वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) एक ऐसा नाम जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है. आपको बता दें कि आईपीएल में मिस्टर आईपीएल के नाम से पहचाने जाने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) को जिस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने छोड़ा वो क्रिकेट प्रेमियों और स्वयं सुरेश रैना के लिए बेहद दुखद था. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सुरेश रैना को अपनी टीम में क्यों शामिल नहीं किया. ये बात अब पूरी तरह से समझ आती हुई दिखाई दे रही है. उनके साथी वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना को न खरीदे जाने पर कमेन्ट किया है..
वीरेंद्र सहवाग ने बताई बालकनी वाले कमरे की कहानी
सुरेश रैना (SURESH RAINA) के बारे में आईपीएल 2021 में ये बात सामने आई थी कि उन्हें बालकनी वाला कमरा पसंद नहीं था. उन्हें भी महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) जैसा ही कमरा चाहिए था जोकि विवाद का विषय बना. सुरेश रैना आईपीएल छोड़ कर वापस आ गए. वहीं वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने भी बताया ऐसा हुआ था. वीरेंद्र सहवाग कहते हैं कि-
“सुरेश रैना के 2022 में वापस आने के बाद ये बात डिस्कस हुई ही नहीं होगी कि 2 करोड़ बेस प्राइज ज्यादा है. बात हुई होगी कि सुरेश रैना को लेना ही नहीं है. 2020 में कमरे को लेकर हुए विवाद में महेंद्र सिंह धोनी ने भी उन्हें समझाया था. सुरेश रैना वापस आ गए थे. जिसके बाद एक बातचीत में सीएसके के मालिक श्रीनिवासन ने कहा था कि,
“कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है. क्रिकेटर अपने पुराने दिनों को भूल जाते हैं. मुझे ऐसा लगता है कि वो वापस आना चाहे तो अभी आ सकते हैं अभी आईपीएल सीजन भी शुरू नहीं हुआ है और शायद उन्हें इस बात का ऐहसास होगा कि वो आईपीएल की 11 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट रकम को छोड़कर गए है.”
सुरेश रैना को देना चाहिए था एक फेयरवेल मैच
वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG)ने कहा कि-
“मुझे सुरेश रैना के लिए दुख है वो इतने साल तक सीएसके फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं.मेरे हिसाब से जाते जाते उन्हें भी फेयरवेल मैच देना चाहिए था. सीएसके उन्हें 2 करोड़ में खरीदती, भले ही उन्हें एक मैच खिलाने के बाद अलविदा कह देती लेकिन सीएसके को एक मैच तो खिलाना ही चाहिए था.”
