Tag: भारत बनाम लीसेस्टरशायर

  • IND vs LEIC: अभ्यास मैच के बाद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की की, यह धाकड़ खिलाड़ी लेगा रोहित शर्मा की जगह

    IND vs LEIC: अभ्यास मैच के बाद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने प्लेइंग 11 में अपनी जगह पक्की की, यह धाकड़ खिलाड़ी लेगा रोहित शर्मा की जगह

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत 23 जून से लीसेस्टरशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही थी। इस अभ्यास मैच को दोनों ही टीमों ने यह ड्रॉ कर लिया हैं।

    भारतीय टीम के खिलाड़ी जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के प्लेइंग-11 में जगह पक्की कर ली हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-

    1. केएस भरत

    Warm up tie: KS Bharat impresses but top order fails - Rediff Cricket

    लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चमके हैं वो केएस भरत (KS BHARAT) हैं। इस मैच में भारत की पहली इनिंग में टीम विकटें खोती चली गई। जिसके बाद विराट कोहली और केएस भरत की पार्टनरशिप ने भारत को बनाए रखा। विराट कोहली के आऊट होने के बाद भी केएस भरत डटे रहे, और टीम को पहली इनिंग में 246 के स्कोर पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।

    केएस भरत ने पहली इनिंग में 111 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। भारत की दूसरी इनिंग में भी केएस भरत ने ओपनिंग करते हुए 43 रन बनाए। अपने इस लाजवाब प्रदर्शन से केएस भरत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं।

    भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, रोहित अभी आईसोलेशन में हैं अगर रोहित शर्मा मैच से पहले ठीक नहीं होते हैं तो भारतीय टीम में ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा की जगह केएस भरत को ही मौका मिलता दिख रहा हैं। केएस भरत और शुभमन गिल भारत के लिए ओपनिंग करते दिख सकते हैं।

    (more…)

  • IND vs LEIC: नियमों को तोड़ ऋषभ पंत ने सरेआम खिंचवाई फैंस के साथ फोटो, वीडियो हुआ वायरल

    IND vs LEIC: नियमों को तोड़ ऋषभ पंत ने सरेआम खिंचवाई फैंस के साथ फोटो, वीडियो हुआ वायरल

    भारत (INDIA) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ पिछले साल खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेलने वाली हैं। इस मैच से पहले भारत 23 जून लीसेस्टरशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ 4 दिवसीय वॉर्मअप मैच खेल रही हैं। जिसका आज आखिरी दिन हैं। भारत के 4 खिलाड़ी विरोधी टीम का हिस्सा थे जिसमें ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी शामिल थे। हाल ही में ऋषभ की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं जिसमें वो नियमों को तोड़तो हुए नजर आ रहे हैं।

    ऋषभ पंत ने मैदान में नियम तोड़ते आए नजर

    Rishabh Pant Took Selfie With Fans Breaking Rules Even After Rohit Being Corona Positive - Ind Vs Leic: रोहित शर्मा को कोरोना होने के बावजूद नहीं सुधर रहे भारतीय खिलाड़ी, पंत ने

    भारत (INDIA) के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद ही उन्हें कम उम्र में धोनी के उत्तराधिकारी होने का दर्जा प्राप्त हो गया था। बल्लेबाजी में पंत धोनी की ही तरह लंबे और विनिंग शॉर्ट मारने में माहिर हैं। ऋषभ पंत अभी भारत और लीसेस्टरशायर के बीच चल रहे अभ्यास मैच का हिस्सा हैं।

    लेकिन इस अभ्यास मैच के दौरान ऋषभ नियमों को तोड़ते दिखाई दिए हैं। दरअसल यह नियम बनाए गए थे कि कोई भी खिलाड़ी किसी के साथ फोटो नहीं खिचवाएंगे, लेकिन ऋषभ पंत ने इन नियमों को तोड़ते हुए मैदान में मौजूद बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

    लीसेस्टरशायर टीम के साथ संच के बाद ऋषभ मैदान में बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। जिसका विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं। पंत छोटे बच्चो के खुश करते हुए नजर तो आए लेकिन उन्हें नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए था। फैंस ऋषभ के इस हरकत से काफी नाराज हैं।

    यहां देखें विडियो

  • INDIA WARM-UP MATCH: भारतीय टीम के साथ जुड़ने के बाद भी वॉर्मअप मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं रविचंद्रन अश्विन, जानिए वजह

    INDIA WARM-UP MATCH: भारतीय टीम के साथ जुड़ने के बाद भी वॉर्मअप मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं रविचंद्रन अश्विन, जानिए वजह

    आर. अश्विन भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं।  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत आज 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही हैं। भारतीय टीम के लिए खुशखबरी की बात यह हैं कि आर. अश्विन (R.ASHWIN) टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वो अभ्यास मैच में खेलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं।

    भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं आर. अश्विन

    R Ashwin becomes third Indian bowler to pick 250 Test wickets at home- The New Indian Express

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेलना शुरू करने वाली हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम 16 व 20 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई थी। लेकिन भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN)  कोरोना की चपेट में आने के कारण भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड नहीं पहुंचे थे।

    बीसीसीआई अधिकारी ने उनके ठीक होने की उम्मीद जताते हुए उनके जल्द टीम में जुड़ने को लेकर संकेत दिए थे। अश्विन ठीक होकर भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ चुके हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट में टीम की तस्वीरें शेयर की जिसमें अश्विन टीम के साथ नजर आ रहे हैं।

    टीम के साथ जुड़ने के बाद भी अश्विन नहीं हैं अभ्यास मैच का हिस्सा

    ENG vs IND: Wasim Jaffer, fans shocked after R Ashwin left out of India's XI in first Test

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम लीसेस्टशायर के साथ वॉर्मअप गेम आज 23 जून से खेल रही हैं। रविचंद्रन अश्विन टीम के साथ जुड़ चुके हैं। लेकिन अभ्यास मैच में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। आर. अश्विन टीम के साथ जुड़ने के बाद भी अभ्यास मैच का हिस्सा क्यों नहीं हैं इसका खुलासा अभी तक बीसीसीआई द्वारा नहीं किया गया हैं। पर कोविड के बाद तुरंत लौटे अश्विन को ज्यादा दबाव ना देने के लिए शायद टीम मैनेजमेंट ने ऐसा किया हैं।

    लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्मअप गेम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी हैं। इस मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं। इस अभ्यास मैच में भारत के 4 खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, प्रसिध्द कृष्णा और चेतेश्वर पुजारा भारत के खिलाफ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर अब तक ओवर में विकेट के नुकसान पर हैं।

  • IND vs LEIC: केएस भरत और विराट कोहली की पारियों ने भारतीय टीम को पहुंचाया 248 रनों पर, साथ ही लीसेस्टशायर के गेंदबाजों ने मचाया धमाल

    IND vs LEIC: केएस भरत और विराट कोहली की पारियों ने भारतीय टीम को पहुंचाया 248 रनों पर, साथ ही लीसेस्टशायर के गेंदबाजों ने मचाया धमाल

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं।  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत आज 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही हैं। अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं। केएस भरत और विराट कोहली के पारियों की मदद से भारत ने 60.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं।

    वॉर्मअप गेम में भारत जल्दी विकेट खोती नजर आयी

    Image

    भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से टकराने से पहले लीसेस्टरशायर के खिलाफ 23 जून से 26 जून तक अभ्यास मैच खेल रही हैं। आज दोपहर 3 बजे से दोनों टीमें आपस में टकराती दिखी हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वॉर्मअप गेम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए हैं।

    वॉर्मअप गेम में ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ही नजर आए। इससे साफ हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ भी यहीं दोनों ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा ने आज 47 गेदों में 3 चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। हनुमा विहारी 3 रन और श्रेयस अय्यर 11 गेंदों पर बिना खाता खोले आऊट हो गए हैं। रविंद्र जडेजा भी 13 रन के स्कोर पर आऊट हो गए।

    लीसेस्टशायर के गेंदबाजों ने दिखाया कमाल

    Image

    अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ खेल रहे गेंदबाजों ने काफी ज्यादा प्रभावित करते दिखे हैं। जसप्रीत बुमराह और प्रसिध्द कृष्णा दोनों ने ही अच्छी गेंदबाजी की हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस अय्यर के शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा हैं। लीसेस्टशायर के गेंदबाज रोमन वॉर्कर ने 5 विकटें चटकाकर भारतीय टीम को धराशाही कर दिया हैं। रोमन ने कप्तान रोहित शर्मा, हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर को अपना शिकार बनाया हैं। विल डेविस ने भी शुभमन गिल और उमेश यादव के दो अहम विकेट अपनी टीम के लिए चटकाए।

    केएस भारत की पारी ने भारतीय टीम को दी मजबूती

    Image

    विराट कोहली और केएस भरत  के बीच साझेदारी ने भारत को मजबूती दी। विराट कोहली ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं केएस भारत ने अपने शानदार रनों की पारी से भारत को मजबूती दी। केएस भरत ने 111 गेंदों में  8 चौके और 1 छक्कों की मदद से 70 रनों की धुआंधार नाबाद पारी खेली। उमेश यादव के 23 रन और मोहम्म्द शमी के 18 रनों ने केएस भरत का साथ निभाया। भारत आज 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाने में कामयाब रही हैं।

  • IND vs LEIC: विराट कोहली ने जो रूट जैसा करतब दिखाने की कोशिश की, मगर रह गए नाकामयाब, देखें वायरल वीडियो

    IND vs LEIC: विराट कोहली ने जो रूट जैसा करतब दिखाने की कोशिश की, मगर रह गए नाकामयाब, देखें वायरल वीडियो

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे रखा था।  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत आज 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ लीस्टर के ग्रेस रोड स्टेडियम में चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही हैं।

    अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं। विराट कोहली ने आज 33 रनों की पारी खेली हैं। कोहली जब मैदान के क्रिज पर खड़े थे तब उन्होने जो रूट जैसा करतब करने की कोशिश की, जिसका विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं।

    विराट कोहली नहीं कर पाए जो रूट जैसा जादू

    Kohli tried his hand at Root's trick

    भारत लीसेस्टशायर के साथ वॉर्मअप गेम खेल रही हैं। लंच तक भारत का स्कोर 90 पर 5 विकेट था। यहां से विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और केएस भरत (KS BHARAT) ने साझेदारी बनाते हुए भारत को मैच में रखने की पूरी कोशिश की। विराट कोहली आज 33 रन ही बनाने में कामयाब हुए हैं।

    आज कोहली जब नॉन स्ट्राइकर एंड में खड़े थे तब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट (JOE ROOT) जैसा करतब दिखाने की कोशिश की। दरअसल हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज में जो रूट ने अपने बल्ले को हवा में सीधे करने का करतब दिखाया था। आज विराट कोहली भी कुछ ऐसा ही करने की कोशिश कर रहे थे।

    विराट ने पहले दहिने पैर और फिर बाएं हाथ से बल्ले को दवा में सीधा करने की कोशिश की। लेकिन दोनों बार ही विराट नाकामयाब रहे। कोहली का जो रूट जैसा करतब करने वाला विडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

    यहां देखें विडियो

    https://twitter.com/sp_fleming7/status/1539938793884491776?s=20&t=Xl-J1k35tAbaItFDNtJRRA

  • IND vs LEIC: पहली बार जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा दिखे आमने-सामने, तो वहीं शुभमन के विकेट पर पंत ने मनाया शानदार जश्न

    IND vs LEIC: पहली बार जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा दिखे आमने-सामने, तो वहीं शुभमन के विकेट पर पंत ने मनाया शानदार जश्न

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  की भारतीय टीम इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं।  इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत आज 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ लीस्टर के ग्रेस रोड स्टेडियम में चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही हैं। अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं।

    पहली बार बुमराह और रोहित शर्मा के बीच देखने मिली जंग

    Rohit Sharma, Jasprit Bumrah Among Wisden's Five 'Cricketers Of The Year' 2022

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत काऊंटी क्रिकेट की टीम लीसेस्टशायर के साथ अभ्यास मैच खेल रही हैं। इस मैच में 4 भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMNRAH) , प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA) , ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) भारत के खिलाफ लीसेस्टशायर के टीम के साथ खेल रहे हैं।

    इस मैच में पहली बार जसप्रीत बुमराह रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को गेंदबाजी करते देखे गए। चाहे भारतीय टीम में हो या आईपीएल लीग में दोनों ही खिलाड़ी हमेशा एक-दूसरे के साथ ही खेलते नजर आए हैं। दर्शकों ने आज इन दोनों के बीच की मजेदार लड़ाई को काफी इंजॉय किया हैं।

    वॉर्मअप गेम में ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ही नजर आए। रोहित शर्मा ने आज 47 गेदों में 3 चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली हैं।

    शुभमन गिल का कैच पकड़ने के बाद ऋषभ ने मनाया जश्न

    Image

    आज वॉर्मअप मैच के पहले दिन में भारत के विकेट जल्दी गिरते नजर आए। 54 के स्कोर पर ही भारत के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) आऊट हो गए थे। इस मैच में लीसेस्टशायर के लिए भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) विकेटकीपिंग कर रहे थे।

    शुभमन गिल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा था। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से कैच पकड़कर शुभमन को आऊट किया था। शुभमन का कैच पकड़ते ही ऋषभ का रिएक्शन देखने लायक था। कैच लेने के बाद गेंद को हवा में उछालकर पंत सेलिब्रेट करने लगते हैं।

    यहां देखें विडियों

  • लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्मअप गेम में भारत के खिलाफ खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह सहित 4 दिग्गज खिलाड़ी, जानिए उसकी वजह

    लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्मअप गेम में भारत के खिलाफ खेल रहे हैं जसप्रीत बुमराह सहित 4 दिग्गज खिलाड़ी, जानिए उसकी वजह

    भारतीय टीम (INDIA) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। टीम इस वक्त इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं और मैच के लिए अभ्यास करना भी शुरू कर चुकी हैं। 1 जुलाई को मेन मैच गेम से पहले भारत 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेलने वाली हैं।

    वॉर्मअप गेम में भारत के खिलाफ खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

    Ind vs Aus: Bumrah ruled out; Ashwin, Mayank doubtful for Brisbane Test - Cricket news - Sportstar

    भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) का दौरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस दौरे के दौरान भारत पिछले साल कोरोना के कारण स्थगित टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी। टेस्ट मैच 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच बर्मिंघम (BIRMINGHAM) में खेला जाएगा। भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच कर अभ्यास करना भी शुरू कर दिया हैं।

    भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई को टकराने से पहले लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ वॉर्मअप गेम खेलेगी। लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्मअप गेम में भारत (INDIA) के 4 खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) , प्रसिध्द कृष्णा (PRASIDH KRISHNA), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

    लीसेस्यशायर की टीम ने सोशल मीडिया में आधिकारिक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी हैं। भारत के यह दमदार खिलाड़ी अब भारत के खिलाफ ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आने वाले हैं। यह चारों खिलाड़ी काऊंटी क्लब लीसेस्टशायर की टीम का हिस्सा होंगे। दोनों टीमों के बीच वॉर्मअप गेम में 13-13 खिलाड़ी टीम में शामिल रहेंगे।

    वॉर्मअप गेम में भारत और लीसेस्टसायर की टीम

    BCCI's 20-man India squad for World Test Championship & England OUT; newbies on standby

    भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमेश यादव।

    लिसेस्टरशायर टीम: सैम इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैम बेट्स (विकेटकीपर), नैट बॉउली, विल डेविस, जोय इविसन, लुइस किम्बेर, अबि सकंदे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।

  • 23 जून को भारत का मुकाबला, जानिए कब कहां और कितने बजे से देख सकते हैं LIVE टेलिकास्ट

    23 जून को भारत का मुकाबला, जानिए कब कहां और कितने बजे से देख सकते हैं LIVE टेलिकास्ट

    भारतीय क्रिकेट टीम (IND vs LEIC) इंग्लैंड के खिलाफ अपने पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच में लीसेस्टरशायर (leicestershire) से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया (Team India) इस मैच को जीतने के लिए जमकर पसीना बहा रही है। लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय मैच 24 से 27 जून तक ग्रेस रोड, लीसेस्टर में खेला जायेगा। एक दिलचस्प क्लैश से पहले, आइए जानते हैं कि कब, कहां, कितने बजे और कैसे देख सकते हैं अब ये रोमांचक मैच।

    दोनों टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर

    भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इंग्लैंड के खिलाफ अपने पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच में लीसेस्टरशायर से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम इंडिया (Team India) वर्तमान में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है और वह लीसेस्टरशायर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी ताकि सीरीज के फाइनल मैच से पहले उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके।

    कब खेला जाएगा भारत और लीसेस्‍टरशायर प्रैक्टिस टेस्‍ट मैच?

    इंडिया बनाम लीसेस्टरशायर प्रैक्टिस मैच 23-26 जून 2022 तक होगा। पहला दिन 23 जून, बुधवार से शुरू होगा।

    कहां पर खेला जाएगा ये मैच?

    मैच 24 से 27 जून तक ग्रेस रोड, लीसेस्टर में खेला जाएगा।

    भारत में अभ्यास अभ्यास मैच को लाइव कैसे देखें?

    भारत में अभ्यास मैच का कोई ऑफिशियल स्ट्रीमिंग नहीं होगा, फैंस इसे फॉक्स टीवी यूट्यूब चैनल पर 24 जून से देख सकते हैं। फैंस बीसीसीआई के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मैच के लाइव स्कोर और अपडेट को ट्रैक कर सकते हैं। यह मुकाबला प्रतिदिन दोपहर भारतीय 3:30 बजे से लाइव शुरू होगा।

    भारत बनाम लीसेस्टरशायर यूके और यूएस में लाइव स्ट्रीमिंग

    यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में फैंस भारत बनाम लीसेस्टरशायर मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो वह इसे लीसेस्टरशायर फॉक्स के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। क्लैश यूके में सुबह 11:00 बजे BST और यूएस में 6:00 AM ET पर लाइव शुरू होगा।