्रभावित थे कि उन्हें रॉ एजेंट में शामिल होने का मौका दे दिया। रविंद्र कौशिक ने भी रॉ एजेंसी में एक जासूस बनने के लिए तैयार हो गए।

    जासूस बनने की ली भी ट्रेनिंग

    पढ़ाई पूरी करते ही रविंद्र कौशिक ने रॉ एजेंसी में ट्रेनिंग ली। उनको मुस्लिम युवक बनने के लिए उर्दू और फारसी भाषा की खास ट्रेनिंग दी गई है। इसके अलावा उनको आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद रविंद्र कौशिक की जिंदगी से जुड़ी पूर्व जानकारियों को निरस्त कर दिया गया है। परिवार से जुड़ी जानकारियों को छिपा दिया गया है। इसके बाद साल 1975 में रविंद्र कौशिक को नबी अहमद शाकिर के नाम से पाकिस्तान भेजा गया।

    यहां पर वो बतौर आम नागरिक रहने लगे। पाकिस्तान जाकर उन्होंने लॉ कॉलेज में एडमिशन ले लिया था। कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बड़ी चलाकी से पाकिस्तान आर्मी में शामिल हो गए।

    पाकिस्तान आर्मी बने अधिकारी
    अपनी काबिलियत के दम पर रविंद्र कौशिक ने पाकिस्तान आर्मी में एक बड़े अधिकारी का पद हासिल किया। ऐसा कहा जाता है कि रविंद्र कौशिक ने पाकिस्तान में एक चीज सच्चे दिल से की थी वो है अमानत नाम की लड़की से प्यार। जिससे उन्होंने शादी की और उनकी एक बेटी भी हुई।

    पाकिस्तान की आर्मी में रहते हुए रविंद्र कौशिक ने पाक के सभी जासूस जो भारत में जासूसी कर रहे थे उनकी जानकारी दी। जो भारतीय सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हुई। भारत की सुरक्षा मामलों उनका योगदान काफी अहम माना जाता है। उनके द्वारा भेजी गई जानकारियां बहुमूल्य साबित हो रही थी।

    सिर्फ इतना ही नहीं एक बार रविंद्र कौशिक के द्वारा भेजी गई जानकारी की वजह से 20000 भारतीय सैनिक की जान बच गई थी। उनके इस काम से खुश होकर उस वक्त के गृहमंत्री ने उनको टाइगर नाम की उपाधि दी थी। रविंद्र कौशिक को राष्ट्रीय धरोहर नामक पद से नवाजा भी गया था। उस वक्त की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उनको टाइगर के नाम से संबोधित करती थी।

    एक बार जब रॉ ने एक और अन्य जासूस को रविंद्र कौशिक के साथ रहने के लिए भेजा तो पाकिस्तान को उस जासूस के बारे में जानकारी हो गई। इसके बाद उसको गिरफ्तार करके रविंद्र कौशिक के बारे में जानकारी हासिल की। रविंद्र कौशिक के बारे में जानने के बाद पाकिस्तान सेना के अधिकारी हैरान रह गए। इसके बाद उनको सियालकोट की जेल में डाल दिया गया और उनको खूब प्रताड़ित किया गया। उनकी जिंदगी का अंतिम समय बहुत दुख में बीता। जहां पर ना वो अपने परिवार का प्यार पा सके और ना ही कभी दोबारा अपने वतन आ पाए। उनका ये योगदान देश कभी नहीं भूलेगा।

    India vs Pakistan: वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ भारत-पाकिस्तान मैच, World Cup भी नहीं कर पाया ये कमाल

    IPL 2023 शुरु होने से पहले ही Mumbai Indians ने किया बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को बना दिया नया हेड कोच

  • 200 करोड़ का बंगला, महंगी गाड़ियां, कुल इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Shahrukh Khan

    200 करोड़ का बंगला, महंगी गाड़ियां, कुल इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं Shahrukh Khan

    बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान (Pathan) बॉक्स आफिस पर काफी अच्छी खासी कमाई करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। उनकी इस फिल्म ने रिलीज होते ही दुनियाभर के बॉक्स आफिस पर 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। शाहरूख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार एक्टर है जिन्होंने अपने अब तक के अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्में दी है।

    यही कारण है कि शाहरूख खान (Shahrukh Khan) बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में भी आते है। आज हम आपको अपने इस लेख में शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे है।

    महंगी कारों का शौक रखते हैं Shahrukh Khan

    बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को महंगी कारों का शौक है। उनके गाड़ियों के कलेक्शन में करोड़ों की गाड़ियां है। अभिनेता के पास बुगाटी वेरॉन है जो दुनिया की सबसे तेज गाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू सीरीज के दो माॅडल हैं। मित्सुबिशी पजेरो, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर और रोल्स रॉयस ड्रॉपहैड कूप जैसी महंगी कारें है।

    Shahrukh Khan का बंगला मन्नत

    शाहरूख खान अपने आलिशान बंगले मन्नत में अपने परिवार के साथ रहते है, जो एक 6 मंजिला इमारत है। बता दें कि भारत के बेस्ट पर्यटन जगहों में मन्नत की गिनती होती है। इस बंगले की कीमत करीब 200 करोड़ रूपए बताई जाती है। इसके अलावा अभिनेता के पास यूएई के पाम जुमेराह में सिग्नेचर विला है जिसमे 6 कमरे है।

    Shahrukh Khan की कमाई

    अगर हम बात करें अभिनेता की कमाई की तो वो एक फिल्म के लिए करीब 70 से 80 करोड़ रूपए लेते है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से शाहरूख खान की काफी अच्छी कमाई होती है। ब्रांड एंडोर्समेंट से 22 करोड़ रूपए कमा लेते है। उनकी सालाना कमाई करीब 240 करोड़ रुपये से ज्यादा ही होती है।

    Shahrukh Khan की कुल संपत्ति

    खबर के अनुसार शाहरुख खान कुल संपत्ति करीब 5580 करोड़ रुपये है। अभिनेता फिल्मों में काम करने के अलावा रियल इस्टेट में भी निवेश किया है।

    ये भी पढ़े: KGF 2 के बाद बाहुबली का रिकॉर्ड ध्वस्त करेगी Shahrukh Khan की Pathan, देखें ताजा आंकड़े

    Shahrukh Khan की Pathan को 1000 करोड़ कमाने में लगेगी देरी! कमाई में आई भारी गिरावट, जानें ताजा आंकड़ें

    बीवी बच्चों के अलावा Shahrukh Khan के जीवन में ये शख्स है बहुत जरूरी, परिवार का हैं बेहद अहम हिस्सा

  • Black Sunglasses ही क्यों पहनते हैं PM Modi या अन्य VIP के बॉडीगार्ड, ये है सबसे बड़ा कारण

    Black Sunglasses ही क्यों पहनते हैं PM Modi या अन्य VIP के बॉडीगार्ड, ये है सबसे बड़ा कारण

    आपने हमेशा नोटिस किया होगा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) या अन्य वीआईपी (VIP) की सुर​क्षा के लिए तैनात बॉडीगार्ड हमेशा काला चश्मा (Black Sunglasses) पहनते है। लेनिक आपने कभी सोचा है कि वो काला चश्मा (Black Sunglasses) ही क्यों पहनते हैं। किसी और रंग का चश्मा क्यों नहीं पहनते हैं? आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि वो काला चश्मा (Black Sunglasses) क्यों पहनते हैं।

    Black Sunglasses पहनने के कई कारण

    काला चश्मा (Black Sunglasses) पहनने के एक नहीं कई कारण है। पहला कारण ये है कि, वो नहीं चाहते हैं कि वो कहां देख रहे है, इसी वजह से वो सभी पर अपनी पैनी नजर रखते है।

    सुरक्षा गार्ड आंख बंद करने का जोखिम नहीं उठा सकते

    दूसरा कारण ये है कि, गोलीबारी या ​बम विस्फोट जैसी घटनाओं में हर किसी की आंख कुछ समय के लिए बंद हो सकती है लेकिन सुरक्षा गार्ड आंख बंद करने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं और काला चश्मा (Black Sunglasses) उनको आंख खोले रखने में मदद करता है। कोई भी सुरक्षा गार्ड जब वीआईपी के साथ रहता है तो वो अपनी आंख हमेशा खोले रखता है।

    बॉडीगार्ड काला चश्मा इसलिए भी लगाते हैं जिससे वो दूसरों की बॉडी लैं​ग​वेज को समक्ष सके और दूसरे व्यक्ति को ये अंदाजा भी नहीं लगता है कि उस पर नजर रखा जा रहा है।

    इसके अलावा काला चश्मा तूफान, हवा, धूल मिट्टी से आंखों की रक्षा भी करते हैं।

    ये भी पढ़े: रोहित शर्मा ने होली की शुभकामनांए देते हुए कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर फैंस जमकर दे रहे हैं गालियां

    IND vs IRE: “दीपक हुड्डा के रूप में भारत को मिल गया नया ओपनर”- हुड्डा और हार्दिक की पारी ने सोशल मीडिया में बांध दिया समां

  • Farzi और द फैमिली मैन में मिला बड़ा कनेक्शन, अगली सीरीज में एक साथ नजर आ सकते हैं Shahid Kapoor, मनोज और विजय सेतुपति

    Farzi और द फैमिली मैन में मिला बड़ा कनेक्शन, अगली सीरीज में एक साथ नजर आ सकते हैं Shahid Kapoor, मनोज और विजय सेतुपति

    बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और साउथ सुपर​स्टार विजय सेतुपति (Vijay Setupathi) द्वारा अभिनीत वेब सीरीज फर्जी (Web Series Farzi) ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है। रिलीज के बाद वेब सीरीज को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो चुकी है। जिसे ज्यादातर लोग पसंद कर रहे है।

    सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों के रिएक्शन को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि फैंस को फर्जी वेब सीरीज पसंद आ रही है। इस वेब सीरीज को राज और डीके ने डायरेक्टर किया है। जो इससे पहले मनोज बाजपेई (Manoj Bajpai) द्वारा अभिनीत वेब सीरीज द फैमिली मैन का निर्देशन किया है।

    Shahid Kapoor के बेटे जैन ने अपनी मां से कहा, ‘सोते समय रहो मेरे पास’, Mira Rajput ने किया ऐसा काम

    भारतीय सिनेमा में कॉप यूनिवर्स से लेकर स्पाई यूनिवर्स क्रॉसओवर का दौर चल रहा है। ऐसे में अब वेब सीरीज फर्जी और द फैमिली मैन के डायरेक्टर सेम है तो क्या दोनों वेब सीरीज एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हो सकती हैं?

    Shahid Kapoor ने इस एक्ट्रेस के लिए शेयर किया पोस्ट, कहा- ‘तू मेरी बंदी है’

    द फैमिली मैन और फर्जी में कनेक्शन

    सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट में ये कहा जा रहा हे कि फैंस ने वेब सीरीज फर्जी देखने के बाद द फैमिली मैन और फर्जी में कनेक्शन देखा है। यूजर्स ने दोनों वेब सीरीज के कनेक्शन को बताना शुरू कर दिया है। दोनों वेब सीरीज का एक दूसरे के साथ बड़ा कनेक्शन है। जिन लोगों ने फर्जी देख ली है उसमे से ज्यादातर लोगों ने ट्विटर पर बताया कि फर्जी और मनोज बाजपेई की द फैमिली मैन एक ही यूनिवर्स है, इस बात को सही साबित करने वाले दो बड़े हिंट ​वेब सीरीज फर्जी की कहानी है।

    Shahid Kapoor को ढूंढने निकले विजय सेतुपति

    वेब सीरीज फर्जी (Farzi) में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और जाली नोट बनाने वाले माफिया को ढूंढने निकले विजय सेतुपति को फोन काल के जरिए एक बड़ा हिट मिलता है। ये काल चेल्लम सर का है। चेल्लम सर को आपने मनोज बाजपेई की द फैमिली मैन में देखा है। चेल्लम सर एक अंडरकवर जासूस है। वेब सीरीज द फैमिली मैन 2 में ऐसी जानकारी जुटाने के लिए मनोज बाजपेई (Manoj Bajpai)  का किरदार श्रीकांत तिवारी को चेल्लम सर का नंबर डायल करते हुए देखा गया है। चेल्लम सर फर्जी में विजय की मदद करते है।

    इस कनेक्शन को देखकर ये कहा जा रहा है कि फर्जी और द फैमिली मैन एक ही यूनिवर्स का हिस्सा है। वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शेयर कर ये कयास लगा रहे हैं कि वो सकता है कि आने वाले वक्त में अगले सीजन में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मनोज बाजपेई एक साथ नजर आ सकते है। हालांकि लोगों द्वारा लगाए गए कयास में कितने सही होते हैं ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा।

    करीना कपूर सैफ अली खान से शादी से पहले इन 5 अभिनेताओं को कर चुकी है डेट, जानिए लिस्ट के सभी नामों को

  • Sidharth Malhotra और Kiara Advani की लगी लॉटरी, शादी में Karan Johar ने दिया 300 करोड़ का गिफ्ट!

    Sidharth Malhotra और Kiara Advani की लगी लॉटरी, शादी में Karan Johar ने दिया 300 करोड़ का गिफ्ट!

    बॉलीवुड (Bollywood) के शेरशाह कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने बीते 7 फरवरी को एक दूसरे के साथ शादी रचाई थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की शादी काफी सीक्रेट तरीके से हुई थी। जिसमे सिर्फ परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए थे।

    शादी के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लेकर अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही है। अब इसी बीच चर्चा हो रही है कि करण जौहर (Karan Johar) ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पर क्या खास तोहफा दिया है।

    Kiara Advani और Sidharth Malhotra की वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा बॉलीवुड, देखें तस्वीरें और वीडियो

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    Sidharth Malhotra और कियारा आडवाणी को मिला गिफ्ट

    करण जौहर (Karan Johar)ने शेरशाह कपल को बड़ा गिफ्ट दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में करण जौहर खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने न्यूली वेड कपल को 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को अपनी आगामी 3 फिल्मों के लिए साइन कर लिया है।

    ऐसे में करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को करीब 300 करोड़ का गिफ्ट दिया है। क्योंकि करण जौहर की एक​ फिल्म ही 100 करोड़ के बजट में होती है, ऐसे में माना जा रहा है कि करण जौहर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि मेकर की तरफ से इस खबर को लेकर पुष्टि नहीं की गई है।

    गाजे-बाजे के साथ Kiara Advani को ब्याहने चले Sidharth Malhotra, वायरल वीडियो में दिख गई बारात की तैयारी

    शेरशाह के सेट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

    अगर हम बात करें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो दोनों की प्रेम कहानी फिल्म शेरशाह के सेट से शुरू हुई थी। ये फिल्म रिलीज के बाद सुपरहिट हुई थी। इसके बाद दोनों ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में अपनी शादी और रिश्ते को लेकर हिंट दिया था।

    शादी के बाद अब जल्दी ही कियारा आडवाणी चाहती हैं जुड़वा बच्चे? शादी के पहले से की है फैमिली प्लानिंग