Raghav Chadha से पहले इन 3 हैंडसम हंक को डेट कर चुकी हैं Parineeti Chopra, एक नाम बहुत ही हैरान करने वाला

Raghav Chadha से पहले इन 3 हैंडसम हंक को डेट कर चुकी हैं Parineeti Chopra, एक नाम बहुत ही हैरान करने वाला

Parineeti Chopra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी के लीडर राघव चड्ढा को डेट कर रही है। दोनों ही जल्दी एक दूसरे के साथ शादी करने की प्लानिंग भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) का राघव चड्ढा के साथ नाम जुड़ने से पहले वह कई लोगों को देख भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के अफेयर्स के बारे में —

क्या Parineeti Chopra और राघव चड्ढा ने कर ली सगाई, आप नेता ने पोस्ट शेयर कर दी बधाई, देखें वायरल पोस्ट

मनीष शर्मा
परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस और लेडी वर्सेस रिकी बहल के डायरेक्टर मनीष शर्मा के साथ डेट कर चुकी है। ऐसा रिपोर्ट्स में कहा जाता है और दोनों एक दूसरे को के साथ करीब 3 साल तक रिलेशनशिप में रह चुके हैं। हालांकि दोनों ही कलाकारों ने इस बात को नकार दिया था।

चरित देसाई
परिणीति चोपड़ा को लेकर ऐसा कहा जाता है कि चरित देसाई के साथ भी वो रिलेशनशिप में रह चुकी है। जब इस बारे में परिणीति चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ना मैं खबरों को स्वीकार कर रही हूं और ना ही इंकार कर रही हूं।

हार्दिक पांड्या
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को लेकर यह खबर आ चुकी है कि वह मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों एक दूसरे को दो साल तक डेट कर चुके हैं। हालांकि अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू के दौरान इन खबरों का खंडन भी किया था।

अब काफी समय से खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा को डेट कर रही है और इन दोनों की डेटिंग शादी तक पहुंचने वाली है। हालांकि इन खबरों की कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता।

Exit mobile version