Hardik Pandya को आईसीसी रैंकिंग में हुआ बहुत बड़ा फायदा, पाकिस्तान के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

एशिया कप का आगाज हो चुका है। एशिया कप में सभी टीमें अपना-अपना जोर आजमाने की कोशिश कर रही हैं। एशिया कप में भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम का महा मुकाबला 28 अगस्त को खेला गया था। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इस महा मुकाबले में 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ जीत का हीरो भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को बताया जा रहा है।
हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। जिस कारण भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में बहुत बड़ा फायदा हुआ है।
हार्दिक पांड्या को आईसीसी रैंकिंग में हुआ फायदा
आपको बता दें कि भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वजह से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हरा दिया है। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहले अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया को जीत दिलाई है।
जिस कारण हार्दिक पांड्या को आईसीसी रैंकिंग में बहुत बड़ा फायदा हुआ है। हार्दिक पांड्या आईसीसी की ऑल राउंडर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हार्दिक पांड्या पिछले कई लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
टीम इंडिया ने लिया t20 वर्ल्ड कप का बदला
आपको बता दें कि भारतीय टीम को पिछले साल की वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने t20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को 10 विकेट से हरा दिया था। जिसके बाद टीम इंडिया ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर अपना बदला पूरा कर लिया है। भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया है।
Tags: आईसीसी, हार्दिक पांड्या,