Tag: प्लेयर ऑफ़ द मैच

  • IND vs HK: सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर कर दिया बड़ा खुलासा, बताया कैसे 360 के अंदाज में करते है बल्लेबाज़ी

    IND vs HK: सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर कर दिया बड़ा खुलासा, बताया कैसे 360 के अंदाज में करते है बल्लेबाज़ी

    सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने हांगकांग के खिलाफ अपनी आतिशी बल्लेबाजी का नजराना पूरी दुनिया के सामने पेश किया। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर फैंस के दिल में अपनी जगह पक्की कर ली। उन्होंने भारत के लिए ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने टीम के लिए विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 190 के पर लगाया। साथ ही उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ अच्छी साझेदारी भी निभाई।

    भारत को जीत दिलाने में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने अहम भूमिका निभाई जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच सूर्यकुमार यादव का बयान

    भारत को जीत दिलाने में सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया जहाँ उन्होंने बताया कि उनके कुछ शॉट्स पहले से ही सोचे हुए रहते हैं। उसी तरह वो तैयारी भी करते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि,

    ”मेरे कुछ शॉट पहले से ही सोचे हुए होते हैं। यह प्रारूप इस बारे में है कि आप क्या सोचते हैं और बल्लेबाजी के लिए जाने से पहले आप कैसे तैयारी करते हैं। साथ ही आपको वर्तमान में भी रहना है।”

    मैच को लेकर सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने कहा,

    ”मुझे लगा कि विकेट थोड़ा धीमा है। मेरी योजना स्पष्ट थी। मेरी भूमिका थी, मैदान पर जाकर बड़े शॉट लगाऊं। बस खुद को व्यक्त करना था और यह मुझे पसंद आया।”

    टीम में अलग-अलग पोजीशन पर बैटिंग को लेकर उन्होंने कहा,

    ”आपको लचीला होना होगा, आपको किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा और मैंने ओपनिंग भी की है। मैंने सभी नंबरों पर बल्लेबाजी की है। मुझे बहुत मजा आया।”

    ऐसा रहा मैच का हाल

    आपको बता दें कि इस मैच (IND vs HK) में कप्तान निज़ाकत खान (Nizakat Khan) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए और हांगकांग को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना पाई।

  • BAN vs AFG: प्लेयर ऑफ़ द मैच मुजीब उर रहमान ने खोले अपने सफलता के पत्ते, इन्हे दिया अपनी कामयाबी का श्रेय

    मुजीब उर रहमान: बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहाँ अफ़ग़ानिस्तान ने 7 विकेट से मैच को जीत लिया। बांग्लादेश के खिलाफ अफ़ग़ानिस्तान की इस जीत के हीरो रहे मुजीब उर रहमान।

    मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों के तोते उड़ा दिए। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किया। जिस वज़ह से मुजीब उर रहमान को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। तो आइये जानते है मुजीब उर रहमान ने जीत के बाद क्या कहा।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच मुजीब उर रहमान का आया बयान

    बांग्लादेश के खिलाफ घातक गेंदबाज़ी करने के बाद अफ़ग़ानिस्तान के मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। इस जीत का श्रेय उन्होंने अपनी टीम को दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा कि,

    “मैं अपनी टीम और पूरे देश को बधाई देता हूं। नई गेंद से गेंदबाजी करना मेरी ताकत है। मैं इससे पहले शारजाह में खेल चुका हूं। मेरी सारी योजना विकेट से विकेट तक गेंदबाजी करने की थी और यह मेरे काम आया।”

    मुजीब उर रहमान ने बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की उपलब्धि

    अफ़ग़ानिस्तान के खिलाडी मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने बांग्लादेश के मोहम्मद नईम और अनमूल हक का विकेट अपने नाम दर्ज किया। उन्होंने पहले नईम को 6 रन पर पवेलियन लौटाया, जबकि अनमूल का विकेट उन्होंने 5 रन पर लिया।

    उन्होंने जैसे ही अनमूल को एलबीडब्ल्यू आउट किया वैसे ही टी20 क्रिकेट में उनके खाते में 200 विकेट जमा हो गई। उन्होंने यह उपलब्धि 21 साल 155 दिन की उम्र में की है और इस उम्र के साथ वह यह कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। राशिद खान ने 20 साल 31 दिन की उम्र में टी 20 क्रिकेट में अपनी 200 विकेट पूरी कर ली थी। इनके अलावा शबाद खान ने यह काम 23 साल 122 उम्र में किया था।

    ऐसा रहा मैच का हाल

    बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान (BAN vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का तीसरा मुकाबला शरजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और शाकिब अल आमने सामने थे।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और अफ़ग़ानिस्तान को 128 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम 18.3 ओवर में 131 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ अफ़ग़ानिस्तान की टीम एशिया कप (Asia Cup 2022) की टॉप 4 टीम में धमाकेदार एंट्री मार ली है।

  • IND vs PAK: प्लेयर ऑफ़ द मैच हार्दिक पांड्या ने बताया आखिरी ओवर में क्या सोच रहे थे वो, अपनी सफलता के पीछे का राज बताया

    भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया जहाँ टीम इंडिया ने इस मैच को 5 विकेट से अपने नाम किया और टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। इस जीत के हीरो रहे टीम इंडिया (Team India) के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)

    हार्दिक ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट चटकाए उसके बाद बल्ले से कमाल दिखाते हुए 17 गेंदों पर ताबड़तोड़ 33 रनो की पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन पर हार्दिक को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। तो आइये जानते है हार्दिक पांड्या ने जीत क्र बाद क्या कहा।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच हार्दिक पांड्या का बयान

    दरअसल भारत-पाक के बीच खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के दूसरे मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की। बता दें इस कांटेदार मुकाबले में एक पल को टीम इंडिया के हाथों से ये मैच निकलता नजर आ रहा था, लेकिन टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने आखिरी छक्का लगाकर भारत को ये जीत दिलाई।

    इतना ही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी के अलावा शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। उन्हें इस कमाल के प्रदर्शन के लिए ईनाम भी मिला, उन्हें मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन के दौरान प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस दौरान उन्होंने कहा,

    ‘गेंदबाजी में, परिस्थितियों का आकलन करना और अपने हथियारों का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। मेरी ताकत हमेशा से शॉर्ट और हार्ड लेंथ की गेंदबाजी रही है। इस तरह के लक्ष्य का पीछा करते हुए, आप हमेशा बार-बार योजना बनाते हैं।’

    इसके अलावा जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम को लेकर सवाल किया गया, तो हार्दिक ने कहा,

    “मैं जानता था कि एक युवा गेंदबाज के लिए वो माहौल काफी दवाब वाला रहा होगा, हमें आखिरी ओवर में केवल 7 रन चाहिए थे लेकिन अगर हमें 15 रन भी चाहिए होते तो मैं खुद ही सोचता। मैं जानता हूं कि 20वें ओवर में गेंदबाज मुझसे ज्यादा दबाव में है। मैं चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं।”

    ऐसा रहा मैच में पाकिस्तान का हाल


    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबर आज़म (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम 19.5 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने हार्दिक और जडेजा की धमाकेदार पारी के दम पर 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए।

  • SL vs AFG: प्लेयर ऑफ द मैच फजल हक फारूकी ने इन्हें दिया अपनी सफलता का श्रेय, बताया क्या किया है गेंदबाजी में बदलाव

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया जहाँ अफ़ग़ानिस्तान ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका से मिली शानदार जीत के बाद अफ़ग़ानिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाज़ा गया।

    उन्होंने अपनी कसी हुई गेंदबाजी की मदद से टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम को ज्यादा रन नहीं बनाने दिए। आइये जानते हैं, इस शानदार प्रदर्शन पर फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने क्या कहा ?

    प्लेयर ऑफ द मैच फजल हक फारूकी का बयान

    एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पहले मुकाबले में अपनी टीम अफगानिस्तान को जीत दिलवाने में टीम के युवा गेंदबाज फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) का अहम योगदान रहा। उन्होंने टीम के लिए जबरदस्त गेंदबाजी की, जिसके लिए उन्हें इनाम भी मिला। मैच खत्म होने के बाद उनको ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया। जिसके बाद फारूकी ने कहा,

    “मैं अपनी टीम के लिए एक जीत हासिल करने की कोशिश कर रहा था, वह आज की सरल योजना थी। नई गेंद से मैं अच्छी गेंद डालने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन मैं डेथ ओवर में भी गेंदबाजी कर सकता हूं। मैं दोनों काम करने में सहज हूं।”

    फजल हक फारूकी रहे अफगानिस्तान की जीत के हीरो

    मैच में फजल हक फारूकी (Fazalhaq Farooqi) ने टीम के लिए धाकड़ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम के तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा इस मैच में उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला मेडन ओवर भी फेंका। पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आई श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि इस तेज गेंदबाज ने विरोधी टीम के पहले ही ओवर में दो विकेट गिरा उसको बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने कुसल मेंडिस और चारित असलंका के साथ-साथ चमीका करुणारत्ने का भी पत्ता काटा।

  • IND vs ZIM: ‘जब आप यह देश के लिए कर रहे हों तो..’- प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने जाने पर संजू सैमसन ने कही खास बात

    संजू सैमसनः भारतीय क्रिकेट टीम और ज़िम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला गया। जहां एक बार फिर टीम इंडिया (Team India) ने मेज़बान टीम को 5 विकेट से मात दी। टीम इंडिया ने पहले गेंदबाज़ी करते हुए मेज़बान टीम को 161 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया था। जिसके बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट से मैच जीत लिया। वहीं संजू सैमसन को उनकी ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी के चलते “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया।

    संजू सैमसन बने “प्लेयर ऑफ़ द मैच”

     

    ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने दूसरे वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेल काफी ज़्यादा प्रभावित किया है। उन्होंने 39 गेंदों का सामना कर 110.26 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 43 रन की पारी खेली है। जिसमें 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के भी शामिल हैं। वहीं उन्होंने आखिरी गेंद पर एक गज़ब का छक्का लगाकर टीम को 5 विकेट से जीत भी दिलवाई है।

     

    इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ चल रही 3 मैचों की वनडे सीरीज पर अब कब्ज़ा भी कर लिया है। भारत इस समय 2-0 से सीरीज़ में आगे चल रहा है। इसके अलावा ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ बनने के बाद संजू सैमसन ने बड़ा बयान भी दिया है।

    “प्लेयर ऑफ़ द मैच” बनने के बाद संजू सैमसन का बयान

    संजू सैमसन (Sanju Samson) ने “प्लेयर ऑफ़ द मैच” का खिताब जीतने के बाद पोस्ट मैच इंटरव्यू में कहा कि देश के लिए अच्छा करना और भी ज़्यादा खास है। साथ ही संजू ने अपने बयान में भारतीय गेंदबाज़ों की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि-

     

    “रन बनाकर अच्‍छा लग रहा है। आप जितना समय पिच पर बिताते हो तो अच्‍छा लगता है और जब आप यह देश के लिए कर रहे हों तो खास हो जाता है। हां मैंने तीन कैच लिए लेकिन अच्‍छा नहीं लगा कि मैंने स्‍टंपिंग का मौका छोड़ दिया। इस मैच में गेंदबाजों ने लेंथ को बहुत जल्‍दी पकड़ लिया। गेंद अच्‍छी गति से मेरे पास विकेट के पीछे आ रही थी।”

    भारत ने 5 विकेट से जीता मैच, सीरीज पर बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

    अंत में जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरे मैच की करें तो, हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में मेहमान टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस अपने नाम करने के बाद जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

     

    भारतीय टीम के गेंदबाजो ने मेजबानों को सिर्फ 161 रनों पर समेट दिया। इस दौरान शार्दूल ठाकुर ने 3 विकेट अपने खाते में जोड़े। जिसके फलस्वरूप टीम इंडिया को 162 रनों का लक्ष्य मिला था, संजू सैमसन, शिखर धवन, शुभमन गिल की बदौलत भारत ने इस लक्ष्य को 26 ओवर के भीतर ही हासिल कर लिया।

  • IND vs ZIM: दीपक चाहर ने अपने कमबैक मैच में ही जीता प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब, 6 महीने की वापसी पर बोले- ‘शरीर और दिमाग एक साथ…’

    भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) को जिम्बाब्वे बनाम भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। 6 महीने से भी ज्यादा लंबे समय तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहे इस खिलाड़ी ने अपनी वापसी से इंटरनेशनल क्रिकेट में धमक पैदा कर दी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपने कोटे के 7 ओवर में महज 27 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं। मैन ऑफ द मैच बनने के बाद उन्होंने अपनर प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है।

    ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने के बाद दीपक चाहर ने दिया ये बयान

    दीपक चाहर (Deepak Chahar) को हमेशा से ही नई गेंद से विकेट निकालने में माहिर माना जाता है। जिम्बाब्वे के खिलाफ भी उन्होंने यही कारनामा कर दिखाया था। भारतीय कप्तान के द्वारा टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया गया। जिसे सही साबित करने में दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

    पहले 6 ओवर के बाद टीम इंडिया को पहला विकेट दिलाने की तलाश दीपक चाहर ने खत्म की, उन्होंने 7वें ओवर की चौथी गेंद पर मैच का रुख पलट कर रख दिया। उन्होंने इस मौके पर सबसे पहले काय, फिर अपने अगले ही ओवर में तदीवानशे मरुमानी और फिर वेसले मधवेरे को चलता कर दिया। अपने प्रदर्शन के बारे में मैच के बाद बात करते हुए दीपक ने कहा,

    “मुझे अपने पैर को लैंड कराने में दिक्कत पेश आ रही थी जब आप साढ़े छह महीने के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे तो जाहिर तौर पर आप थोड़े नर्वस होंगे। यहां आने से पहले मैंने कम से कम 4-5 अभ्यास मैच खेले। पहले कुछ ओवरों में शरीर और दिमाग एक साथ काम नहीं कर रहे थे, लेकिन उसके बाद यह बेहतर हो गया। मैं ठीक हूं और शरीर भी ठीक है।”

    दीपक चाहर ने पहले वनडे में हासिल की 3 सफलता

    दरअसल जिम्बाब्वे और भारत के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) पर सभी की निगाहें थी, जिन्होंने 6 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की। बता दें कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी तो ऐसा लगा की दीपक को बस इसी का इंतजार था।

    टीम इंडिया की तरफ से उन्होंने गेंदबाजी जैसे ही शुरू की तो वो अपने पुराने रंग में नजर आए और भारत को पहली सफलता इनोसेंट काइया के रूप में दिलाई। उसके बाद चाहर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 11 ओवर के अंदर जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से धराशायी कर दिया। उन्होंने 3.90 की इकोनॉमी से गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके और हर किसी को प्रभावित किया।

  • पाकिस्तान के इस खिलाड़ी को Live मैच के दौरान मधुमक्खी के काटने से हो गई ऐसी हालत, रोकना पड़ा बीच में ही मैच

    इन दिनों पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। पाकिस्तान और नीदरलैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहा है जिसका पहला मैच मंगलवार को राॅटरडैम में खेला गया है जिसमें नीदरलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान टीम ने 16 रनों से जीत हासिल कर ली है इस दौरान पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड जीत लिया है।

    इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे मैच को बीच में ही रोकना पड़ा था हालांकि थोड़ी देर बाद Live मैच को फिर से शुरू कर दिया गया था। आइए जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ जिसके चलते हैं मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।

    मधुमक्खी काटने से इस खिलाड़ी की हालत हो गई थी खराब

    दरअसल कल के मैच का एक सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के बेहतरीन खिलाड़ी फखर जमां बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। पाकिस्तान के इस खिलाड़ी ने 41 रन बना पाए थे 17वें ओवर में तभी एक मधुमक्खी ने आकर उसे काट जिसकी वजह से कुछ देर के लिए मैच को बीच में ही रोकना पड़ा।

    हालांकि जब उनका इलाज चला फिर थोड़ी देर बाद मैच को फिर से शुरू कर दिया गया। लेकिन कुछ देर तक पाकिस्तान टीम के इस खिलाड़ी को मधुमक्खी काटने से काफी दर्द भी हुआ। वही आपको बता दे पाकिस्तान टीम के बेहतरीन खिलाड़ी जमान इस दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्होंने नाबाद शतक भी जड़ा है इस दौरान उन्होंने 109 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

    शानदार शतक जड़ते हुए टीम को दिलाई बेहतरीन जीत

    पाकिस्तान टीम के बेहतरीन खिलाड़ी फखर जमां ने शानदार शतक जड़कर पाकिस्तान टीम को जीत दिलाई है। इस दौरान जहां ने 109 रनों की शानदार पारी खेली इस दौरान उन्होंने 12 चौके और एक छक्का भी लगाया। आपको बता दें पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 6 विकेट के नुकसान के साथ 314 रन बनाए जिसके बाद नीदरलैंड की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 298 रनों पर ही ढेर हो गई और हार का सामना करना। वही आपको बता दें तीन मैचों की सीरीज में दूसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा। यह मैच भी इसी मैदान में खेला जाएगा।

    Read More-इस Indian Players ने अपने पूरे टेस्ट करियर में नही जड़ा एक भी शतक, Sachin के साथ करता था बल्लेबाजी

  • IND vs WI: प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- “मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता…”

    भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला गया। मैच में 88 रन की जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इस मैच अपने नाम किया और सीरीज को 4-1 से जीत लिया।

    वेस्टइंडीज़ में टी20 सीरीज में मिली जीत के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज़ अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड मिला जिसके बाद वो काफी खुश नज़र आये। आइये जानते हैं, उन्होंने इस जीत पर क्या कहा ?

    ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनने पर बोले अक्षर पटेल

    अक्षर पटेल

    भारत को मिली शानदार जीत के बाद भारत के स्पिन गेंदबाज़ अक्षर पटेल (Axar Patel) ने बताया कि वो काफी अच्छा महसूस कर रहे है. उन्होंने अपने प्रदर्शन के लिए पिच को मददगार बताते हुए कहा,

    “मैं बहुत सी चीजों को आजमाने के बजाय बस चीजों को सरल रखने पर ध्यान केंद्रित कर रहा था। बस अपने फायदे के लिए सतह का इस्तेमाल करना चाह रहा था। पिच (इस सीरीज में) मेरे लिए मददगार रही हैं, इसलिए यह मेरे लिए फायदेमंद साबित हुई है। वनडे और टी20 दोनों में पिचें काफी समान थीं।”

    उन्होंने खुद को आलराउंडर कहे जाने की बात करते हुए कहा,

    “मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग मुझे सिर्फ एक ऑलराउंडर कहते हैं, अगर मैं गेंद से अच्छा करता हूं, तो मैं बॉलिंग ऑलराउंडर बनूंगा, अगर बल्ले से, तो बैटिंग ऑलराउंडर।”

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

    मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर विंडीज़ टीम को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), दीपक हूड्डा (Deepak Hooda) और हार्दिक पांड्या की तेज़ और संभली हुई पारियों की बदौलत 188 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

    इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम की टीम काफी बिखरी हुई नज़र आई। टीम के सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट गये। इसके बाद शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने अर्धशतकीय पारी खेल कर हार टालने की कोशिश की लेकिन वो भी आउट हो गये। अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम 100 रन बनाकर 88 रन से मैच हार गयी। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), अक्षर पटेल ने 3 विकेट जबकि रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने 4 विकेट अपने नाम किये।

  • IND vs WI: सूर्यकुमार यादव ने प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने पर खोले अपने पत्ते, बताया 360 डिग्री में खेलने का राज़ कहा- ‘आईपीएल में भी मैं ….’

    सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच (IND vs WI 3rd T20) में घातक बल्लेबाज़ी की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 2 अगस्त को वार्नर पार्क (Warner Park Sporting Complex) में खेला गया। यह मुकाबला रात 9:30 बजे से खेला गया था।

    इस मैच में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। इस मुकाबले में घातक बल्लेबाज़ी के लिए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया। तो आइये जानते है सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा।

    लगाया सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर पहला अर्धशतक

    लगाया सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर पहला अर्धशतक

    मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ओपनिंग बल्लेबाज़ की भूमिका निभा रहे है। सूर्यकुमार पिछले दोनों मैचों में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकते थे लेकिन आज तीसरे मैच में उन्होंने बेहद ही बढ़िया बल्लेबाज़ी का नजारा पेश किया।

    रोहित शर्मा के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद सूर्यकुमार ने टीम को बेहतरीन तरीके से संभाला और सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर अपना पहला अर्धशतक लगाया। सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) ने इस मैच में आउट होने से पहले 44 गेंदों पर 76 रन बनाये। उनके बल्ले से 8 चौके और 4 छक्के निकले।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

    प्लेयर ऑफ़ द मैच सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

    मैच के बाद अपनी शानदार पारी पर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने कहा कि,

    “यह टी20 मैचों में मेरा सबसे तेज़ अर्धशतक है और मैं बहुत ख़ुश हूं। जब रोहित चोटिल होकर बाहर चले गए तो किसी एक खिलाड़ी को पारी को सवारना था। पिच थोड़ी सी धीमी थी। मुझे ओपनर की भूमिका पसंद आ रही है। आईपीएल में भी मैं ओपन कर चुका हूं।”

    ऐसा रहा मैच का हाल

    ऐसा रहा मैच का हाल

    वेस्टइंडीज और भारत (WI vs IND) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वार्नर पार्क स्टेडियम में खेला गया जहाँ टीम इंडिया ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज में 1-2 की बढ़त हासिल की। बता दें कि इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने काइल मेयर्स की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

  • IND vs WI: प्लेयर ऑफ़ द मैच ओबेड मैकॉय ने जादुई गेंदबाज़ी से उठाया पर्दा, कहा- ‘पहली ही गेंद पर रोहित का विकेट …’

    भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा (IND vs WI 2nd T20) मुकाबला 1 अगस्त को वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला गया। यह मुकाबला रात 10 बजे से खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था

    टीम इंडिया (Team India) पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20वें ओवर में 138 रनो पर ऑल आउट हो गई। जवाब में मेज़बान वेस्टइंडीज की टीम ने 20वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 से अब बराबर पर पहुंच गई है। ओबेड मैकॉय (Obed McCoy) को बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, आइये जानते हैं कि उन्होंने प्रेजेंटेशन के दौरान क्या कुछ कहा?

    प्लेयर ऑफ़ द मैच ओबेड मैकॉय ने चटकाए 6 विकेट

    प्लेयर ऑफ़ द मैच ओबेड मैककॉय ने चटकाए 6 विकेट

    ओबेड मैकॉय ने अपने आखिरी ओवर में दिनेश के बाद अश्विन को भी चलता किया और अपना फाइव विकेट हॉल किया। मैकॉय ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने पॉवरप्ले में सूर्यकुमार और रोहित का महत्वपूर्ण विकेट लिया और डेथ ओवरों में कार्तिक, जडेजा, अश्विन और भुवनेश्वर कुमार को चलता किया। मैककॉय ने अपने 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 6 विकट चटकाए।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच ओबेड मैकॉय ने क्या कहा?

    प्लेयर ऑफ़ द मैच ओबेड मैककॉय ने क्या कहा?

    दरअसल, विंडीज के तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय ने दूसरे टी20 मुकाबले में 6 बल्लेबाजों को आउट किया। यह पहली बार था जब टी20 इंटरनेशनल करियर में 6 विकेट उनके हाथ लगा हो। उन्होंने इस मैच में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, अश्विन और भुवनेश्वर कुमार का विकेट लिया। वहीं, मैच के बाद ओबेड मैकॉय ने कहा कि,

    “सबसे पहले मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह प्रदर्शन मेरी मम्मी को समर्पित है, वह घर पर बीमार हैं। उनसे मुझे बहुत प्रेरणा मिलती है। पहली ही गेंद पर रोहित का विकेट मिला, जिससे भारत पर दबाव बना। मैं हमेशा पावरप्ले में विकेट ढूंढ़ता हूं, इससे विकेट मिलने के साथ-साथ रन भी रूकता है। वहीं डेथ में गेंदबाज़ी कर मुझे चुनौतियों का अनुभव मिल रहा है, जिससे मैं एक खिलाड़ी के रूप में और निखर सकता हूं।”

    प्लेयर ऑफ़ द मैच ओबेड मैकॉय (Obed McCoy) ने आगे कहा कि,

    “भारत जैसी शीर्ष टीम की तरह प्रदर्शन करना शानदार अहसास है। आपको अपनी योजनाओं के साथ स्पष्ट माइंडसेट रखना होगा और परिस्थितियों का आकलन करना होगा। मैं केवल यही सोचता हूं कि मुझे क्या करना है, और फिर अमल करना है।”

    ऐसा रहा मैच का हाल

    ऐसा रहा मैच का हाल

    आपको बता दें कि इस मैच (WI vs IND) में कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 138 रनों पर ढेर हो गई और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 139 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में विंडीज ने ब्रैंडन किंग की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।

Exit mobile version