Tag: भारतीय महिला क्रिकेट टीम

  • WOMEN WORLD CUP 2022: पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप का अभियान शुरू करगी भारतीय महिला टीम, यहाँ देखें टीम और शेड्यूल

    WOMEN WORLD CUP 2022: पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप का अभियान शुरू करगी भारतीय महिला टीम, यहाँ देखें टीम और शेड्यूल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद अब भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) ने विश्व कप (WORLD CUP) की तैयारी शुरू कर दिया है. जहाँ पर भारतीय टीम का सफर 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा. ऐसे में भारतीय टीम जीत के साथ शुरूआत करने का प्रयास करती हुई नजर आने वाली है. भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का विश्व कप शेड्यूल के साथ पूरी टीम अब बेहद मजबूत नजर आ रही है.

    मिताली राज दिलाना चाहेंगी टीम को पहला खिताब

    INDIAN WOMEN TEAM

    दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज मिताली राज (MITHALI RAJ) के अगुवाई में भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) अब वनडे विश्व कप 2022 का खिताब जीतने के लिए तैयार नजर आ रही है. मिताली राज और झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) का ये आखिरी विश्व कप होने वाला है. जिसके कारण अन्य खिलाड़ी उनके लिए भी ट्रॉफी अपने नाम करने का प्रयास करेंगे. इस टीम में युवा जोश के साथ अनुभव भी नजर आ रहा है.

    टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और दिग्गज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं. वहीं युवा शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और यास्तिका भाटिय़ा भी खुद को साबित करने के लिए मैदान पर उतरेगी. ऑलरांउडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) की भूमिका बेहद अहम होने वाली है. भारतीय टीम पाकिस्तान को हराकर अपना अभियान शुरू करना चाहेंगी.

    यहाँ पर देखें INDIAN WOMEN TEAM का विश्व कप शेड्यूल

    INDIAN WOMEN TEAM

    तारीखमुकाबलाजगह
    6 मार्चभारत बनाम पाकिस्‍तानमाउंट मांगानुई
    10 मार्चभारत बनाम न्‍यूजीलैंडहैमिल्‍टन
    12 मार्चभारत बनाम वेस्‍टइंडीजहैमिल्‍टन
    16 मार्चभारत बनाम इंग्‍लैंडमाउंट मांगानुई
    19 मार्चभारत बनाम ऑस्‍ट्रेलियाऑकलैंड
    22 मार्चभारत बनाम बांग्‍लादेशहैमिल्‍टन
    27 मार्चभारत बनाम साउथ अफ्रीकाक्राइस्‍टचर्च

    कुछ ऐसी नजर आ रही है INDIAN WOMEN TEAM

    मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उपकप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिय़ा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर),  झूलन गोस्वामी, मेघा सिंह, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्रकार, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव.

  • 3 अनुभवी भारतीय महिला खिलाड़ी जिन्हें चयनकर्ताओं ने किया नजरअदांज, विश्व कप 2022 की टीम नें नही दी जगह

    3 अनुभवी भारतीय महिला खिलाड़ी जिन्हें चयनकर्ताओं ने किया नजरअदांज, विश्व कप 2022 की टीम नें नही दी जगह

    बीसीसीआई (BCCI) ने अब पुरूष क्रिकेट के साथ ही महिला क्रिकेट को भी आगे बढ़ाने का प्रयास शुरू किया है. अब भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप 2022 (WORLD CUP 2022) की तैयारी कर रही है. जिसके लिए अब चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें कुछ बड़े बदलाव अब नजर आ रहे हैं.

    टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियो को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. जबकि उनकी जगह टीम में युवा INDIAN खिलाड़ियो को मौका दिया गया है. टीम में भले ही कुछ खिलाड़ियो को खराब फॉर्म के बाद बरकरार रखा गया. लेकिन कुछ खिलाड़ियो को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिली है. उनके बारें में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे.

    1. पूनम राउत

    मध्यक्रम के INDIAN बल्लेबाज पूनम राउत (POONAM RUAT) ने 2021 में 6 वनडे मैच खेले, जिसमें 73.75 के औसत से 295 रन बनाए. जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल है. लेकिन उसके बाद भी उन्हे विश्व कप 2022 (WORLD CUP 2022) की टीम में जगह नहीं मिली. अगर ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 73 मैच में 34.83 के औसत से 2299 रन बनाए हैं. जिसमें 3 शतक और 15 अर्धशतक भी शामिल है. पूनम ने इसके साथ ही 4 टेस्ट मैच और 35 टी20 मैच भी खेला है. लेकिन उन्हें दरकिनार करके 3 मैच खेली यस्तिका भाटिया को मौका दिया गया है.

    2. जेमिमा रोड्रिग्स

    नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाली युवा INDIAN बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स (JEMIMAH RODRIGUES) को भी चयनकर्ताओं ने विश्व कप (WORLD CUP) की टीम में जगह नहीं दी है. हालांकि हाल में उनकी फॉर्म बहुत अच्छी रही है. अब तक जेमिमा रोड्रिग्स ने वनडे क्रिकेट में 19.70 की खराब औसत से 394 रन बनाए हैं. जिसमें मात्र 3 अर्धशतक भी शामिल है. इस बीच उनकी स्टॉइक रेट 68.76 का रहा है. उनकी जगह टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को मौका दिया गया है. जेमिमा ने 50 टी20 मैच भी खेला है.

    3. शिखा पांडे

    तेज गेंदबाजी ऑलरांउडर के रूप में शिखा पांडे (SHIKHA PANDEY) लगातार टीम का हिस्सा रही है. लेकिन उसके बाद भी उन्हें विश्व कप 2022 की भारतीय टीम में मौका नहीं दिया गया है. अब तक शिखा पांडे ने भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) के लिए वनडे फॉर्मेंट में 55 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 20.48 के औसत से 512 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है. गेंद के साथ शिखा ने 21.92 के औसत से 75 विकेट अपने नाम किया है. इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 3.99 का रहा है. लेकिन पांडे की जगह रेणुका सिंह और मेघना सिंह को मौका दिया गया है. शिखा ने इसके साथ ही 3 टेस्ट मैच और 56 टी20 मैच खेला है.

  • विश्व कप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी साथ में घोषित हुई टीम

    विश्व कप 2022 के लिए भारतीय महिला टीम की हुई घोषणा, न्यूजीलैंड दौरे के लिए भी साथ में घोषित हुई टीम

    बीसीसीआई ने अब WORLD CUP 2022 के लिए अब भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 मैच के लिए भी टीम की घोषणा कर दी गयी है. इस टीम में जहाँ कुछ नए चेहरे नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ पुराने चेहरे गायब भी नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही पूरा कार्यक्रम भी सामने आ गया है.

    विश्व कप 22 के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा

    बात करें अगर टीम की तो WORLD CUP 2022 में भी कप्तानी मिताली राज ही करती हुई नजर आ रही है. जबकि सलामी बल्लेबाजी के लिए स्म़ृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी नजर आयेगी. लेकिन इस टीम में जेमिमा रोड्रिग्स के साथ शिखा पांडे और सुषमा वर्मा का नाम नहीं नजर आ रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी टीम बहुत ही मजबूत नजर आ रही है.

    यहाँ पर देखें WORLD CUP 2022 और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

    मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिय़ा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकार, मेघा सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राजेश्वर गायकवाड़, पूनम यादव.

    स्टैंड बाय प्लेयर: एकता बिष्ट, सिमरन दिल बहादुर और साभीनेनी मेघना.

    आईसीसी महिला world cup 2022 – भारत के कार्यक्रम

    6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ बे ओवल, तोरंगा में, 10 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में, 12 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में, 16 मार्च को  इंग्लैंड के खिलाफ बे ओवल, तोरंगा में, 19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ईडन पार्क, ऑकलैंड में, 22 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ सेडॉन पार्क, हैमिल्टन में, 27 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च में खेलना है.

    न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टी20 मैच के लिए भारतीय टीम

    हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, मेघा सिंह, रेणुका सिंह ठाकुर, तानिया भाटिया (विकेटकीपर) ), राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, एकता बिष्ट, एस मेघना, सिमरन दिल बहादुर.

    टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा (महिला टीम) – 2022

    9 फरवरी एकमात्र T20I मैकलीन पार्क, नेपियर, 11 फरवरी पहला वनडे मैकलीन पार्क, नेपियर, 14 फरवरी दूसरा वनडे सैक्सटन ओवल, नेल्सन, 16 फरवरी तीसरा वनडे सैक्सटन ओवल, नेल्सन, 22 फरवरी चौथा वनडे जॉन डेविस ओवल, क्वीन्सटाउन, 24 फरवरी 5वां वनडे जॉन डेविस ओवल, क्वीन्सटाउन