SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में क्या दुबई की बारिश करेगी बेडा ग़र्क़? जानें श्रीलंका और अफगानिस्तान मैच की मौसम रिपोर्ट

By Akash Ranjan On August 26th, 2022
SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में क्या दुबई की बारिश करेगी बेडा ग़र्क़? जानें श्रीलंका और अफगानिस्तान मैच की मौसम रिपोर्ट

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की शुरुआत होने वाली है। सभी टीमें इस वक्त यूएई में हैं और अपनी अपनी तैयारी भी शुरू चुकी हैं। एशिया कप का पहला मैच 27 को खेला जाएगा। पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरे मुकाबले में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। आइए जानें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की मौसम रिपोर्ट।

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान मैच की मौसम रिपोर्ट

इस मैच के दौरान मौसम की बात की जाए तो, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश कोई अनुमान नहीं है। शनिवार यानि 27 अगस्त को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा, दुबई का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि ह्यूमिडिटी 28% प्रतिशत होगी, यानी कि मुकाबले का मिजाज बिल्कुल फैंस के मुताबिक होगा और बिना किसी खलल के पूरा मैच संपन्न होगा।

एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 27 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा। दुबई के इस मैदान पर श्रीलंका ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 1 में जीत और 2 में हार मिली हैं। अफगानिस्तान ने यहां पर 9 मुकाबले खेले हैं जिसमे से टीम ने 3 में हार और 6 में जीत हासिल की हैं। ऐसे में एशिया कप का यह पहला मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

एशिया कप किस तरह से खेला जाएगा

एशिया कप (Asia Cup 2022) में छह टीमें खेल रही हैं। इसके लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीम है, वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। सभी टीमें अपने अपने ग्रुप में दूसरी टीम से एक एक मैच खेलेंगी, इसके बाद टॉप की 4 टीमें सुपर 4 में एंट्री करेंगी और उसके बाद राउंड रॉबिन शुरू हो जाएगा, जिसमें सभी चार टीमें आपस में एक एक मैच खेलेंगी, उसके बाद टॉप की 2 टीमें फाइनल खेलेंगी। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) पर खेला जाएगा।

एशिया कप श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका टीमः पथुम निसानका, गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

अफगानिस्तान टीम: नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जानत।

Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, मौसम रिपोर्ट, श्रीलंका और अफगानिस्तान,
Exit mobile version