INDIA WARM-UP MATCH: भारतीय टीम के साथ जुड़ने के बाद भी वॉर्मअप मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं रविचंद्रन अश्विन, जानिए वजह

आर. अश्विन भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत आज 23 जून से लीसेस्टशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही हैं। भारतीय टीम के लिए खुशखबरी की बात यह हैं कि आर. अश्विन (R.ASHWIN) टीम के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन वो अभ्यास मैच में खेलते दिखाई नहीं दे रहे हैं। अभ्यास मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी हैं।
भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं आर. अश्विन

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ खेलना शुरू करने वाली हैं। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम 16 व 20 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई थी। लेकिन भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) कोरोना की चपेट में आने के कारण भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड नहीं पहुंचे थे।
बीसीसीआई अधिकारी ने उनके ठीक होने की उम्मीद जताते हुए उनके जल्द टीम में जुड़ने को लेकर संकेत दिए थे। अश्विन ठीक होकर भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ चुके हैं। बीसीसीआई ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट में टीम की तस्वीरें शेयर की जिसमें अश्विन टीम के साथ नजर आ रहे हैं।
Hello and welcome to Day 1 of our practice match against @leicsccc #TeamIndia pic.twitter.com/nUilsYz5fT
— BCCI (@BCCI) June 23, 2022
टीम के साथ जुड़ने के बाद भी अश्विन नहीं हैं अभ्यास मैच का हिस्सा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम लीसेस्टशायर के साथ वॉर्मअप गेम आज 23 जून से खेल रही हैं। रविचंद्रन अश्विन टीम के साथ जुड़ चुके हैं। लेकिन अभ्यास मैच में भारत की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। आर. अश्विन टीम के साथ जुड़ने के बाद भी अभ्यास मैच का हिस्सा क्यों नहीं हैं इसका खुलासा अभी तक बीसीसीआई द्वारा नहीं किया गया हैं। पर कोविड के बाद तुरंत लौटे अश्विन को ज्यादा दबाव ना देने के लिए शायद टीम मैनेजमेंट ने ऐसा किया हैं।
लीसेस्टशायर के खिलाफ वॉर्मअप गेम में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी हैं। इस मैच में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आए हैं। इस अभ्यास मैच में भारत के 4 खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, प्रसिध्द कृष्णा और चेतेश्वर पुजारा भारत के खिलाफ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। भारत का स्कोर अब तक ओवर में विकेट के नुकसान पर हैं।
Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारत बनाम लीसेस्टरशायर, भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, रोहित शर्मा, शुभमन गिल,