Tag: मिनी ऑक्शन

  • WPL 2023: एलिस पेरी पर RCB की टीम ने पानी की तरह बहाया पैसा, करोड़ो खर्चकर उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा

    WPL 2023: एलिस पेरी पर RCB की टीम ने पानी की तरह बहाया पैसा, करोड़ो खर्चकर उन्हें अपनी टीम के साथ जोड़ा

    महिला प्रीमियर लीग 2023 का ऑक्शन शुरू हो गया है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में नीलामी का आयोजन हो रहा है। डब्ल्यूपीएल 2023 में कुल 5 टीमें (मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स) हिस्‍सा ली रही हैं। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर एलिस पेरी पर बोली लगी है। उनका नाम आते ही डब्लूपीएल की सभी टीमों ने बोली लगाना शुरू कर दिया। डब्लूपीएल में एलिस पेरी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू की टीम ने 1.70 करोड़ की बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया है।

    50 लाख था बेस प्राइज

    एलिस पेरी का डब्लूपीएल के लिए 50 लाख का बेस प्राइज रखा गया है। एलिस पेरी ने साल 2007 में टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 130 टी20 मुकाबले खेले है, जिसमें उनके नाम 32 से ज्यादा की औसत से 2651 रन और 117 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने 128 वनडे और 10 टेस्ट मैच भी खेले है, जिसमें उन्होंने क्रमश: 3359 रन/ 156 विकेट और 752 रन/ 37 विकेट अपने नाम किये है।

    डब्लूपीएल में एलिस पेरी का प्रदर्शन टीम के लिए जीत की चाबी भी साबित हो सकता है। उन्हें आखिरी में बैंगलोर की टीम ने 1.70 करोड़ रुपये में अपने खेमें में शामिल किया है। वह टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करती हैं।

    आज हो रहा मिनी ऑक्शन

    बता दें कि वीमेंस प्रीमियर लीग WPL के पहले सीजन में नीलामी के लिए कुल 1,525 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया और अंतिम सूची को 409 खिलाड़ियों में काट दिया गया। इसके लिए 489 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल ) का उद्घाटन संस्करण मुंबई में 4 से 26 मार्च तक मुंबई के दो स्थानों पर खेला जाएगा और इसके लिए खिलाड़ियों की नीलामी 13 फरवरी 2023 को नीलामी हुई है। इसके लिए हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह को शामिल किया है।

  • संजय मांजरेकर ने बताया आईपीएल जीतने के लिए मुंबई इंडियंस किस खिलाड़ी पर खेले दांव, नीलामी में लगेगी करोड़ो की बोली

    संजय मांजरेकर ने बताया आईपीएल जीतने के लिए मुंबई इंडियंस किस खिलाड़ी पर खेले दांव, नीलामी में लगेगी करोड़ो की बोली

    आईपीएल की धूम भारत में जल्द ही देखने को मिलेगी। इसके लिए आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन केरल के कोच्चि में होना है। ऑक्शन में टीम मुंबई इंडियंस को लेकर कुछ ऐसी बातें सामने आ रही हैं।

    मुंबई इंडियंस को आईपीएल में है गेंदबाज की जरूरत

    23 दिसंबर को होने वाले इस मिनी ऑक्शन में पूरी दुनिया के 405 खिलाड़ियों की बोली लगेगी, जिसमें से 87 बेस्ट खिलाड़ी खरीदे जाएंगे। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को अपनी मजबूती के लिए गेंदबाज की जरूरत है। मुंबई इस मिनी ऑक्शन में अपनी गेंदबाजी मजबूत करना चाहेगी। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बताया है कि मुंबई को किन खिलाड़ियो पर फोकस करना चाहिए। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस अच्छी पोजिशन में थी, अगर टीम जमकर गेंदबाजी कर लेती तो जीत हासिल करना बहुत ही आसान था।

    जसप्रीत बुमराह पर लगा सकती है बोली

    मुंबई इंडियंस की टीम को गेंदबाज की जरूरत है। इसको लेकर पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने गेम प्लान ऑक्शन स्पेशल शो कुछ बातें कहीं हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस को टीम में किस घातक गेंदबाज की जरूरत पड़ सकती है और उन्हें टीम का हिस्सा बनाने के लिए फ्रेंचाइजी बड़ी से बड़ी बोली भी लगा सकती है। संजय मांजरेकर ने कहा कि

    ‘आप जानते हैं कि जब आप उनके गेंदबाजी आक्रमण को देखते हैं, तो पिछली बार उन्हें नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अब उनके पास जोफ्रा आर्चर और बुमराह फिट हैं, उनके पास जेसन बेहरेनडॉर्फ हैं, तो यह एक गुणवत्ता आक्रमण है जो उनके पास है। इसलिए यह कोई समस्या नहीं है।’

    ‘बैटिंग में भी, रोहित शर्मा फॉर्म में वापस आते दिखाई दे रहे हैं, जो हर बात का ख्याल रखते हैं, इसलिए वे भी उम्मीद कर रहे होंगे कि उन्हें भी लेग स्पिनरों में राशिद खान या सुनील नरेन जैसे किसी की जरूरत है. इसलिए, वे उनकी तलाश कर रहे हैं.’

  • आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों पर लग सकती है ऊंची बोली, जबरदस्त फॉर्म से मचा रहे तहलका

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों पर लग सकती है ऊंची बोली, जबरदस्त फॉर्म से मचा रहे तहलका

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर की कोच्चि में होना है. इस मिनी ऑक्शन में 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगनी है. वहीं इनमें से कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनपर जम कर बोली लगने की संभावनाएं हैं. ये खिलाड़ी दुनिया के अलग अलग देशों के हैं. चलिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के नाम.

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों पर लग सकती है ऊंची बोली

    • केन विलियमसन –

    इस सूची में पहला नाम न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नाम है. केन विलियमसन को आईपीएल 2023 से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया है. केन विलियमसन एक बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं और फिलहाल वो अपने शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

    उन्होंने आईपीएल में अब तक 76 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 2101 रन जड़े हैं. केन के मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए कयास हैं की आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन पर जम कर बोली लगने की संभावनाएं हैं.

    • बेन स्टोक्स –

    इस लिस्ट में दुसरा नाम इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बन स्टोक्स का है. बेन का मौजूदा फॉर्म बेहद घातक चल रहा है. आईपीएल में भी बेन स्टोक्स द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया जा चुका है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी में भी बेहद किफायती प्रदर्शन किया था. इन्हीं सब कारणों को ध्यान में रखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं की बेन पर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में ऊंची बोली लगने वाली है.

    • एन जगदीशन –

    इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज नारायण जगदीशन का है. नारायण का मौजूदा फॉर्म बेहद घातक है. उन्होंने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबको प्रभावित किया है. इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से लगातार 5 शतक देखने मिले थे.

    नारायण आईपीएल 2022 में सीएसके की ओर से खेलते नजर आए थे, वहीं अब आईपीएल 2023 से पहले सीएसके की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है. जिसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं की नारायण जगदीशन पर आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में जम कर बोली लग सकती है.

  • आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होगी पैसो की बारिश, मचा चुके हैं अपने खेल से धमाल

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होगी पैसो की बारिश, मचा चुके हैं अपने खेल से धमाल

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिंसबर को कोच्चि में आयोजित होना है. इस मिनी ऑक्शन को लेकर चर्चा अभी से चालू है. इस मिनी ऑक्शन में 900 से ज्यादा खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. इस साल आईपीएल के मिनी ऑक्शन में कई ऐसे अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल होंगे जिनपर फ्रेंचाइजियों द्वारा जम कर पैसा बरसाया जाएगा. चलिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के नाम.

    आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इन 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर होगी पैसो की बारिश

    नारायण जगदीशन –

    इस सूची में सांसे पहला नाम नारायण जगदीशन का है. नारायण का मौजूदा फॉर्म हर किसीको प्रभावित कर रहा है. विजय हजारे ट्रॉफी में नारायण द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन देखने मिला. इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से लागतार 5 शतक निकले और इसी के साथ अपने नाम नारायण ने एक शानदार रिकॉर्ड किया.

    आईपीएल 2022 में सीएसके की ओर से खेलते दिखे थे, वहीं आईपीएल 2023 के लिए सीएसके ने उन्हें रीलीज कर दिया है. अब इनके घातक प्रदर्शन को देखते हुए ये तो साफ है की इनपर जम कर बोली लगने वाली है आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में.

    शम्स मुलानी –

    इस सूची में दुसरा नाम शम्स मुलानी का है. शम्स ने कुछ समय पहले भारत में खेली गई रणजी ट्रॉफी में अपना घातक प्रदर्शन दिखाया. उन्होंने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए और बेहतरीन विकेटकीपिंग करते दिखे. शम्स ने इस टूर्नामेंट में 45 विकेट अपने नाम किए. इतना ही नहीं उन्होंने बीते दिनों खेली गई सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी प्रतिभा का धाकड़ प्रदर्शन किया.

    इस मुकाबले में शम्स ने 10 मैच खेले जिनमें उन्होंने 16 विकेट हासिल किए. इतना ही नहीं मुलानी अपनी बल्लेबाजी से भी टीम के लिए किफायती साबित हुए थे. अब ऐसे में आईपीएल 2023 के आगामी मिनी ऑक्शन में शम्स मुलानी पर भी जम कर बोली लगने की आशंकाएं हैं.

    समर्थ व्यास –

    इस सूची में तीसरा नाम समर्थ व्यास का है. समर्थ व्यास फिलहाल अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उनके द्वारा विजय हजारे ट्रॉफी में भी बेहद घातक प्रदर्शन देखने मिला. उन्होंने इस टूर्नामेंट 10 मैच खेलते हुए जबरदस्त बल्लेबाजी के साथ 443 रन जड़े. इस दौरान उनके बल्ले से एक दोहरा शतक भी देखने मिला. अब ऐसे में आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में लाजमी है की फ्रेंचाइजी इन में दिलचस्पी दिखाए और इनपर जम कर बोली लगाए.

  • आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम खेल सकती है बड़ा दांव, इन 3 खिलाड़ियों पर खर्च करेगी करोड़ो रूपये

    आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम खेल सकती है बड़ा दांव, इन 3 खिलाड़ियों पर खर्च करेगी करोड़ो रूपये

    आईपीएल 2023 की शुरुवात भलेही अगले साल होनी है लेकिन इस मेगा इवेंट के मिनी ऑक्शन में अब महज कुछ दिनों का फासला है. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन इसी महीने 23 तारीख को होना है. इस मिनी ऑक्शन में 900 से अधिक खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है और सभी फ्रेंचाइजी बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाना चाहेंगी और इसके लिए खिलाड़ियों पर ऊंची से ऊंची बोली लगाएंगी.

    आईपीएल 2022 की फाइनलिस्ट टीम राजस्थान रॉयल्स भी इस साल आईपीएल 2023 के लिए बेहतरीन खिलाड़ियों पर दांव लगाएगी जिसके जरिए टीम को और मजबूती मिले और आईपीएल 2023 में टीम फाइनलिस्ट ही नहीं बल्कि खिताब जीत पाए. चलिए जानते हैं ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए राजस्थान की टीम इनपर जम कर बोली लगाएगी.

    आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की टीम खेल सकती है बड़ा दांव

    • निकोलस पूरन

    इस सूची में सांसे पहला नाम वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन का है. आईपीएल 2023 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज किया है. वहीं अब आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में कयास लगाए जा रहे हैं की राजस्थान की टीम निकोलस पूरन पर ऊंची बोली लगाएगी क्योंकि उनका मौजूदा फॉर्म बेहतरीन चल रहा है.

    निकोलस पूरन को आईपीएल 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने भारी रकम में खरीदा था और इस सीजन में उन्होंने एसआरएच के लिए 14 मुकाबले खेले थे जिनमें उन्होंने 306 रन जड़े थे. वहीं निकोलस पूरन मौजूदा समय में अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी प्रतिभा से सबको खूब प्रभावित कर रहे हैं.

    • जेसन होल्डर

    दूसरा नाम ऑलराउंडर जेसन होल्डर का है. जेसन होल्डर को आईपीएल 2023 से पहले लखनऊ सुपर जिएंट्स में रिलीज किया है. आईपीएल 2022 में जेसन ने लखनऊ की टीम के लिए बेहद किफायती प्रदर्शन किया था और बल्लेबाजी करते हुए 58 रन और गेंदबाजी करते हुए 14 विकेट अपने नाम किए थे. टीम को एलिमिनेटर तक पहुंचने में जेसन होल्डर का बड़ा योगदान रहा है.

    जेसन होल्डर अच्छे फिनिशर हैं जो टीम को शानदार फिनिश देने में सक्षम हैं. इन्हीं सब कारणों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं की जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2023 के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाना चाहेगी और इसके लिए इनपर ऊंची बोली लगाती नजर आ सकती है.

    • नारायण जगदीशन

    इस सूची में तीसरा नाम नारायण जगदीशन का है. नारायण जगदीशन की आईपीएल 2023 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज किया है. आईपीएल 2022 में नारायण सीएसके का हिस्सा थे लेकिन उन्हें खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं. आईपीएल 2022 में उन्होंने केवल 2 मुकाबले खेले थे जिसमें उनके बल्ले से 40 रन निकले थे. नारायण जगदीशन का मौजूदा फॉर्म बेहतरीन चल रहा है.

    हाल में भारत की घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में नारायण जगदीशन को उनके सबसे शानदार फॉर्म में देखा गया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार दोहरी शतकीय पारी खेली थी जिसने सबको प्रभावित किया है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ एक मुकाबले में 277 रन जड़े थे. इन सब को देखते हुए मुमकिन है की राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में इनपर ऊंची बोली लगा कर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की पूरी कोशिश करेगी.

  • आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 1 करोड़ बेस प्राइस वाले इन 2 भारतीयों पर होगी पैसों की बारिश, मिल सकती है 10 करोड़ की रकम

    आईपीएल 2023 के ऑक्शन में 1 करोड़ बेस प्राइस वाले इन 2 भारतीयों पर होगी पैसों की बारिश, मिल सकती है 10 करोड़ की रकम

    आईपीएल 2023 का आगाज अगले साल होना है. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन इसी महीने 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है. आईपीएल 2023 के इस मिनी ऑक्शन में करीबन 405 खिलाड़ियों पर बोली लगनी हैं जिनमें से 273 खिलाड़ियों की संख्या भारतीय खिलाड़ियों की है, तो वहीं 132 खिलाड़ियों की संख्या विदेशी खिलाड़ियों की है.

    इन कुल भारतीय खिलाड़ियों में से 2 भारतीय खिलाड़ियों की बेस प्राइस 1 करोड़ रूपये होनी है. हालांकि इन दोनो खिलाड़ियों को फिलहाल के लिए भारतीय टीम से बाहर ही रखा गया है. चलिए जानते हैं इन दोनो खिलाड़ियों के बारे में.

    कौन है 1 करोड़ बेस प्राइस वाले दो खिलाड़ी?

    आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन कुछ दिनों में होना है. इस मिनी ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाते हुए उन्हें अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाएंगी. आपको बता दें की आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों को मिला कर केवल 87 खिलाड़ियों की जगह खाली और मिनी ऑक्शन में केवल इतने ही खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा.

    इसी के साथ अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये है जो की केवल विदेशी खिलाड़ियों के लिए है और इसमें कुल 19 खिलाड़ी हैं. वहीं इसके बाद 1.5 करोड़ की बेस प्राइस. इस लिस्ट में 11 खिलाड़ी शामिल हैं. इसके बाद आता है 1 करोड़ का बेस प्राइस, जिसमें 20 खिलाड़ी शामिल हैं, और इनमें से केवल 2 खिलाड़ी भारतीय हैं. ये दोनो खिलाड़ी हैं मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल, अब ऐसे में दोनो में से जिसपर भी बोली लगेगी उसकी किस्मत चमकेगी ये तो तय है.

    मयंक अग्रवाल को पंजाब ने किया है रीलीज

    आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कमान बल्लेबाज मयंक अग्रवाल संभाल रहे थे, मगर इस साल आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने इन्हें रीलीज करते हुए भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में जगह दी है और उन्हें टीम की कमान सौंपी है. आईपीएल 2023 से पहले मयंक अग्रवाल को रीलीज करने के पीछे का कारण पंजाब किंग्स ने उनके प्रदर्शन को बताया है.

    मयंक अग्रवाल ने आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स के लिए कुछ खास कमाल नहीं किया था जिसके चलते इस साल उन्हें रीलीज किया गया है. मयंक अग्रवाल ने अब तक भारतीय टीम के लिए 21 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 1488 रन जड़े हैं, वहीं इस दौरान उनका औसत 41.33 का रहा है.

    मनीष पांडे 2021 में आए थे आखिरी बार नज़र

    भारतीय बल्लेबाज मनीष पांडे लंबे समय से भारतीय टीम के बाहर चल रहे हैं. लंबे समय से भारतीय चयनकर्ता उन्हें इग्नोर कर रहे हैं. आखिरी बार उन्होंने भारतीय टीम के लिए साल 2021 में खेला था. आईपीएल 2022 में मनीष पांडे लखनऊ सुपर जिएंट्स की और से खेलते दिखे थे लेकिन उनकी प्रतिभा के अनुसार उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था.

    जिसके बाद आईपीएल 2023 से पहले लखनऊ की टीम ने उन्हें रीलीज कर दिया है. मनीष पांडे ने अब तक भारत के लिए टी20 मुकाबले खेला हैं. उन्होंने 39 टी20 मैचों में करीबन 44.51 की औसत के साथ 709 रन जड़े हैं, इस दौरान उनका औसत करीबन 126.15 का रहा है.

  • आईपीएल 2023 के लिए विराट कोहली का आया नया मास्टर प्लान, आरसीबी को इस साल खिताब जीतने से रोकना मुश्किल

    आईपीएल 2023 के लिए विराट कोहली का आया नया मास्टर प्लान, आरसीबी को इस साल खिताब जीतने से रोकना मुश्किल

    आईपीएल 2023 को लेकर क्रिकेट के गलियारे में चर्चा गर्म है. आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन इसी महीने 23 तारीख को कोच्चि में होना है. सभी फ्रेंचाइजिया अपने अपने स्क्वाड को मजबूत बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास करना चाहेंगी. आईपीएल के हर सीजन में अब तक आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक ऐसी टीम है जिसमें खिलाड़ियों का एकदम बैलेंस मिश्रण है और अभी खिलाड़ी एक से बढ़ कर एक हैं.

    इतनी मजबूत होने के बाद भी टीम की किस्मत सबसे खराब है. आज तक के आईपीएल इतिहास में आरसीबी की टीम ने एक भी बार खिताब अपने नाम नहीं किया है. लेकिन आईपीएल 2023 में आरसीबी के कप्तान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली कुछ अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरेंगे, ताकि खिताब उनके हाथ में जाए. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

    क्या है विराट कोहली की नई रणनीति

    भारतीय टीम के बल्लेबाज और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस साल अपनी टीम को आईपीएल का खिताब जरूर हासिल करवाना चाहते हैं और इसके लिए वो एक नई तरकीब के साथ मैदान में मुकाबले खेलते नजर आएंगे. लंबे समय बाद अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में वापसी करते हुए विराट कोहली भारतीय टीम के लिए बेहद किफायती साबित हुए हैं. वहीं अब बिल्कुल इसी धाकड़ प्रदर्शन के साथ वो आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए भी खेलना चाहते हैं.

    विराट कोहली ने अपने घातक फॉर्म का प्रदर्शन एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बखूबी दिखाया है, और कुछ ऐसा ही जबरदस्त प्रदर्शन वो आईपीएल में भी दिखाने वाले हैं. आईपीएल 2023 में विराट के बालों से जम कर रन बरसेंगे और वो अंत तक टीम के लिए टिक कर खेलना चाहेंगे ताकि वो टीम को उस खिताब तक पहुंचा सके जिसके लिए आरसीबी की टीम सालों से तरस रही है.

    विराट कोहली का आईपीएल करियर

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को रन मशीन के नाम से जाना जाता है. आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली का स्थान नंबर 1 पर है. विराट कोहली के अब तक के आईपीएल करियर की बता करें तो वो बेहतरीन रहा है.

    कोहली ने अब तक आईपीएल में कुल 223 मैच खेले हैं की में उनके बल्ले से 6624 रन निकले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 44 अर्धशतक देखने मिले हैं. विराट कोहली के नाम आईपीएल के एक सीजन में 4 शतक जाने का रिकॉर्ड दर्ज है, और ये रिकॉर्ड केवल और केवल विराट कोहली के नाम है, कोई और खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका है.

    आईपीएल 2023 के लिए आरसीबी की टीम

    रिटेन खिलाड़ी: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली और कर्ण शर्मा.

    आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास खाते में खिलाड़ियों को रीलीज करने के बाद 8.75 करोड़ रुपये बचे हैं, जिसका इस्तेमाल करते हुए वो टीम के लिए आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में उपयोगी और बेहतरीन खिलाड़ियों को खरीदेगी.