Tag: वीरेंद्र सहवाग

  • IPL 2022: मुंबई इंडियंस की हार पर वीरेंद्र सहवाग ने लिए कप्तान रोहित शर्मा के मजे, ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर देनी पड़ी सफाई

    IPL 2022: मुंबई इंडियंस की हार पर वीरेंद्र सहवाग ने लिए कप्तान रोहित शर्मा के मजे, ट्रोल होने के बाद सोशल मीडिया पर देनी पड़ी सफाई

    मुंबई इंडियंस (MI) की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) की ट्वीट “बड़ा पाव छीन लिया” पर कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के फैंस भड़क उठे। फैंस ने तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। इस पर वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) को अपने ट्वीट पर जाकर सफाई देनी पड़ी। जानिए पूरा मामला

    पैट कमिंस की शानदार बैटिंग पर वीरेंद्र सहवाग ने किया था ट्वीट

    दरअसल बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) का मैच था। मात्र दो ओवर में पूरा मैच पैट कमिंस (PAT COMMINS) ने 15 गेंदों में 56 रन बनाकर मैच का परिणाम बदल दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)की इस जीत के बाद VIRENDRA SAHWAG ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि “मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी बड़ा पाव छीन लिया, क्लीन हिटिंग के सबसे पागल प्रदर्शनों में से एक पैट कमिंस, 15 गेंद सबसे 56…. ”

    वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के बाद रोहित शर्मा व मुंबई इंडियंंस के फैंस ने रिएक्ट करना शुरू किया। जब रिएक्ट की तादात बढ़ने लगी तो वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट की सफाई में अपने ट्वीट पर लिखना पड़ा।

    वीरेंद्र सहवाग रिप्लाइंंग पोस्ट पर दी सफाई

    वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) की पोस्ट पर “बड़ा पाव छीन लिया” जब ज्यादा रिएक्शन आने लगे तो सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने लिखा कि ” वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव पर पनपता है। रोहित के प्रशंसक ठंडा लो, मैं आप लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

    सहवाग की इस रिप्लाइंग के बाद रोहित शर्मा व मुंबई इंडियंस के फैंस कुछ शांत हुए। हालांकि कुछ फैंस ने इस पर भी रिएक्ट किया लेकिन अधिकांश लोग  VIRENDRA SAHWAG की बात समझ गए।  बता दें कि यह मुंबई इंडियंस की तीसरी हार थी। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) राजस्थान रायल्स (RR) व दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार चुकी है। तीन लगातार हार के बाद फैंस 5 बार की विजेता के प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

    यहां देखें वीरेंद्र सहवाग की पोस्ट….. 

  • IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स और सुरेश रैना के बीच हुए विवाद पर वीरेंद्र सहवाग ने किया खुलासा, बताई विवाद की असली वजह

    वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) एक ऐसा नाम जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है. आपको बता दें कि आईपीएल में मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) को जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने छोड़ा वो क्रिकेट प्रेमियों और स्वयं सुरेश रैना के लिए बेहद दुखद था. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सुरेश रैना को अपनी टीम में क्यों शामिल नहीं किया. ये बात अब पूरी तरह से समझ आती हुई दिखाई दे रही है. उनके साथी वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना को न खरीदे जाने पर कमेन्ट किया है..

    वीरेंद्र सहवाग ने बताई बालकनी वाले कमरे की कहानी

    virendra-sahwag-suresh-raina CSK FIGHT MS DHONI

    सुरेश रैना (SURESH RAINA) के बारे में आईपीएल 2021 में ये बात सामने आई थी कि उन्हें बालकनी वाला कमरा पसंद नहीं था. उन्हें भी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जैसा ही कमरा चाहिए था जोकि विवाद का विषय बना. सुरेश रैना आईपीएल छोड़ कर वापस आ गए. वहीं वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने भी बताया ऐसा हुआ था. वीरेंद्र सहवाग कहते हैं कि-

    “सुरेश रैना के 2022 में वापस आने के बाद ये बात डिस्कस हुई ही नहीं होगी कि 2 करोड़ बेस प्राइज ज्यादा है. बात हुई होगी कि सुरेश रैना को लेना ही नहीं है. 2020 में कमरे को लेकर हुए विवाद में महेंद्र सिंह धोनी ने भी उन्हें समझाया था. सुरेश रैना वापस आ गए थे. जिसके बाद एक बातचीत में सीएसके के मालिक श्रीनिवासन ने कहा था कि,

    “कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है. क्रिकेटर अपने पुराने दिनों को भूल जाते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि वो वापस आना चाहे तो अभी आ सकते हैं अभी आईपीएल सीजन भी शुरू नहीं हुआ है और शायद उन्हें इस बात का ऐहसास होगा कि वो आईपीएल की 11 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट रकम को  छोड़कर गए है.”

    सुरेश रैना को देना चाहिए था एक फेयरवेल मैच

    virendra-sahwag-suresh-raina CSK FIGHT MS DHONI

     

    वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG)ने कहा कि-

    “मुझे सुरेश रैना के लिए दुख है वो इतने साल तक सीएसके फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं.मेरे हिसाब से जाते जाते उन्हें भी फेयरवेल मैच देना चाहिए था. सीएसके उन्हें 2 करोड़ में खरीदती, भले ही उन्हें एक मैच खिलाने के बाद अलविदा कह देती लेकिन सीएसके को एक मैच तो खिलाना ही चाहिए था.”

     

  • IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही वीरेंद्र सहवाग ने कह दी बड़ी बात, रविंद्र जडेजा पर की अजीबोगरीब टिप्पणी

    महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का रिश्ता चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कैसा है ये किसी से छुपा नहीं है. हम जब चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लेते हैं तो बिना महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिए नहीं रहते. हालांकि अब धोनी टीम में कप्तान के रूप में नजर नहीं आएंगे. दो दिन पहले धोनी ने एक निर्णय लिया कि अब वो कप्तानी नहीं करेंगे, ये खबर आते ही लाखों क्रिकेट प्रेमी आश्चर्य में पड़ गए और चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गरम हो गया.

    फिलहाल अब सीएसके (CSK) की कमान धोनी ने रविन्द्र जडेजा को सौंप दी है. वहीं वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने ऐसा क्या कह दिया कि चेन्नई अब पहले जैसी टीम नहीं रही..

    नाम के कप्तान होंगे रविन्द्र जडेजा

    वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने क्रिकबज़ (CRICBUZZ) के शो पर कहा कि-

    “मैंने पहले कुछ वीडियो डाले थे और कहा था कि अनुभव का नाम आता है तो आप महेंद्र सिंह धोनी को नजरअंदाज नहीं कर सकते है. इस बार शायद करना होगा क्योंकि वो कप्तान नहीं हैं और अगर वो कप्तान नहीं हैं तो चेन्नई की टीम वैसी नहीं खेलती नजर आएगी जैसा धोनी की कप्तानी में खेलती थी.”

    बातचीत के दौरान सहवाग (SAHWAG) आगे कहते है कि-

    “बेशक वो मैदान पर खड़े रहेंगे. हमने देखा कि जब विराट कोहली भारतीय टीम के वनडे और टी20 टीम के कप्तान बने तब भारतीय टीम वो नहीं थी जो धोनी के समय पर थी. जडेजा हो सकता है कि नाम के कप्तान हों और काम करें धोनी, यह जडेजा को अनुभव देने के लिए हो सकता है क्योंकि अगले साल शायद धोनी आपको मैदान पर नजर नहीं आएं. उस लिहाज से ये अच्छा कदम है.”

    किस्मत का पर्यायवाची हैं महेंद्र सिंह धोनी

     

    वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने कहा कि-

    “एक कप्तान की किस्मत होती है और धोनी किस्मत लेकर पैदा हुए हैं. कहते हैं न कि कुछ लोग किस्मत बनाते हैं लेकिन धोनी लेकर पैदा हुए हैं. उनके आने से टीम इंडिया का ग्राफ ऊपर गया और चेन्नई का भी गया. ये ग्राफ इतना ऊपर पहुंच गया कि उससे ऊपर जाने की जगह है ही नहीं.”

    वीरेंद्र सहवाग का ऐसा कहना कहीं न कहीं ये साबित करता है कि चेन्नई अब उस तरह से मैदान पर प्रदर्शन करते नजर नहीं आएगी जैसा कि वो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में  प्रदर्शन करती नजर आती थी.

  • शोएब अख्तर ने भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग को अपने वीडियो में दी धमकी, कहा सहवाग मिला तो उसको मारूंगा

    किक्रेट में भारत-पाक मैच की बात हो और शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) का नाम न आए तो मजा कुछ अधूरा सा रह जाता है। जब कभी भारतीय टीम और पाकिस्तान के मैच होते थे तो मैदान पर सबसे ज्यादा चर्चा शोएब की होती थी, अब जब शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) संन्यास ले चुके हैं और इधर भारत- पाक मैच भी नहीं हो रहे हैं तो भी विभिन्न कारणों से शोएब चर्चा में बने रहते है। ऐसा ही एक वाक्या अभी जल्दी पेश आया है, शोएब ने वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) को मिलने पर बहुत मारने की बात कही है।

    यह है पूरा मामला

    दरअसल  वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) और शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) अच्छे दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे की सोशल मीडिया पर खिंचाई करते हैं। अभी कुछ दिन पहले शोएब अख्तर ने सूट में एक फोटो शेयर की थी, जिस पोस्ट पर सहवाग ने कमेंट लिखा था कि आर्डर लिख  ” एक बटर चिकन, दो नान, एक बियर”।

    अभी हाल ही में शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) एक यूटयूब चैनल के चैट शो का हिस्सा थे, जब उनसे इस कॉमेंट के बाब पर सवाल किया गया तो उनके समझ में कुछ न आया तो उन्होंने मजाक में यह कहकर काम चलाया कि अगर किसी दिन सहवाग मिल गया तो उसे बहुत मारुंगा।

    मैदान पर बल्ले व गेंद की होती थी तकरार

    जब भारत-पाक मैच हुए तो वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) और शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) के बीच मैदान पर भी गेंद व बल्ले की तकरार होती दिखती थी। शोएब अपनी तेज गेंदबाजी व वीरेंद्र सहवाग अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। एक बार वर्ष 2004 में भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर थी।

    वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) और शोएब अख्तर आमने सामने थे। शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) जानबूझकर उन्हें परेशान करने के लिए इशारे इस गेंद पर चौका मारने की बात कहकर उकसा रहे थे। इस पर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें बॉलिंग करने की सलाह देते हुए भीख न मांंगने की बात कही थी। हालांकि उस गेंद पर सहवाग ने चौका भी लगाया था।

  • MAHASHIVRATRI के शुभ अवसर पर हरभजन सिंह सहित कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियो ने दी फैंस को शुभकामनाएं

    भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह को महाशिवरात्री (MAHASHIVRATRI) के रूप में मनाया जाता है. आज सभी शिव की आराधना कर रहे हैं. जिसमें भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी भी पीछे नहीं है.  क्रिकेटर भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को महाशिवरात्री की शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें हरभजन सिंह (HARBHAJAN SINGH) और वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) जैसे दिग्गज भी शामिल है.

    MAHASHIVRATRI की खिलाड़ियो ने दी फैंस को शुभकामनाएं

    आज भगवान शिव के आराधक महाशिवरात्री (MAHASHIVRATRI) मना रहे हैं. इस शुभ अवसर पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ियो ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी है. इस लिस्ट में वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना (SURESH RAINA) और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियो का नाम शामिल है. जहाँ पर हरभजन सिंह ने लिखा कि- ” ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात।। शिव सत्य है, शिव अनंत है शिव अनादि है, शिव भगवंत है, शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म हैं शिव शक्ति है, शिव भक्ति है… महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, सादर सुप्रभात.”

    वहीं सहवाग ने लिखा कि – जो बंधन में है वो जीव है जो बंधन मुक्त है वो शीव है ! #महाशिवरात्रि की आपको बहुत शुभकामाएँ . हर हर महादेव. ॐ नमः शिवाया.” 

    यहाँ पर देखें ट्वीट

    https://twitter.com/44rajpoot/status/1498475294407405568?s=20&t=rOIQ148_bVqAzQagycraFw

  • VIRENDER SEHWAG ने जानिए क्यों दिग्गज शोएब अख्तर को कह दिया था भिखारी, पाकिस्तान में ही की थी जमकर धुनाई

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में कई दिग्गज बल्लेबाज हुए हैं. लेकिन अगर आक्रामक बल्लेबाजों की बात होती है तो सबसे पहले आज के युवाओं को VIRENDER SEHWAG का नाम ही नजर आता है. जो अपने बल्ले के साथ-साथ जुबान से भी बेहद खतरनाक कहे जाते हैं. एक बार उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) को भिखारी तक कह दिया था. उसके बाद बल्ले से जमकर धुनाई की थी.

    VIRENDER SEHWAG ने शोएब अख्तर को कहा था भिखारी

    पहली गेंद से चौके लगाने के लिए पहचाने जाने वाले VIRENDER SEHWAG की जंग पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (SHOAIB AKHTAR) से अक्सर देखने को मिलती थी. जो फैंस के लिए मजेदार अभी तक रहता है. 2004 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पाकिस्तान दौरे पर थी. जहाँ पर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा था.

    उसी सीरीज के एक मैच में अख्तर बार बार सहवाग को परेशान कर रहे थे और गेंदबाजी करते के बाद कहते थे- ‘चौका मार के दिखा, चौका मार के दिखा.’ जब इस बात को उन्होंने बहुत बार कह दिया तो इससे वीरेंद्र सहवाग को गुस्सा आ गया, उन्होंने इसके जवाब में कहा कि- ‘तू बॉलिंग कर रहा है या भीख मांग रहा है.’ इसके बाद बल्ले से जवाब देते हुए चौका भी लगा दिया.

    पाकिस्तान में ही सहवाग ने अख्तर की कर दी धुनाई

    2004 की उस सीरीज के दौरान पाकिस्तान में ही VIRENDER SEHWAG ने शोएब अख्तर सहित सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी. जहाँ पर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाया था. सहवाग ने भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के लिए 104 टेस्ट मैच खेला हैं. जिसमें 49.37 के औसत से 8586 रन बनाए हैं. जिसमें 23 शतक और 32 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं 251 वनडे मैच में उन्होंने 35.06 के औसत से 8273 रन बनाए. वहीं 19 टी20 मैच में उन्होंने 21.89 के औसत से 394 रन बनाए. वहीं आईपीएल (IPL) में उन्होंने 104 मैच खेलकर 2728 रन बनाए हैं.

Exit mobile version