वीरेंद्र सहवाग ने लिए कप्तान रोहित शर्मा के मजे, ट्रोल होने के बाद देनी पड़ी सफाई
Kings XI Punjab mentor, Virender Sehwag look on during the 2018 Indian Premier League (IPL) Twenty20 cricket match between Kings XI Punjab and Sunrisers Hyderabad at The Punjab Cricket Association Stadium in Mohali on April 19, 2018. / AFP PHOTO / CHANDAN KHANNA / ----IMAGE RESTRICTED TO EDITORIAL USE - STRICTLY NO COMMERCIAL USE----- / GETTYOUT

मुंबई इंडियंस (MI) की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) की ट्वीट “बड़ा पाव छीन लिया” पर कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के फैंस भड़क उठे। फैंस ने तरह-तरह से रिएक्ट करने लगे। इस पर वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) को अपने ट्वीट पर जाकर सफाई देनी पड़ी। जानिए पूरा मामला

पैट कमिंस की शानदार बैटिंग पर वीरेंद्र सहवाग ने किया था ट्वीट

दरअसल बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) का मैच था। मात्र दो ओवर में पूरा मैच पैट कमिंस (PAT COMMINS) ने 15 गेंदों में 56 रन बनाकर मैच का परिणाम बदल दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)की इस जीत के बाद VIRENDRA SAHWAG ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि “मुंह से निवाला छीन लिया, सॉरी बड़ा पाव छीन लिया, क्लीन हिटिंग के सबसे पागल प्रदर्शनों में से एक पैट कमिंस, 15 गेंद सबसे 56…. ”

वीरेंद्र सहवाग के इस ट्वीट के बाद रोहित शर्मा व मुंबई इंडियंंस के फैंस ने रिएक्ट करना शुरू किया। जब रिएक्ट की तादात बढ़ने लगी तो वीरेंद्र सहवाग ने अपने ट्वीट की सफाई में अपने ट्वीट पर लिखना पड़ा।

वीरेंद्र सहवाग रिप्लाइंंग पोस्ट पर दी सफाई

वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) की पोस्ट पर “बड़ा पाव छीन लिया” जब ज्यादा रिएक्शन आने लगे तो सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने लिखा कि ” वड़ा पाव का संदर्भ मुंबई के लिए है, एक शहर जो वड़ा पाव पर पनपता है। रोहित के प्रशंसक ठंडा लो, मैं आप लोगों की तुलना में उनकी बल्लेबाजी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।

सहवाग की इस रिप्लाइंग के बाद रोहित शर्मा व मुंबई इंडियंस के फैंस कुछ शांत हुए। हालांकि कुछ फैंस ने इस पर भी रिएक्ट किया लेकिन अधिकांश लोग  VIRENDRA SAHWAG की बात समझ गए।  बता दें कि यह मुंबई इंडियंस की तीसरी हार थी। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) राजस्थान रायल्स (RR) व दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार चुकी है। तीन लगातार हार के बाद फैंस 5 बार की विजेता के प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

यहां देखें वीरेंद्र सहवाग की पोस्ट….. 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *