भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत आज 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही हैं। अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं। केएस भरत और विराट कोहली के पारियों की मदद से भारत ने 60.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए हैं।
वॉर्मअप गेम में भारत जल्दी विकेट खोती नजर आयी
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से टकराने से पहले लीसेस्टरशायर के खिलाफ 23 जून से 26 जून तक अभ्यास मैच खेल रही हैं। आज दोपहर 3 बजे से दोनों टीमें आपस में टकराती दिखी हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वॉर्मअप गेम में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए हैं।
वॉर्मअप गेम में ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ही नजर आए। इससे साफ हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ भी यहीं दोनों ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। रोहित शर्मा ने आज 47 गेदों में 3 चौकों की मदद से 25 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। हनुमा विहारी 3 रन और श्रेयस अय्यर 11 गेंदों पर बिना खाता खोले आऊट हो गए हैं। रविंद्र जडेजा भी 13 रन के स्कोर पर आऊट हो गए।
लीसेस्टशायर के गेंदबाजों ने दिखाया कमाल
अभ्यास मैच में भारत के खिलाफ खेल रहे गेंदबाजों ने काफी ज्यादा प्रभावित करते दिखे हैं। जसप्रीत बुमराह और प्रसिध्द कृष्णा दोनों ने ही अच्छी गेंदबाजी की हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रेयस अय्यर के शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजा हैं। लीसेस्टशायर के गेंदबाज रोमन वॉर्कर ने 5 विकटें चटकाकर भारतीय टीम को धराशाही कर दिया हैं। रोमन ने कप्तान रोहित शर्मा, हनुमा विहारी और रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, शार्दुल ठाकुर को अपना शिकार बनाया हैं। विल डेविस ने भी शुभमन गिल और उमेश यादव के दो अहम विकेट अपनी टीम के लिए चटकाए।
केएस भारत की पारी ने भारतीय टीम को दी मजबूती
विराट कोहली और केएस भरत के बीच साझेदारी ने भारत को मजबूती दी। विराट कोहली ने 33 रनों की पारी खेली। वहीं केएस भारत ने अपने शानदार रनों की पारी से भारत को मजबूती दी। केएस भरत ने 111 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्कों की मदद से 70 रनों की धुआंधार नाबाद पारी खेली। उमेश यादव के 23 रन और मोहम्म्द शमी के 18 रनों ने केएस भरत का साथ निभाया। भारत आज 8 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाने में कामयाब रही हैं।
