Prithvi Shaw पर गंभीर आरोप लगाने वाली महिला निकली भोजपुरी स्टार, मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल

prithvi shaw

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) लगातार मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। आपकी जानकारी लिए बता दें कि ये पूरा मामला मुंबई के सांताक्रूज एक फाइव स्टार होटल का बताया जा रहा है। वहीं पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की तरफ से बताया गया है कि उन पर और उनके दोस्तों पर कुछ लोगों ने बेसबॉल से हमला किया है। सोशल मीडिया पर इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) हाथ में डंडा लिए दिखाई दे रहे है, इस दौरान लड़की से उनकी हाथापाई भी हो रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि सपना गिल नाम की ये लड़की सोशल मीडिया इंफ्यूएंसर और भोजपुरी एक्ट्रेस है।

इंग्लैंड की जमीं पर 23 सालों के बाद women’s cricket team ने रचा इतिहास, जाने मैच से जुड़ी खास 5 बातें

Prithvi Shaw पर लगाया गंभीर आरोप

इस मामले को लेकर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के दोस्त आशीष द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार बेसबॉल से हमला किया गया है। इसके बाद आरोपियों ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठा केस कर दिया है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि सुरेंद्र ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इन 8 लोगों में दो लोगों की पहचान खुद होटल के मैनेजर ने दी है।

जिसका नाम सपना गिल और शोभित ठाकुर है। हालांकि इस मामले को लेकर सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने क्रिकेटर पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई वीडियो सामने आ रहे है। जिसमे अलग अलग बातें सामने आ रही है। असल सच्चाई क्या है ये पुलिस की जांच के बाद साफ जाहिर हो जाएगा।

Cricket In Olympics: ओलंपिक में 128 साल बाद होगी क्रिकेट की वापसी, टॉप 6 टीमों के बीच इस नए तरीके से खेला जायेगा मैच

क्या है पूरा विवाद

गौरतलब है कि क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जब अपने दोस्तों के साथ 15 फवरी को फाइव स्टार होटल में डिनर करने पहुंचे थे। खबर के अनुसार डिनर के दौरान एक अज्ञात आरोपी आया और सेल्फी की मांग करने लगा। क्रिकेटर ने ये कहते हुए मना कर दिया कि वो दोस्तों के साथ खाना खाने आए है और परेशान नहीं करना चाहते है। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया और अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

4 Cricketers जो आज करें संन्यास से वापसी तो विश्व क्रिकेट में मचा सकते हैं धमाल, कभी अपनी टीम के लिए थे मैच विनर