4 Cricketers जो आज करें संन्यास से वापसी तो विश्व क्रिकेट में मचा सकते हैं धमाल, कभी अपनी टीम के लिए थे मैच विनर

By Satyodaya On September 30th, 2022
4 Cricketers जो आज करें संन्यास से वापसी तो विश्व क्रिकेट में मचा सकते हैं धमाल, कभी अपनी टीम के लिए थे मैच विनर

क्रिकेट में ऐसे बहुत से खिलाड़ी है जिन्होंने अपने खेल के कुछ ऐसी उपलब्धता प्राप्त कर ली, जो हर कोई नहीं कर सकता है। उनकी लोकप्रियता इतनी अधिक बढ़ गई। उन खिलाड़ियों के संन्यास लेने के बाद उन्होंने मैदान पर देखने के लिए लोग उत्साहित रहते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों (Cricketers) की जिन्होंने संन्यास तो ले लिया, लेकिन आज भी खेल से धमाल मचा सकते हैं।

एबी डिविलियर्स

शानदार बल्लेबाजों में से एक एबी डिविलियर्स है । वो एक बेहद शानदार खिलाड़ी है। साल 2019 में उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लिया। इसके बाद भी फैंस उनके इस फैसले से दुखी हैं। अगर आज वह क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना चाहे, तो वह आज भी वही कमाल दिखाएंगे, तो पहले दिखाया करते थे। उनकी बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी और साउथ अफ्रीका ने कई सारे नाम किए हैं।

शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी एक बड़े ऑलराउंडर हैं उन्होंने अपने दम पर ही कई सारे मैच को जिताया है। एक बल्लेबाज के तौर पर उनके नाम काफी समय तक सबसे तेज शतक और अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड रहा। 11 हजार से अधिक रन और 541 विकेट अपने नाम वह कर चुके हैं। अपने संन्यास लेने के बाद भी वह कई बार मैदान पर आए हैं।

महेंद्र सिंह धोनी

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी टूर्नामेंट जीते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा भरोसा अगर किसी खिलाड़ी पर किया जा सकता है, तो वह केवल महेंद्र सिंह धोनी ही हैं। उनकी बल्लेबाजी और विकेट के पीछे बहुत ही काबिले तारीफ है। आज भी वह अपने फिटनेस के मामले में कई युवाओं से बहुत आगे हैं। मैदान में अगर वह वापसी करे तो आज भी कमाल कर सकते हैं।

किरॉन पोलार्ड

हाल ही में किरॉन पोलार्ड ने अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास लिया। वे अभी भी विभिन्न t20 लीग में खेलते दिखाई देते हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान एक शानदार ऑलराउंडर हैं और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने बहुत से मैच जीते हैं। आज भी यदि वह मैदान में वापसी करते हैं तो उनका खेल देखने लायक होता है।

इसे भी पढ़ें-Jasprit Bumrah के होने से इन 3 युवा तेज गेंदबाजो को हो रहा घाटा, अकेले दमपर मैच जीताने की रखते हैं ताकत

Tags: एबी डिविलियर्स, किरॉन पोलार्ड, महेंद्र सिंह धोनी, शाहिद अफरीदी,