Tag: वेस्टइंडीज और भारत

  • वेस्टइंडीज के खिलाफ TEST सीरीज़ के लिए TEAM INDIA की हुई घोषणा, रहाणे कप्तान, तो कोहली-सिराज हुए बाहर, यशस्वी-सरफ़राज को बड़ा मौक़ा

    वेस्टइंडीज के खिलाफ TEST सीरीज़ के लिए TEAM INDIA की हुई घोषणा, रहाणे कप्तान, तो कोहली-सिराज हुए बाहर, यशस्वी-सरफ़राज को बड़ा मौक़ा

    वेस्टइंडीज: विश्व कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में होना है. इससे पहले विश्व कप 2023 के क्वालीफायर्स खेले जाएंगे. इसके लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है. टीम शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. WI के खिलाफ टीम इंडिया की ये शानदार टीम उतरेगी. कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. इसी के साथ अभी तो फ़िलहाल WTC फाइनल चल रहा है. जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

    वेस्टइंडीज के खिलाफ मजबूती से उतरेगी टीम इंडिया

    WTC फाइनल चल रहा है. फाइनल की शुरुवात 7 जून से शुरू हो चुका है. इस फाइनल मैच में टीम इंडिया कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही है. ऑस्ट्रेलिया इस मैच में शानदार प्रदर्शन कर रही है. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने धुआंधार रनों की बारिश की थी.

    अब WTC फिंल के बाद टीम इंडिया WI के दौरे पर जाएगी. ये दौरा टीम इंडिया के परिपेक्ष से बेहद ही ख़ास होने वाला है. बता दें की, शुभमन गिल इस बार WI की टीम में इंडियन टीम के कप्तान होने वाले हैं. इस बार टीम से काफी उम्मीदें हैं.

    वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान और उपकप्तान ये होने वाले हैं

    बता दें की, WI टीम की तरफ से कप्तान शाई होप होंगे. इसी के साथ बता दें की, टीम का उपकप्तान रोवमैन पॉवेल को बनाया है. टीम ने अनुभवी खिलाड़ी जेसन होल्डर को भी मौका दिया है. इसी के साथ टीम और भी लोगो की घोषणा जल्दी कर दी जाएगी.

    वैसे तो बताया जा रहा है की, रोस्टन जेस, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग और काइल मेयर्स भी टीम का हिस्सा हैं. मेयर्स आईपीएल 2023 में अच्छा खेले थे. वे लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे.

     

    ये भी पढ़ें: WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख सकते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच का फाइनल, नहीं देने होंगे 1 भी रूपया ऐसे देखें फ्री में लाइव

  • VIDEO: सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने मैदान पर कुछ इस तरह से किया सेलिब्रेट, वीडियो हो रहा वायरल

    वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा करते हुए शानदार जीत हासिल की। बता दें इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिनरों के आगे विंडीज टीम नहीं टिक पाई और मैच में भारत को 88 रनों से जीत मिली।

    इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) के युवा खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश नजर आए और उन्होंने कुछ अलग अंदाज में इस जीत का जश्न मनाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।

    मिनी कार में टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न

    मिनी कार में टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न

    दरअसल वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर बेहतरीन जीत अपने नाम दर्ज की। बता दें इस सीरीज में टीम इंडिया के स्पिनरों का लाजवाब प्रदर्शन देखने को मिला। तो वहीं इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी कुछ अलग अंदाज में जीत का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।

    पूरे स्टेडियम का लगाया चक्कर

    पूरे स्टेडियम का लगाया चक्कर

    सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया अपनी ट्राफी के साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद युवा खिलाड़ियों ने अपनी जीत को सेलिब्रेट करते हुए जिस गाडी से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कार्तिक (Dinesh Krthik) मैदान में आये थे उसी गाडी में पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। गाडी में आप लगभग सभी इंडियन खिलाडियों को देख सकते हैं।

    https://twitter.com/SantuMehra51/status/1556460501638463490?s=20&t=NjpIgCCqA4XjHnDReaC2ZQ

    रोहित शर्मा गाडी चला रहे हैं जबकि उनके बराबर ईशान किशन (Ishan Kishan) बैठे हैं। पीछे की तरफ आप अश्विन (Ashwin), हुड्डा (Hooda), सूर्यकुमार यादव (SKY) को भी साथ देख सकते हैं। संजू सैमसन (Sanju Samson) इस जीत के पल को कैमरा में कैद करते हुए नज़र आ रहे हैं।

    कुछ ऐसा रहा आखिरी टी20 मैच का हाल

    कुछ ऐसा रहा आखिरी टी20 मैच का हाल

    मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर विंडीज़ टीम को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या की तेज़ और संभली हुई पारियों की बदौलत 188 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

    इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम की टीम काफी बिखरी हुई नज़र आई। टीम के सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट हो गये। इसके बाद टीम के कप्तान भी सिर्फ 3 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। शिमरॉन हेटमायर ने अर्धशतकीय पारी के साथ हार टालने की कोशिश की लेकिन अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम 100 रन पर बिखर गई और 88 रन से इस जीत को गंवा दिया।

  • VIDEO: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में हुई हैरान कर देने वाली घटना, लाइव मैच में फैंस ने लगाए “हार्दिक पांड्या मुर्दाबाद” के नारे

    वेस्टइंडीज़ और भारत (WI vs IND) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतने के बाद के वेस्टइंडीज़ के कप्तान निकोल पूरन (Nicholas Pooran) ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच में आपको पहले ही ओवर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और तीसरे ओवर में सुर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का विकेट भी देखने को मिला।

    लेकिन इस दौरान मैच में एक ऐसी भी घटना हुई जिसके चलते भारतीय क्रिकेट फैंस ने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया है। दरअसल, मैच के दौरान स्टेडियम में भारतीय दर्शकों ने हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को लेकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

    लाइव मैच में दर्शकों ने लगाये हार्दिक पांड्या मुर्दाबाद के नारे

    लाइव मैच में दर्शकों ने लगाये हार्दिक पांड्या मुर्दाबाद के नारे

    वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) दूसरा मुकाबला खेलने मैदान में उतरी थी लेकिन लाइव मैच पर भारतीय दर्शकों ने ऐसा काम किया है जिस से भारतीयों का सर शर्म से झुक जायेगा। भारतीय दर्शकों ने स्टेडियम में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुर्दाबाद के नारे लगाए। इन नारेबाजी का विडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    विडियो में आप देख सकते है की कुछ दर्शक भारतीय तिरंगा लेकर खड़े है। वो सभी लोग हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है। वीडियो में कैमरामैन के फ्रेम में आते है एक व्यक्ति विक्ट्री साइन दिखाते हुए बोला, ‘हार्दिक पंड्या मुरादाबाद।’ इस वीडियो में ये कौन दर्शक है ये तो साफ़ नहीं हो पाया है लेकिन भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ ऐसे नारे लगाना एक निंदनीय काम है।

    यहाँ देखे वीडियो –

    https://twitter.com/proud_indian18/status/1554159634268557312?s=20&t=acFxix2RhYGthdFTg-dGZA

    ऐसा रहा मैच का हाल

    ऐसा रहा मैच का हाल

    आपको बता दें कि इस मैच (WI vs IND) में कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 138 रनों पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में विंडीज ने ब्रैंडन किंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।

  • VIDEO: ‘हम कौन हैं…चैम्पियन, ड्रेसिंग रूम में कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन ने टीम में साथ कुछ इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न

    वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेला गया जहां टीम इंडिया (Team India) ने सीरीज के तीनों मुकाबले जीतते हुए विंडीज टीम को क्लीन स्वीप के साथ 3-0 से मात दी। बता दें तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज टीम को 257 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 137 रनों पर ही ढेर हो गई।

    वहीं तीन मैचों की इस वनडे सीरीज को टीम इंडिया (Team India) ने क्लीन स्वीप कर 3-0 से सीरीज को भी अपने नाम किया। भारत को मिली इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की क्लास लगाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    ड्रेसिंग रूम में द्रविड़ की क्लास

    ड्रेसिंग रूम में द्रविड़ की क्लास

    वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच खेले गए, तीसरे और आखिरी मैच में टीम इंडिया ने मेजबान टीम को 119 रनों से करारी मात दी और सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर अपने नाम भी किया। भारत की जीत के बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों की क्लास लगाई।

    उन्होंने पहले तो पूरी टीम को जीत की बधाई दी और साथ ही साथ यह भी कहा कि यह एक युवाओं की टीम थी क्योंकि इसमें कुछ ऐसे भी खिलाड़ी थे जो इंग्लैंड में नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के कप्तानी की भी तारीफ की जिनकी कप्तानी में भारत ने इस सीरीज को क्लीन स्वीप किया। कोच के बाद टीम के कप्तान शिखर धवन ने भी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया और अंत में उन्होंने ‘हम कौन हैं…चैम्पियन’ के नारे भी लगवाए।

    चहल की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

    चहल की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

    लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भारत और वेस्टइंडीज (WI vs IND) के बीच खेल गए तीसरे मुकाबले में कमाल की गेंदबाजी की। हालांकि वो शुरूआती दोनों मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे, लेकिन उन्होंने तीसरे मुकाबले में 4 ओवरों में 17 रन और 4 विकेट लेकर हिसाब-खिताब बराबर कर लिया।

    चहल ने वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाजों का विकेट लेकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी। जिसके बाद उनका मैच में वापसी कर पाना मुश्किल हो गया। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग के दम पर वेस्टइंडीज को 137 रन पर समेट दिया। चहल ने चार विकेट झटके. मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

    शतक से चूके शुभमन गिल

    शतक से चूके शुभमन गिल

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे मुकाबले में अच्छी लय में नजर आए उन्होंने अपने वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। गिल ने 98 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया और वो बारिश की वजह से अपना शतक भी पूरा ना कर सके।

  • IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने पर कप्तान शिखर धवन ने इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, कहा- “मुझे इन पर गर्व…”

    वेस्टइंडीज और भारत (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुक़ाबला (IND vs WI 3rd ODI) 27 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार 98 रनो बदौलत 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये।

    ज़वाब में वेस्टइंडीज 26 ओवर में 137 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारत ने 119 रनो से मैच जीत लिया और इस तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3 -0 से अपने नाम कर लिया। वहीं सीरीज में जीत हासिल करने के बाद हुई मैच प्रेजेंटेशन के दौरान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) काफी खुश नजर आए और उन्होंने मैच बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

    सीरीज जीतने पर कप्तान शिखर धवन ने दिया ये बयान

    सीरीज जीतने पर कप्तान शिखर धवन ने दिया ये बयान

    टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही विश्व क्रिकेट के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। भारत अबतक वेस्टइंडीज के खिलाफ 13 सीरीज जीत चुका है। इस ऐतिहासिक जीत पर भारतीय कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा,

    “ये हमारे लिए बहुत अच्छे संकेत हैं। मैं अपनी फॉर्म को देखकर काफी खुश हूं, हालांकि मैं इस फॉर्मेट को लंबे समय से खेल रहा हूं। वहीं विंडीज के खिलाफ पहले वनडे की अपनी पारी देखकर मैं खुश था और आज भी अपने प्रदर्शन से खुश हूं।”

    शिखर धवन ने शुभमन गिल की तारीफ में पढ़े कसीदे

    शिखर धवन ने शुभमन गिल की तारीफ में पढ़े कसीदे

    बता दें शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मैच प्रेजेंटेशन के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गिल ने 98 रनों की जो पारी खेली वो वाकई में देखने लायक थी। उन्होंने आगे कहा कि,

    “उन्होंने (गिल) जिस तरह से 98 रन बनाए, वो देखने लायक था। जिस तरह से सभी खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट प्रदर्शन दिया, वो काफी अद्भुत था। हम यहां आकर खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं, हम भीड़ के शुक्रगुजार हैं। वे हमें और अधिक लोकप्रिय बनाते हैं। मुझे अपनी गेंदबाजी इकाई पर गर्व है, उन्होंने अपना शत प्रतिशत दिया। जिस तरह से सिराज ने वो दो विकेट लिए और शार्दुल और बाकी गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की वो शानदार थी।”

    वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

    वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

    वेस्टइंडीज खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (58) और शुभमन गिल (98) की जोड़ी ने एक बार फिर टीम को एक शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी होने के बाद श्रेयस अय्यर(44) और शुभमन गिल ने 86 रन जोड़े जिसके बूते टीम इंडिया ने 36 ओवर में 225 रन बनाए।

    वहीं इस लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज टीम को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में 2 विकेट लेकर मेजबानो को हक्का-बक्का कर दिया। अंत में युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।

Exit mobile version