IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ते ही वीरेंद्र सहवाग ने कह दी बड़ी बात, रविंद्र जडेजा पर की अजीबोगरीब टिप्पणी

महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) का रिश्ता चेन्नई सुपर किंग्स के साथ कैसा है ये किसी से छुपा नहीं है. हम जब चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लेते हैं तो बिना महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिए नहीं रहते. हालांकि अब धोनी टीम में कप्तान के रूप में नजर नहीं आएंगे. दो दिन पहले धोनी ने एक निर्णय लिया कि अब वो कप्तानी नहीं करेंगे, ये खबर आते ही लाखों क्रिकेट प्रेमी आश्चर्य में पड़ गए और चारों तरफ चर्चाओं का बाजार गरम हो गया.
फिलहाल अब सीएसके (CSK) की कमान धोनी ने रविन्द्र जडेजा को सौंप दी है. वहीं वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने ऐसा क्या कह दिया कि चेन्नई अब पहले जैसी टीम नहीं रही..
नाम के कप्तान होंगे रविन्द्र जडेजा
वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने क्रिकबज़ (CRICBUZZ) के शो पर कहा कि-
“मैंने पहले कुछ वीडियो डाले थे और कहा था कि अनुभव का नाम आता है तो आप महेंद्र सिंह धोनी को नजरअंदाज नहीं कर सकते है. इस बार शायद करना होगा क्योंकि वो कप्तान नहीं हैं और अगर वो कप्तान नहीं हैं तो चेन्नई की टीम वैसी नहीं खेलती नजर आएगी जैसा धोनी की कप्तानी में खेलती थी.”
बातचीत के दौरान सहवाग (SAHWAG) आगे कहते है कि-
“बेशक वो मैदान पर खड़े रहेंगे. हमने देखा कि जब विराट कोहली भारतीय टीम के वनडे और टी20 टीम के कप्तान बने तब भारतीय टीम वो नहीं थी जो धोनी के समय पर थी. जडेजा हो सकता है कि नाम के कप्तान हों और काम करें धोनी, यह जडेजा को अनुभव देने के लिए हो सकता है क्योंकि अगले साल शायद धोनी आपको मैदान पर नजर नहीं आएं. उस लिहाज से ये अच्छा कदम है.”
किस्मत का पर्यायवाची हैं महेंद्र सिंह धोनी
वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SAHWAG) ने कहा कि-
“एक कप्तान की किस्मत होती है और धोनी किस्मत लेकर पैदा हुए हैं. कहते हैं न कि कुछ लोग किस्मत बनाते हैं लेकिन धोनी लेकर पैदा हुए हैं. उनके आने से टीम इंडिया का ग्राफ ऊपर गया और चेन्नई का भी गया. ये ग्राफ इतना ऊपर पहुंच गया कि उससे ऊपर जाने की जगह है ही नहीं.”
वीरेंद्र सहवाग का ऐसा कहना कहीं न कहीं ये साबित करता है कि चेन्नई अब उस तरह से मैदान पर प्रदर्शन करते नजर नहीं आएगी जैसा कि वो महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में प्रदर्शन करती नजर आती थी.
Tags: आईपीएल 2022, चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग,