भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। भारत इस वक्त टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले भारत 23 जून से लीसेस्टरशायर (LEICESTERSHIRE) के साथ चार दिवसीय वॉर्मअप गेम खेल रही थी। इस अभ्यास मैच को दोनों ही टीमों ने यह ड्रॉ कर लिया हैं।
भारतीय टीम के खिलाड़ी जिन्होंने अपने प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के प्लेइंग-11 में जगह पक्की कर ली हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. केएस भरत

लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच में जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चमके हैं वो केएस भरत (KS BHARAT) हैं। इस मैच में भारत की पहली इनिंग में टीम विकटें खोती चली गई। जिसके बाद विराट कोहली और केएस भरत की पार्टनरशिप ने भारत को बनाए रखा। विराट कोहली के आऊट होने के बाद भी केएस भरत डटे रहे, और टीम को पहली इनिंग में 246 के स्कोर पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई।
केएस भरत ने पहली इनिंग में 111 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। भारत की दूसरी इनिंग में भी केएस भरत ने ओपनिंग करते हुए 43 रन बनाए। अपने इस लाजवाब प्रदर्शन से केएस भरत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग-11 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं।
भारत के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, रोहित अभी आईसोलेशन में हैं अगर रोहित शर्मा मैच से पहले ठीक नहीं होते हैं तो भारतीय टीम में ओपनिंग करने के लिए रोहित शर्मा की जगह केएस भरत को ही मौका मिलता दिख रहा हैं। केएस भरत और शुभमन गिल भारत के लिए ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
2. शुभमन गिल

भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने अब भारतीय टेस्ट टीम के स्थाई प्लेइंग-11 में जगह बनाते दिख रहे हैं। शुभमन गिल ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच के पहली इनिंग में 21 रन बनाए थे। वहीं दूसरी इनिंग में 38 रनों की पारी खेली थी। शुभमन गिल ने लीसेस्टरशायर के लिए दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार 62 रनों की पारी भी खेली हैं।
शुभमन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के प्लेइंग 11 का हिस्सा बनकर ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाते आएंगे। भारत के उपकप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से ही चोटिल थे, चोटिल रहने के कारण ही उन्हें इंग्लैंड दौरा भी मिस करना पड़ा रहा हैं।
केएल राहुल के बाहर होने के बाद साफ था कि रोहित शर्मा के साथ शुभमन ही ओपनिंग करते दिखेंगे। रोहित शर्मा अगर टेस्ट मैच से पहले कोरोना से नहीं उबरते हैं तो यकीनन वो हिस्सा नहीं रहेंगे। टेस्ट मैच में शुभमन गिल केएस भरत का साथ निभाते नजर आएंगे।
3. रविंद्र जडेजा

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारतीय टीम के पास अच्छे और किफायती स्पिनरों की कमी नहीं हैं। रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और अश्विन (R ASHWIN) से भारतीय टीम मजबूत पक्ष में रहती हैं। आर. अश्विन लीसेस्टरशायर के खिलाफ टेस्ट मैच के शुरूआत के 3 दिन अश्विन खेलते नजर नहीं आए थे। लेकिन आज चौथे दिन के दूसरी इनिंग में अश्विन ने गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर डाले और 2 विकेट अपने नाम किए हैं। रविंद्र जडेजा पूरे अभ्यास मैच में खेलते दिखाई दिए हैं और उन्होने शानदार प्रदर्शन भी करके दिखाया हैं।
जडेजा ने पहली इनिंग में 8 ओवर में 3.5 की इकॉनमी के साथ 3 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरी इनिंग में 1 विकेट अपने नाम किए हैं और बल्ले से 10 चौकों की मदद से 56 रनों की पारी भी खेली हैं। इससे तो साफ हैं कि भारत के प्लेइंग 11 में रविंद्र जडेजा ने अपनी जगह पक्की कर ली हैं। अश्विन भले ही टीम के प्लेइंग-11 का हिस्सा हो या ना हो लेकिन जडेजा भारतीय टीम के लिए कहर बरपाते नजर आने वाले हैं।
