Tag: विराट कोहली

  • विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर, शुभमन गिल ने बताया कौन है उनका पसंदीदा बल्लेबाज, फैंस को कर दिया हैरान

    विराट कोहली या सचिन तेंदुलकर, शुभमन गिल ने बताया कौन है उनका पसंदीदा बल्लेबाज, फैंस को कर दिया हैरान

    टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड सीरीज 3-0 से वनडे मैच को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में जीत को लेकर सभी चर्चा कर रहे हैं। मैच में प्लेयर ऑफ द सीरीज टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन के बारे में बात की जा रही है। भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने पहले श्रीलंका के खिलाफ और बाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शतकीय पारी खेली है। मैच के बाद शुभमन गिल से भी उनकी च्वाइस के बारे में पूछा गया कि वो विराट को अधिक पसंद करते हैं या सचिन।

    विराट कोहली को बताया पसंदीदा खिलाड़ी

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने विराट कोहली और सचिन में से अपनी पहली पसंद विराट कोहली को बताया है। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने विराट का नाम लिया विराट कोहली का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि

    ‘मुझे लगता है विराट भाई..सचिन सर के कारण ही मैंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, क्योंकि मेरे पिताजी उनके बड़े फैन थे। जब सचिन सर ने क्रिकेट को अलविदा कहा था तो मैं उस समय काफी युवा था। समय के साथ मैंने क्रिकेट को अच्छे से समझना शुरू किया, मैं कहूंगा विराट भाई, क्योंकि मैंने उनसे क्रिकेट को लेकर काफी कुछ सीखा है’।

    वनडे मैच में अपनी पारी की बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

    “अच्छा लगता है जब आपके पास सीरीज होती है और आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मुझे नहीं लगता कि दोहरे शतक के बाद मेरा नजरिया बदला है। यह शुरुआत करने और हर गेम को बदलने के बारे में है। बस स्थिति में बने रहने और स्कोर करने की तलाश में मेरे लिए शुरुआत को बदलने में मदद मिलती है। हमारे गेंदबाजों ने इस विकेट पर काफी अच्छी गेंदबाजी की।”

    शुभमन गिल ने बनाए 360 रन

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलते हुए सेंचुरी लगाई। वहीं, पहले मैच में 212 रन बनाकर डबल सेंचुरी की शानदार पारी खेली थी।  आखिरी मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा और गेल की शतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 385 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 295 रन बनाकर ही सिमट गई, जिसकी वजह से भारत को 90 रनों के बड़े अंतर के साथ जीत हासिल हुई।

  • बाबर आजम की बादशाहत खत्म करने को तैयार हैं शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा, ICC ODI रैकिंग ने दिया बड़ा सकेंत

    बाबर आजम की बादशाहत खत्म करने को तैयार हैं शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा, ICC ODI रैकिंग ने दिया बड़ा सकेंत

    बाबर आजम: आज यानी 25 जनवरी को आईसीसी की वनडे रैंकिंग लिस्ट जारी की जा चुकी है. गेंदबाजों की लिस्ट के साथ ही बल्लेबाजों की लिस्ट में भी भारतीय खिलाड़ियों का फायदा हुआ है. आईसीसी की वनडे की बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल का खूब फायदा हुआ है.

    वहीं इनके साथ कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी मुनाफे में नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई भारत की ये सीरीज भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी किफायती साबित हुई. वहीं एक ओर जहां भारतीय बल्लेबाजों ने ऊंचा मकाम हासिल किया है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बड़ा नुकसान हुआ है.

    आईसीसी वनडे रैंकिंग शुभमन गिल

    आईसीसी की ओर से जारी की गई वनडे रैंकिंग की सूची पर नजर डालें तो भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस लिस्ट में 26वें नंबर से 734 की रेटिंग के साथ 6वें नंबर पर आ गए हैं. शुभमन गिल की इस बढ़त के साथ ही नुकसान ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के साथ साथ भारत के विराट कोहली को भी हो गया है.

    विराट कोहली अब जहां एक स्थान नीचे 727 अंक के साथ 7वें स्थान पर आ गए हैं और स्टीव स्मिथ 719 पॉइंट्स के साथ 9वें स्थान पर. दूसरी ओर देखा जाए तो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भी मुनाफा हुआ है. रोहित शर्मा 719 रैंकिंग के साथ 8वें स्थान पर आ गए हैं. रोहित शर्मा के इस स्थान पर आने की वजह से जॉनी बेयरस्टो को नुकसान खेलते हुए 10वें स्थान पर जाना पड़ा है. वहीं लिस्ट में 887 रैंकिंग के साथ बाबर आजम पहले नंबर पर बने हुए हैं.

    बाबर आजम की गद्दी ख़तरे में

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम अभी भी इस रैंकिंग में पहले स्थान पर विराजमान हैं. बाबर आजम फिलहाल 887 पॉइंट्स के साथ बैठे हैं. लेकिन भारतीय युवा खिलाड़ी शुभमन गिल तथा कप्तान शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा की बाबर आजम की गद्दी खतरे के घेरे में है. भारतीय बल्लेबाजों के जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर बाबर आजम का स्थान जल्द जाने की संभावनाएं हैं.

    इन बल्लेबाजों की धाकड़ बल्लेबाजी के आगे अच्छे अच्छे गेंदबाज अपने घुटने टेक दे रहे हैं और इनके द्वारा हो रही रनों की बरसात जल्द ही बाबर आजम का अंक टूटते हुए रैंकिंग में उनकी जगह हथियाते हुए पहले स्थान पर आ सकते हैं. भारतीय टीम को फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. ये सीरीज भी भारत की जमीन पर खेली जाएगी. वहीं इस सीरीज में इन भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन एक बार फिर देखने मिलेगा तो ऐसे में संभव है की इसमें बाबर आजम की जगह उनके हाथ से चली जाए.

  • विराट कोहली ने एक बार फिर तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ दिया पीछे

    विराट कोहली ने एक बार फिर तोड़ा क्रिकेट के भगवान का रिकॉर्ड, इस मामले में छोड़ दिया पीछे

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल में वनडे सीरीज का अंत हुआ जिसे भारत ने पूर्ण बहुमत यानी 3–0 की बढ़त के साथ अपने नाम कर लिया. बीते दिन यानी 24 जनवरी को इंदौर में इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड के टीम को 90 रनों से बड़ी शिकस्त थमाई . इस करारी हार के साथ ही भारत ने सीरीज पर पूरा कब्जा करते हुए अपने नाम कर लिया.

    इस मैच ने भारतीय टीम के बल्लेबाजों के साथ साथ गेंदबाजों ने अहम योगदान तो दिया ही, उनके साथ ही कुछ खिलाड़ियों द्वारा पकड़े गए कैच काफी अहम भूमिका निभा गए. भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच में दो जबरदस्त कैच पकड़े और इसी के साथ उन्होंने पूर्ण खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के एक और पछाड़ने का काम किया.

    विराट कोहली ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

    भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली एक दमदार बल्लेबाज के साथ साथ एक अच्छे फील्डर भी हैं और इस बात का प्रमाण उन्होंने खुद कई बार दिया है. बीते दिन यानी 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली भलेहि अपने बल्ले से कुछ खासा कमाल नहीं दिखा पाए और उन्होंने लंबी पारी न खेली हो. लेकिन फील्डिंग के जरिए सबको प्रभावित करते हुए विराट कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम जरूर कर लिया. भारत की ओर से अब तक सबसे अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड धाकड़ पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम था.

    लेकिन अब बीते दिन दो शानदार कैच पकड़ते हुए विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है. सचिन तेंदुलकर के नाम 430 मैच में 140 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड था, जिसे तोड़ते हुए विराट ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कराया है और उन्होंने 271 मैचों में 141 कैच पकड़े हैं. इसी के साथ वो सबसे अधिक कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. हालांकि दुनिया भर के खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो इसमें विराट कोहली अभी पांचवे स्थान पर हैं. सूची में पहला स्थान श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी महेला जयवर्धन के नाम हैं जिन्होंने 448 मैच खेलते हुए 218 कैच पकड़े थे.

    सबसे अधिक कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची

    1. महेला जयवर्धने – 218 कैच
    2. रिकी पोंटिंग – 160 कैच
    3.मोहम्मद अजहरुद्दिन – 156 कैच
    4.रॉस टेलर — 142 कैच
    5. विराट कोहली- 141 कैच
    6. सचिन तेंदुलकर – 140 कैच

  • IND vs NZ: शुभमन गिल ने मात्र 23 साल की उम्र में तोड़ दिया बाबर आजम का विश्व रिकॉर्ड, रोहित-कोहली उनसे आस-पास भी नहीं

    IND vs NZ: शुभमन गिल ने मात्र 23 साल की उम्र में तोड़ दिया बाबर आजम का विश्व रिकॉर्ड, रोहित-कोहली उनसे आस-पास भी नहीं

    भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जा रहा है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में ये मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 200 रनों की पारी की साझेदारी की, जिसमें शुभमन गिल ने अपना फॉर्म जारी रखते हुए शतक जड़ दिया है।

    इस सीरीज के तीसरे मैच में शुभमन ने विराट कोहली को पीछे छोड़ बाबर आजम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वो कौन सा रिकॉर्ड है।

    बाबर आजम का ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

    टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन ने न्यूजीलैंड सीरीज के पहले मैच में डबल सेंचुरी लगा 212 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के ही खिलाफ तीसरे मैच में गिल ने शानदार शतक बनाया है। इन तीन मैचों की रन काउंटिंग के हिसाब से शुभमन ने 360 रन बनाए हैं इससे पहले तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले बाबर आजम के पास था जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाए थे।

    वहीं, शुभमन ने भी इस सीरीज में इतने ही रन बना लिए हैं और बाबर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। खबरों की मानें तो शुभमन गिल को शानदार फॉर्म में देखकर उन्हें वनडे वर्ल्ड कप में भी टीम का हिस्सा होने के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा सकता है।

    कुछ ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

    न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

  • IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द सीरीज शुभमन गिल ने खुद का बजाय इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, खोल दिया सफलता का राज

    IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द सीरीज शुभमन गिल ने खुद का बजाय इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, खोल दिया सफलता का राज

    टीम इंडिया ने 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला। न्यूजीलैंड सीरीज के पहले दो मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस दौरान टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 385 रन का टारगेट न्यूजीलैंड को दिया। हालांकि टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी थी लेकिन इस मैच में भी टीम इंडिया ने 90 रनों से शानदार जीत हासिल की। टीम इंडिया के लिए सीरीज खेलने के बाद शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पोस्ट मैच सेरेमनी में क्या कुछ कहा…

    पोस्ट मैच सेरेमनी में बोले शुभमन गिल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि

    अच्छा लगता है, जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह मेरे लिए बहुत ही संतोषजनक है। मैंने अपने अप्रोच में बहुत अधिक बदलाव नहीं किया है। मैं खुद को अभिव्यक्त करना और अच्छी शुरुआत कर बड़े स्कोर बनाना चाहता हूं। मैं परिस्थितियों के अनुसार ही खेलता हूं और अच्छा खेलने की कोशिश करता हूं। हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया और इस विकेट पर वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की क्योंकि एक समय ऐसा लग रहा था कि यह मैच किसी भी तरफ जा सकता है।

    गिल ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

    आपको बता दें कि सीरीज के तीसरे मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने कमाल कर दिया। दोनों ने सलामी बल्लेबाजी करते हुए 212 रनों की शानदार पारी खेली। शुभमन गिल ने शानदार 112 रन बनाए। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए। दोनों की शानदार पारी से दोनों ने आज कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं।

    शुभमन गिल ने सीरीज के पहले मैच में डबल सेंचुरी लगाई थी। उनके लिए ये सीरीज इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने वनडे सीरीज के तीन मैचों में 360 रनों की पारी खेली है और विराट कोहली को पीछे कर, खुद को बाबर आजम के बराबर कर लिया है।

  • महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के रिश्ते 2014 में हो रहे थे खराब, इस दिग्गज ने बचाई थी दोनों की दोस्ती

    महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के रिश्ते 2014 में हो रहे थे खराब, इस दिग्गज ने बचाई थी दोनों की दोस्ती

    टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली को कौन नहीं जानता है। लेकिन विराट कोहली आज जिस ऊंचाई पर हैं, उन्हें वहां पहुंचाने वाले और कोई नहीं खुद महेंद्र सिंह धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है। ये दावा हम नहीं टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने किया है। उन्होंने अपनी बुक ‘कोचिंग बियॉन्ड’ में लिखा था कि किस तरह धोनी ने विराट के करियर के लिए काम किया है।

    2011 में खेले थे विराट कोहली

    विराट कोहली 2011 में पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं क्योंकि ये नाम महेंद्र सिंह धोनी ने सुझाया था। उस दौरान रोहित शर्मा एक उभरता नाम थे, इसके बावजूद भी उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर रखा गया था। टीम की प्लेइंग इलेवन में बनाया रखा। उनके अंदर ये भरोसा और विश्वास जगाया कि वो खेलें, उनका उन्हें पूरा समर्थन है। एक खिलाड़ी को अपने कप्तान से और क्या चाहिए।

    धोनी कोहली को संन्यास लेने के बाद भी सपोर्ट कर रहे थे। दरअसल, ये बात कोहली ने खुद बताई थी। एमएस धोनी अपने रिटायरमेंट के बाद भी विराट के साथ खड़े रहे। जब वो शतक के लिए जूझ रहे थे तो धोनी ने उन्हें मैसेज किया था। वहीं, साल 2014 में विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट का एक्सपीरियंस दिलाने के बाद एमएस धोनी ने भी उनके लिए टेस्ट कप्तानी तक छोड़ दी थी।

    विराट कोहली के साथ बिगड़ सकते थे रिश्ते

    आर. श्रीधर की किताब के मुताबिक बात साल 2016 की है। किताब के 42 नंबर पेज पर इस बात का जिक्र है कि कैसे विराट के अंदर पनपे व्हाइट बॉल कप्तानी के कीड़े के चलते धोनी के साथ उनके रिश्ते बिगड़ने वाले थे। बेशक रवि शास्त्री की सूझ बूझ से ऐसा नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने विराट कोहली को इसे लेकर काफी समझाया था। लेकिन, ये जानते हुए कि जब वो इंटरनेशनल क्रिकेट में खड़े हो रहे थे, एमएस धोनी ने उनके लिए क्या-क्या किया, जो वो करने जा रहे थे वो किसी क्राइम से कम नहीं था।

  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास के 13 महीने ही कर लिया था सबसे बड़ा फैसला, पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने किया खुलासा

    महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास के 13 महीने ही कर लिया था सबसे बड़ा फैसला, पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने किया खुलासा

    भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बना चुके हैं. 15 अगस्त 2020 में संन्यास लेने वाले महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल केवल आईपीएल में खेलते नजर आते हैं. खबरें बताती हैं की महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का मन घोषणा करने से 13 महीने पहले ही कर लिया था.

    इस बात की जानकारी भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर द्वारा मिली थी. श्रीधर ने इस बारे में अपनी लिखी किताब ‘कोचिंग बियॉन्ड माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट’ में बताया है.

    श्रीधर की किताब में हुआ खुलासा

    महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बारे में खुलासा पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर ने किया और बताया की उन्होंने इस बात का निर्णय संन्यास ली गई तारीख से 13 महीने पहले ही कर लिया था. श्रीधर की किताब में मिली जानकारी की माने तो न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के बाद ही संन्यास का इरादा कर लिया था. इस बारे में उनकी किताब में बताए गया है की,

    ‘रिजर्व डे के दिन न्यूजीलैंड को कुछ ओवर खेलने थे, उसके बाद हमें अपनी पारी शुरू करनी थी. उस दिन मैच जल्दी शुरू होना था. ऋषभ ने महेंद्र सिंह धोनी को चाय के टेबल पर पूछा कि भैया कुछ लड़के अपने आप लंदन जाने का प्लान कर रहे हैं, क्या आप आओगे? इसपर धोनी ने जवाब दिया, नहीं ऋषभ मैं टीम के साथ अपनी आखिरी बस ड्राइव मिस नहीं कर सकता. ‘

    महेंद्र सिंह धोनी की इस बात को बनाए रखा सीक्रेट

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की किसी भी बात को लेकर श्रीधर ने आज तक कोई बयान नहीं दिया है. उन्होंने बताया की महेंद्र सिंह धूनी के सम्मान बनाए रखने के लिए उन्होंने उनकी शेयर की गई बातों को किसी से नहीं साझा किया है. जिस तरह धोनी ने उन पर यकीन जताते हुए उनसे कुछ साझा किया था वैसे ही उन्होंने उनका यकीन बनाए रखा और उनकी किसी भी बात को पब्लिक में नहीं उछाला.

    श्रीधर ने साथ ही ये भी बताया की मैंने ये बात यहां तक की रवि शास्त्री और भरत अरुण के भी नहीं बता है और सब को छोड़ो मैने ये बात अपनी पत्नी से भी शेयर नहीं की थी. इन सब बातों को श्रीधर ने अपनी किताब में लिख रखा है.

    विराट कोहली के बारे में कही है ये बात

    भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच श्रीधर ने अपनी किताब में केवल महेंद्र सिंह धोनी के ही बारे में ही नहीं लिखा है. उन्होंने विराट कोहली के बारे में भी बड़े खुलासे किए हैं. विराट कोहली के बारे में बताते हुए श्रीधर ने बताया की जब विराट को टेस्ट कप्तानी सौंपी गई थी तब उन्हें टी20 और वनडे फॉर्मेट की भी कप्तानी हासिल करने का चस्का चढ़ा था.

    लेकिन तब कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को शांत करते हुए उन्हें कहा था की अभी फिलहाल धोनी ने तुम्हे टेस्ट कप्तानी सौंपी है तो इंतजार करो जल्दबाजी मत करो.

  • आईसीसी ने घोषित की साल 2022 में टी20 फ़ॉर्मेंट के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी, लिस्ट में मिली 3 भारतीय दिग्गजो को जगह

    आईसीसी ने घोषित की साल 2022 में टी20 फ़ॉर्मेंट के सर्वश्रेष्ठ 11 खिलाड़ी, लिस्ट में मिली 3 भारतीय दिग्गजो को जगह

    आईसीसी: साल 2022 के क्रिकेट के बेस्ट प्लेयर्स की लिस्ट आईसीसी ने जारी की है। इस लिस्ट में टीम इंडिया के तीन खिलाड़ियों का नाम शामिल किया गया है। पिछले साल मैंस टी20 क्रिकेट बल्ले, गेंद और अपना ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले 11 खिलाड़ियों को आईसीसी ने टीम में चुना है। इसमें टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान के खिलाड़ी भी शामिल हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और भारत के टीम खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में है।

    ये खिलाड़ी हैं इस लिस्ट में शामिल

    टीम इंडिया के लिए विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल किया है। विराट कोहली पिछले कई मैचों में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए थे। विराट कोहली एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में सामने आए। अफगानिस्तान के खिलाफ कोहली ने शतक जड़ा था, जो उनके टी20 करियर का पहला मेडन शतक था। इसी के साथ उन्होंने अपने 3 साल के शतक के सूखे को खत्म किया।

    वहीं, भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए साल 2022 शानदार रहा है। वो एक कैलेंडर ईयर में इस फॉर्मेट में हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने कुल 1164 रन बनाए थे. जिसमें 2 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल हैं।

    आपको बता दें कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए भी पिछला साल शानदार रहा था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाया था। पांड्या ने पिछले साल इस फॉर्मेट में 607 रन बनाए, साथ ही 20 विकेट भी लिए थे।

    ये है आईसीसी की टी20 बेस्ट क्रिकेट टीम

    आईसीसी द्वारा जारी लिस्ट में साल 2022 के कौन कौन से खिलाड़ी शामिल है आईए आपको बताते हैं। इस लिस्ट में जॉस बटलर (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पंड्या, सैम करन, वानिंदु हसरंगा, हारिस रऊफ, जोश लिटिल को शामिल किया गया है।

  • IND vs NZ: “बाबर बनना चाहता है क्या अपना किंग”- विराट कोहली फिर हुए शर्मनाक तरीके से आऊट तो फैंस का चढ़ा पारा

    IND vs NZ: “बाबर बनना चाहता है क्या अपना किंग”- विराट कोहली फिर हुए शर्मनाक तरीके से आऊट तो फैंस का चढ़ा पारा

    भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच ODI सीरीज का दूसरा मैच शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में हुआ. भारतीय टीम ने टॉस जीतने के बाद गेंदबाजी करने का फैसला बहुत ज्यादा सोच समझकर किया. जिसे बाद में सही साबित करते हुए टीम इंडिया के गेंदबाजो ने न्यूजीलैंड को 108 रनों पर समेट दिया. जिस लक्ष्य का पीछा टीम इंडिया ने 8 विकेट से मैच जीत लिया. विराट कोहली को फैंस ने जमकर ट्रोल किया है.

    विराट कोहली को फैंस ने किया जमकर ट्रोल

    श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में बल्ले से धमाल मचाने वाले दिग्गज विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में फेल हो गए. दोनों ही मैच में कोहली मिचेल सैंटनर का शिकार बने. जहाँ पहले मैच में वो बोल्ड हुए तो वहीं दूसरे मैच में स्टपिंग हो गए. स्पिनरों के खिलाफ विराट कोहली थोड़ा कमजोर नजर आ रहे हैं, जिसके कारण ही फैंस उनपर सवाल खड़े कर रहे हैं. भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. हालांकि उसके बाद भी कोहली पर फैंस का गुस्सा आ गया. वो इस दिग्गज बल्लेबाज को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

    यहाँ पर देखें ट्वीट

  • विराट कोहली को कप्तान नहीं बनाना चाहती थी BCCI, इस दिग्गज के कहने पर बनाया था भारतीय टीम के कप्तान

    विराट कोहली को कप्तान नहीं बनाना चाहती थी BCCI, इस दिग्गज के कहने पर बनाया था भारतीय टीम के कप्तान

    टीम इंडिया के कप्तान को लेकर बातें हमेशा चलती रहती हैं। विराट ने कप्तानी छोड़ी तो आज तक उस पर बातें होती रहती हैं। विराट कोहली को लेकर एक खुलासा अजय जडेजा ने भी किया है। उन्होंने कोहली को कप्तान बनाए जाने की बात को कुछ ऐसा कहा जो चर्चा का विषय हो गया। आइए जानते हैं पूरी बात…

    इस दिग्गज के कहने पर विराट कोहली बने थे कप्तान

    टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने क्रिकबज से इंटरव्यू में कहा कि विराट कोहली को महेंद्र सिंह धोनी की राय पर कप्तान बनाया गया था। उन्होंने कहा कि

    “फिलहाल हमारे पास रोहित शर्मा हैं और उनके रिकॉर्ड बताते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। कभी कोई राजा इंतजार नहीं करता, सभी को अपना स्थान हासिल करना होता है। जैसे महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 टीम की कप्तानी विराट कोहली को सौंपी थी।”

    अजय जडेजा ने आगे कहा कि

    “यह बोर्ड या चयनकर्ताओं ने नहीं किया था। धोनी ने विराट को अपने उत्तराधिकारी के तौर पर चुना और कहा कि मुझे लगता है कि आपको इसे यहां से आगे ले जाना चाहिए।”

    फिर मच गया कप्तान को लेकर घमासान

    फिलहाल टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा हैं लेकिन टी20 फॉर्मेट के लिए हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने पर बात चल रही है। इसको लेकर अजय जडेजा ने कहा कि अजय जडेजा ने रोहित शर्मा को लेकर आगे कहा कि जिस तरह धोनी ने कोहली को कप्तानी सौंपी थी, उसी तरह रोहित शर्मा को भी आगे आकर हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने चाहिए।

    हार्दिक पांड्या इस जिम्मेदारी को ठीक से निभा सकते हैं। इस बात को उन्होंने कई बार साबित भी किया है, जिस तरह एक कप्तान सभी का ध्यान रखता है हार्दिक पांड्या ने कई सीरीज में ऐसा करके भी दिखाया है। आपको बता दें कि बीसीसीआई भी हार्दिक को टी20 फॉर्मेट की जिम्मेदारी सौंपनी का सोच चुकी है। हार्दिक जल्द ही टी20 कप्तान बन सकते हैं।