वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच खेले गए पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा करते हुए शानदार जीत हासिल की। बता दें इस सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिनरों के आगे विंडीज टीम नहीं टिक पाई और मैच में भारत को 88 रनों से जीत मिली।
इस शानदार जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) के युवा खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश नजर आए और उन्होंने कुछ अलग अंदाज में इस जीत का जश्न मनाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं।
मिनी कार में टीम इंडिया ने मनाया जीत का जश्न
दरअसल वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर बेहतरीन जीत अपने नाम दर्ज की। बता दें इस सीरीज में टीम इंडिया के स्पिनरों का लाजवाब प्रदर्शन देखने को मिला। तो वहीं इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी कुछ अलग अंदाज में जीत का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।
Sharma, DK & Ashwin arrive to the medal presentation in style. Congratulations to @BCCI on the series win. #WIvIND pic.twitter.com/HDwGkImaiT
— Windies Cricket (@windiescricket) August 7, 2022
पूरे स्टेडियम का लगाया चक्कर
सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया अपनी ट्राफी के साथ फोटो क्लिक करवाने के बाद युवा खिलाड़ियों ने अपनी जीत को सेलिब्रेट करते हुए जिस गाडी से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और कार्तिक (Dinesh Krthik) मैदान में आये थे उसी गाडी में पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। गाडी में आप लगभग सभी इंडियन खिलाडियों को देख सकते हैं।
#TeamIndia doing victory lap in a Buggy post game in Florida. Fans loved it.
🚗 : Rohit Sharma
P.S: Guest appearance of @PeterDellaPenna in this video sporting red hawaiian shirt and cowboy hat. Watch till the end. 😎 #WIvIND #Cricket @ImRo45 @DineshKarthik @ashwinravi99 pic.twitter.com/X2XPZrA9eU— Santu Mehra Sikar 🅾️➕ (@SantuMehra51) August 8, 2022
रोहित शर्मा गाडी चला रहे हैं जबकि उनके बराबर ईशान किशन (Ishan Kishan) बैठे हैं। पीछे की तरफ आप अश्विन (Ashwin), हुड्डा (Hooda), सूर्यकुमार यादव (SKY) को भी साथ देख सकते हैं। संजू सैमसन (Sanju Samson) इस जीत के पल को कैमरा में कैद करते हुए नज़र आ रहे हैं।
कुछ ऐसा रहा आखिरी टी20 मैच का हाल
मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर विंडीज़ टीम को पहले गेंदबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), दीपक हुड्डा और हार्दिक पांड्या की तेज़ और संभली हुई पारियों की बदौलत 188 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम की टीम काफी बिखरी हुई नज़र आई। टीम के सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट हो गये। इसके बाद टीम के कप्तान भी सिर्फ 3 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। शिमरॉन हेटमायर ने अर्धशतकीय पारी के साथ हार टालने की कोशिश की लेकिन अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम 100 रन पर बिखर गई और 88 रन से इस जीत को गंवा दिया।
