पत्नी नताशा के परिवार से पहली बार मिले Hardik Pandya, दामाद जी हुए खुश, वीडियो किया शेयर
पत्नी नताशा के परिवार से पहली बार मिले Hardik Pandya, दामाद जी से मिलकर वो लोग हुए खुश, वीडियो किया शेयर

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि चर्चा का विषय है। इस वीडियो में हार्दिक अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक की फैमिली की पहली बार मिल रहे हैं।

वीडियो में जाहिर की खुशी

इस वीडियो को पोस्ट करके भारतीय ऑलराउंडर ने लिखा वीडियो और फोन कॉल आखिरकार व्यक्तिगत रूप से मिलने तक पहली बार नेट्स के परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। ऐसे क्षणों के लिए मैं आभारी हूं। यह तो आपको पता है कि दुबई में नताशा को हार्दिक ने प्रपोज किया था। फिर साल 2020 में दोनों ने शादी की। अब दोनों एक बच्चे के मां बाप बन चुके हैं। उनका एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्य है। दूसरी ओर हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के सबसे बड़े दावेदार हैं।

परफॉर्मेंस से किया सबको दीवाना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार्दिक ने बढ़िया परफॉर्मेंस की है। हैदराबाद में खेले गए तीसरेT20 मैच में हार्दिक ने ही भारत को जीत हासिल करवाई।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज 2-1 से जीतने वाले भारत को हार्दिक नहीं सफलता दिलवाई। तो वहीं भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है। इसके अतिरिक्त अक्टूबर में T20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम को हिस्सा लेना है। कई दिग्गजों का ऐसा मानना है कि हार्दिक T20 वर्ल्ड कप के लिए बहुत लाभकारी हैं वह एक्स फैक्टर के तरीके टीम के लिए काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें-टीम इंडिया में पक्की हुई Sanju Samson की एंट्री, विराट कोहली के दोस्त को मिल सकता है टीम में मौका