Tag: हार्दिक पांड्या

  • Raghav Chadha से पहले इन 3 हैंडसम हंक को डेट कर चुकी हैं Parineeti Chopra, एक नाम बहुत ही हैरान करने वाला

    Raghav Chadha से पहले इन 3 हैंडसम हंक को डेट कर चुकी हैं Parineeti Chopra, एक नाम बहुत ही हैरान करने वाला

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी के लीडर राघव चड्ढा को डेट कर रही है। दोनों ही जल्दी एक दूसरे के साथ शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का राघव चड्ढा के साथ नाम जुड़ने से पहले वह कई लोगों को देख भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के अफेयर्स के बारे में —

    क्या Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने कर ली सगाई, आप नेता ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई, देखें वायरल पोस्ट

    मनीष शर्मा
    परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस और लेडी वर्सेस रिकी बहल के डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ डेट कर चुकी है। ऐसा रिपोर्ट्स में कहा जाता है और दोनों एक दूसरे को के साथ करीब 3 साल तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि दोनों ही कलाकारों ने इस बात को नकार दिया था।

    चरित देसाई
    परिणीति चोपड़ा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि चरित देसाई के साथ भी वो रिलेशनशिप में रह चुकी है। जब इस बारे में परिणीति चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ना मैं खबरों को स्वीकार कर रही हूं और ना ही इंकार कर रही हूं।

    हार्दिक पांड्या
    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर यह खबर आ चुकी है कि वह मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों एक दूसरे को दो साल तक डेट कर चुके हैं। हालांकि अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इन खबरों का खंडन भी किया था।

    अब काफी समय से खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा को डेट कर रही है और इन दोनों की डेटिंग शादी तक पहुंचने वाली है। हालांकि इन खबरों की कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता।

  • IPL 2023: खूबसूरती में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं Hardik Pandya की भाभी, उनकी तस्वीरें अब हो रही है वायरल

    हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार और ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। वो इन दिनों आईपीएल 2023 में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि न सिर्फ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बल्कि उनके भाई कुणाल पांड्या भी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। आज हम कुणाल पांड्या की पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की भाभी भी काफी ज्यादा खूबसूरत है।

    पत्नी नताशा के परिवार से पहली बार मिले Hardik Pandya, दामाद जी से मिलकर वो लोग हुए खुश, वीडियो किया शेयर

    बेहद खूबसूरत हैं Hardik Pandya की भाभी

    हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या की पत्नी का नाम पंखुड़ी शर्मा है और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री को भी पीछे छोड़ देती हैं। पंखुड़ी शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। पंखुड़ी शर्मा की तस्वीरों को देखकर उनकी हाटनेस और खूबसूरती का अंदाजा लगाया जा सकता है कि, वह काफी ज्यादा बोल्ड हैं।

    उन्होंने कई बार अपनी बोल्ड तस्वीरें भी शेयर की है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। कुणाल पांड्या भी अपनी पत्नी पंखुड़ी शर्मा के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वो एक दूसरे के साथ काफी अच्छी केमिस्ट्री भी शेयर करते है। सोशल मीडिया पर उनकी हर एक तस्वीर सामने आते ही सुर्खियों में बनी रहती है। उनकी हर एक तस्वीर पर ढेर सारे कॉमेंट्स और लाइक्स आते रहते हैं।

  • शादी से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में थे हार्दिक पांड्या, नाम सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

    टीम इंडिया के लिए टी20 की कमान संभालने वाले हार्दिक पांड्या इन दिनों दोबारा अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने हिन्दू रीति रिवाज से शादी करने के अलावा व्हाइट वेडिंग की थी। आज हम आपको बताएंगे की टीम इंडिया का ये खिलाड़ी और किन खूबसूरत अदाकाराओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुका है।

    नताशा स्टेनकोविक के साथ शादी से पहले हार्दिक पांड्या का नाम लिशा शर्मा के साथ जुड़ा था। लिशा शर्मा मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची मुखर्जी, वेंडेल रॉड्रिक्स, अनामिका खन्ना जैसे प्रमुख फैशन ब्रांडो और डिजाइनरों के मॉडलिंग कर चुकी हैं, हार्दिक पांड्या से उनकी मुलाकात कोलकत्ता के क्वेस्ट मॉल में हुई थी। दोनों कुछ समय साथ रहे फिर अलग होने का फैसला कर लिया।

    एली अवराम के साथ भी जुड़ा था नाम

    हार्दिक पांड्या का नाम एली अवराम के साथ भी जुड़ चुका है। एली अवरामग्रीक-स्वीडिश अभिनेत्री हैं। वह साल 2013 में मिकी वायरस से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। वे रियालिटी शॉ बिग बॉस में भी नजर आई थी।

    वहीं, इमरान हाशमी के साथ कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर करने वाली ईशा गुप्ता के साथ भी हार्दिक  का नाम जुड़ा था। ईशा और हार्दिक की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी औऱ वे जल्द ही दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। वह दोनों काफी समय तक रिलेशशिप में रहे थे।

    उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ा है नाम

    हार्दिका पांड्या का नाम उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों के बीच अफेयर की खबरें तब उडी थी, जब दोनों मुंबई की एक पार्टी के दौरान साथ में स्पोट किया गया था इसके बाद सोशल मीडिया पर खासतौर से यूट्यूब पर उर्वशी औऱ हार्दिक से जुडी खबरें सुर्खियों में रहने लगी। इन सभी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद हार्दिक ने नताशा स्टेनकोविक के साथ रिलेशनशिप में आए और साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी है।

  • हार्दिक पांड्या ने नताशा स्टेनकोविक के साथ दोबारा रचाई शादी, खूबसूरत तस्वीरें तेजी से हो रही है वायरल

    टीम इंडिया क्रिकेटर और टी20 मैच की कप्तानी संभाल रहे हार्दिक पांड्या ने वेलेंटाइन डे पर नताशा स्टेनकोविक के साथ राजस्थान के उदयपुर में व्हाइट वेडिंग की है। बता दें कि नताशा और हार्दिक तीन साल पहले कोरोना महामारी के बीच शादी के बंधन में बंधे थे, इस दौरान कोई खास सेलीब्रेशन नहीं हो पाया था। साथ ही, इस कपल ने इंस्टाग्राम पर व्हाइट वेडिंग की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

    नताशा स्टेनकोविक संग शेयर की फोटो

    नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी व्हाइट वेडिंग की तस्वीरों को शेयर किया और लिखा, “हमने प्यार के इस द्वीप पर तीन साल पहले ली गई कसमों को रिन्यू करके वेलेंटाइन डे मनाया। हम वास्तव में अपने परिवार और दोस्तों को हमारे साथ मनाने के लिए धन्य हैं। प्यार।” फोटो में कपल साथ में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

    उनको शादी में जाने के पहले एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। इसके अलावा, हार्दिक पांड्या और नताशा की शादी उनके बेटे अगस्त्य ने भी देखी। हार्दिक पांड्या ने हाल ही में काफी अच्छा गेम भी खेला था, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई।

    शादी में था कुछ ऐसा लुक

    नताशा और हार्दिक अपने वेडिंग आउटफिट में साथ में बहुत प्यारे लग रहे थे। हार्दिक पांड्या ब्लैक ब्लेजर, ट्राउजर और व्हाइट शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं, वहीं नताशा स्टेनकोविक ने व्हाइट कलर की वेडिंग गाउन पहन रखी है। कपल की तस्वीरों पर केएल राहुल ने कमेंट कर लिखा, “बधाई दोस्तों।” एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ‘बेटे ने अपने पिता और मां की शादी का जश्न मनाया।’ एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “क्या लग रहा हो हार्दिक भाई।” दोनों की वेडिंग फोटोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

  • दूसरी बार शादी रचाने जा रहे है क्रिकेटर Hardik Pandya, जानें कौन बनेगी अब उनकी दुल्हनियां

    टीम इंडिया (Team India) के शानदार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर उनके चाहने वाले हैरान हो जाएंगे। खबर है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) एक बार फिर से शादी रचाने जा रहे है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) से साल 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और हार्दिक पांड्या पहले से ही एक बच्चे के माता पिता है, जिसका नाम अगस्त्या है। लेकिन अब खबर आ रही है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या शादी रचाने जा रहे है।

    ग्रैंड वेडिंग की तैयारी में है Hardik Pandya

    इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) फिर से शादी रचाने जा रहे है। दोनों राजस्थान के उदयपुर में शाही अंदाज में आगामी 14 फरवरी को शादी रचाने जा रहे है। हार्दिक पांड्या की शादी की रस्मे 13 से 16 फरवरी तक चलेगी।

    Hardik Pandya ने पहले की थी कोर्ट मैरिज

    सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि जब हार्दिक पांड्या और नताशा ने कोर्ट मैरिज की थी तो उस वक्त सब कुछ बहुत जल्दबाजी में हुई थी। ऐसे में बाद में उनके मन में ग्रैंड वेडिंग का ख्याल आया। जिसकी वजह से अब ये कपल ग्रैंड वेडिंग करने वाला है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक हार्दिक पांड्या और नताशा की तरफ से शादी को लेकर अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

    ये भी पढ़े: पत्नी नताशा के परिवार से पहली बार मिले Hardik Pandya, दामाद जी से मिलकर वो लोग हुए खुश, वीडियो किया शेयर

    Hardik Pandya ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद पत्रकार पर निकालने लगे गुस्सा, आवेश में आकर कह दी ये बड़ी बात

    Hardik Pandya को आईसीसी रैंकिंग में हुआ बहुत बड़ा फायदा, पाकिस्तान के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

  • हार्दिक पांड्या इस खिलाड़ी के साथ लगातार कर रहे हैं नाईंसाफी, अच्छे प्रदर्शन के बाद कर देते हैं टीम से बाहर

    टीम इंडिया और टीम न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टीम के एक खिलाड़ी के साथ बड़ी नाइंसाफी की है। हार्दिक पांड्या ने टीम से जिस खिलाड़ी को बाहर किया है, उनका नाम है युजवेंद्र चहल। युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर करते ही काफी हड़कंप मच गया है।

    इस खिलाड़ी को दिया मौका

    टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले हार्दिक पांड्या ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम से बाहर कर हंगामा खड़ा कर दिया है। युजवेंद्र की जगह पांड्या ने उमरान मलिक को टीम में मौका दिया है। इससे पहले मैच में भी युजवेंद्र को केवल दो ओवर के लिए गेंदबाजी का मौका पांड्या ने दिया था।

    टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा था परफॉर्मेंस

    टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का पिछले टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा परफॉर्मेंस था। वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। युजवेंद्र चहल ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 2 ओवरों में 4 रन देकर 1 विकेट झटका था। इस दौरान केवल 2 ओवर के लिए गेंदबाजी करने पर भी फैंस ने हार्दिक पर सवाल उठाए थे।

    इन दो ओवरों में युजवेंद्र का स्ट्राइक रेट 2 था, अहमदाबाद में मैच के दौरान युजवेंद्र की पारी का फायदा सबको होता। ऐसे में युजवेंद्र चहल तीसरे टी20 मैच में अगर प्लेइंग इलेवन में खेलते तो वह न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के लिए काल साबित होते। लेग स्पिनर युजवेंद्र की जगह उमरान मलिक को टीम की प्लेइंग 11 में शामिल करना हार्दिक की सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है।  इसका खामियाजा टीम इंडिया को सीरीज के आखिरी मैच में भुगतना पड़ सकता है।

  • IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द सीरीज हार्दिक पांड्या ने खुद के बजाय इन्हें दिया अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय, इस खिलाड़ी को बताया सुपरस्टार

    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आज यानी 1 फरवरी को तीसरा और आखिरी मैच खेला गया. इस मैच में भारत ने बाजी मारते हुए सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया है. सीरीज में भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला. वहीं जीत के बाद खिताब अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया.

    हार्दिक पांड्या का बाद बयान

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का आज यानी 1 फरवरी को तीसरा और अंतिम मैच खेला गया जिसमें जीत भारत की हुई. वहीं इस सीरीज में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब कप्तान हार्दिक पांड्या को मिला. हार्दिक पांड्या ने मैच प्रेजेंटेशन में बयान देते हुए कहा,

    मुझे जीत से कुछ फर्क नहीं पड़ता है, लेकिन कुछ परफॉर्मेंस ऐसे रहे को असाधारण रहे. ये मैन ऑफ द सीरीज का खिताब उन सभी सपोर्टिंग स्टाफ को जाता है. वैसे तो मैं हमेशा ही ऐसा खेलता हूं. मैं वहीं करना चाहता हूं जो जरूरत होती है कुछ पहले से प्लान नहीं रहता है. अपनी कप्तानी में मैं चीजें सरल रखना चाहता हूं और हिम्मत बनाए रखना चाहता हूं.

    मेरा सीधा सा रूल है, अगर मैं नीचे जाता हूं तो मैं अपनी शर्तों पर जाता हूं. चैलेंज लेने की बात हमने हमेशा की है. आज के इस मैच को मैं सामान्य बनाना चाहता था क्योंकि ये निर्णायक मैच था इसी सब के चलते हमने पहले बल्लेबाजी चुनी. मुझे उम्मीद है की हम अपने इस प्रदर्शन को आगे भी बरकरार रखेंगे.

    IND vs NZ: सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज का आज आखिरी मैच खेला गया जिसमें भारत ने 2–1 की बढ़त के साथ शानदार जीत हासिल करी. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.

    बात करें इस सीरीज के पहले मैच की तो बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 21 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद बात करें दूसरे टी20 की तो इसमें 15 रन जड़े. वहीं आज तीसरे मैच की बात करें तो उन्होंने 30 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट भी झटके. इस सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन सामान्य रहा और हर मैच में वो टीम की हालत संभालते दिखे और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल हुआ.

  • IND vs NZ: शुभमन गिल के तूफान में उड़ गई न्यूजीलैंड की टीम, गेंदबाजो ने 168 रनों से हराकर रच दिया इतिहास, सीरीज भी जीती

    भारतीय टीम बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. जिसमें हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को 20 ओवरों में 4 विकेट पर 234 रनों के स्कोर पर पंहुचा दिया. जिसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 66 रनों पर ही सिमट गई और भारतीय टीम ने 168 रनों से मुकाबले के साथ सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

    भारतीय टीम ने दिया था 235 रनों का लक्ष्य

    टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही, सलामी बल्लेबाज ईशान किशन मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने मात्र 63 गेंदो में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 126 रनों की पारी खेली. जिसमें 12 चौके और 7 छक्के भी शामिल थे. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल त्रिपाठी ने भी सिर्फ 22 गेंदो में ही 44 रनों की आक्रामक पारी खेली.

    जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. सूर्यकुमार यादव ने भी 13 गेंदो में 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाए. अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदो में 30 रन बनाए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाने के बाद 234 रन बना दिए. न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी और डेरिल मिचेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भारत जीता एक और सीरीज

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई. सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सिर्फ 3 रन बनाए तो वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज डेवॉन कॉन्वे ने मात्र 1 रन बनाए. नंबर 3 के बल्लेबाज मार्क चैपमैन तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. वहीं ग्लेन फिलिप्स 2 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. ईश सोढ़ी और लॉकी फर्गुसन भी खाता खोलने में फेल रहे.

    डेरिल मिचेल ने लड़ाई लड़ते हुए जरूर 35 रन बनाए. लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिल पाया. जिसके कारण ही उनकी टीम 168 रनों से हार गई. इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 4 विकेट हासिल किया. अर्शदीप सिंह और शिवम मावी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. उमरान मलिक ने भी 2 विकेट झटका.

  • गौतम गंभीर इस वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या पर बुरी तरह से भड़के, बताया कहाँ टीम कर रही है सबसे बड़ी गलती

    टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों न्यूजीलैंड सीरीज खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड सीरीज में कप्तानी की कमान संभाल रहे हार्दिक पांड्या से पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर काफी नाराज दिख रहे हैं। इस नाराजगी को लेकर गौतम गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात की और अपनी नाराजगी का कारण बताया है।

    चहल की दी थी जिम्मेदारी

    स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में बात करते हुए गौतम गंभीर ने फिर कहा कि,

    ‘जिस पिच पर स्पिनरों को फायदा मिल रहा था, उस पिच पर चहल से केवल 2 ओवर की गेंदबाजी करवाई गई जो यकीनन चौंकाने वाला फैसला था। चहल आपके इस फॉर्मेट में बेस्ट गेंदबाज हैं इसके बाद भी उनसे केवल 2 ओवर की गेंदबाजी करवाई गई। मुझे लगता है कि यदि उनसे 4 ओवर की गेंदबाजी करवाई गई होती तो कीवी टीम 80-90 के स्कोर पर आउट हो सकती थी।’

    दरअसल, लखनऊ में खेले गए इस मैच में स्पिनरों को पिच से खूब फायदा मिल रहा था। इसके बाद भी हार्दिक ने स्पिन फ्रेंडली पिच पर चहल (Yuzvendra Chahal) से केवल 2 ओवर की गेंदबाजी कराई थी। जब गौतम गंभीर से कप्तान हार्दिक के इस फैसले को लेकर सवाल किया गया तो पूर्व भारतीय क्रिकेट भड़क गए और कहा कि ‘मैं इसका जवाब नहीं देना चाहूंगा।’

    गौतम गंभीर ने आगे कहा कि ‘अर्शदीप और शिवम मावी जैसे युवा गेंदबाजों को ज्यादा से ज्यादा मौके जरूर देने के लिए आखिरी ओवर में उनसे गेंदबाजी करवानी चाहि लेकिन आप चहल से मैच का आखिरी ओवर कम से कम करवा सकते थे। इसलिए मुझे लगता है कि उसने वहां गलती कर दी।’

    युजवेंद्र चहल ने 2 ओवर में लिया 1 विकेट

    टीम इंडिया के खिलाड़ी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने लखनऊ में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 2 ओवर में केवल 4 रन देकर एक विकेट लिया था। वहीं, दीपक हुड्डा ने 4 ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। बता दें, इस मैच में भारतीय टीम के लिए सबसे सफल बॉलर अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने 2 ओवर में 7 रन और 2 विकेट लिए थे। टीम इंडिया की इसी दमदार बॉलिंग के चलते न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 99 रन ही बना सकीं।

  • आईपीएल इतिहास की ऑलटाइम प्लेइंग 11 आई सामने, टीम में इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी तो इन्हें कर दिया टीम से बाहर

    टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ आईपीएल यानि इंडियन प्रीमियर लीग ने विदेशी खिलाड़ियों को भी आगे बढ़कर और फलने फूलने का मौका दिया है। साल 2023 में आईपीएल का 16 वां सीजन जल्द ही आयोजित होने वाला है। साल 2008 से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई थी। आईपीएल में खेल चुके 6 बड़े खिलाड़ियों ने मिलकर आईपीएल ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी हैं। इसमें किन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, ये हम आपको बताएंगे।

    इन गेंदबाजों को मिली जगह

    जियो जिओ सिनेमा पर लीजेंड्स लांच पर पूर्व क्रिकेटरों ने आईपीएल के ऑल टाइम बेस्ट क्रिकेट टीम चुनी। इस प्लेइंग 11 में न केवल भारतीय खिलाड़ी बल्कि विदेशी खिलाड़ियों का भी चुनाव किया गया है। गेंदबाजों की बात करें तो इस प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के  जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, युज़वेंद्र चहल को मौका दिया है। टीम इंडिया के बल्लेबाजों की बात करें तो विराट कोहली, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या को जगह दी गई है।

    महेंद्र सिंह धोनी को बनाया कप्तान

    इस प्लेइंग इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर और बतौर कप्तान के रूप में चुना गया है। वहीं, सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रिस गेल और विराट कोहली को जगह मिली है। आईपीएल की सफल टीमों में से सीएसके के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी बल्लेबाज सुरेश रैना को नंबर 3 पर रखा गया है। इस प्लेइंग 11 में सुरेश रैना के अलावा मुंबई को 5 बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान बल्लेबाज रोहित शर्मा को चौथे नंबर पर रखा गया है।

    हालांकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज रह चुके एबी डिविलियर्स को भी पांचवें नंबर पर जगह दी है। इसके अलावा टीम में विदेशी खिलाड़ियों के तौर पर सुनील नरेन और लसिथ मलिंगा को भी शामिल किया गया है।

    कुछ ऐसी है ऑल टाइम आईपीएल प्लेइंग 11

    1.क्रिस गेल, 2. विराट कोहली, 3. सुरेश रैना, 4. रोहित शर्मा, 5. एबी डिविलियर्स, 6. एमएस धोनी (कप्तान और विकेट कीपर), 7. हार्दिक पांड्या, 8. सुनील नरेन, 9. युजवेंद्र चहल, 10. जसप्रीत बुमराह, 11. लसिथ मलिंगा।

Exit mobile version