Tag: प्लेयर ऑफ़ द मैच

  • BAN vs IND: ”मुझे सिर्फ 20 गेंदों की जरूरत…”, प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर मिराज ने खोले अपनी कामयाबी के राज़, बताया अपना मास्टरप्लान

    BAN vs IND: ”मुझे सिर्फ 20 गेंदों की जरूरत…”, प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर मिराज ने खोले अपनी कामयाबी के राज़, बताया अपना मास्टरप्लान

    लिटन दास (Litton Das) की कप्तानी में बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का आगाज़ कर दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला दोनों टीमों के बीच आज शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। जहाँ बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 1 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की। बांग्लादेश को जीत दिलाने में मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) का अहम योगदान रहा जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

    बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रन ही बना पाई। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।

    यह भी पढ़ें : BAN vs IND: “मैं ड्रेसिंग रूम में बैठकर… ”, भारत को 1 विकेट से हराकर लिटन दास ने खोला ड्रेसिंग रूम का माहौल, इस खिलाड़ी को दिया सारा क्रेडिट

    प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद मेहदी हसन मिराज का बयान

    बांग्लादेश और भारत (BAN vs IND) के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को 1 विकेट से करारी मात मिली। बांग्लादेश को जीत दिलाने में मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) का अहम योगदान रहा जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने बताया कि उनके लिए ये पारी यादगार रहेगी। वो बहुत उत्‍साहित हैं। मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) ने कहा,

    ”मैं वास्तव में खुश और उत्साहित हूं। मैं केवल सिर्फ जीत पर ध्यान केंद्रित करने और उस रणनीति पर विश्वास करने के बारे में सोच रहा था और मुझे पता था कि मुझे सेट होने के लिए केवल 20 गेंदों की जरूरत है।”

    उन्होंने आगे कहा,

    ”मैंने गेंद से विकेट टू विकेट गेंदबाजी करने की कोशिश की। यह मेरे लिए यादगार प्रदर्शन है।”

    ऐसा रहा पहला वनडे मैच का हाल

    भारत का बांग्लादेश दौरा (India Tour of Bangladesh) आज यानी रविवार 04 दिसंबर से शुरू हो गया है, पहला वनडे मुकाबला शेर ए बांगला नेशनल स्टेडियम (Sher-E-Bangla National Cricket) में सुबह 11;30 बजे से खेला गया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लिटन दास (Litton Das) आमने थे।

    वहीं इस मैच में मेजबान बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में मेजबान बांग्लादेश की टीम की 46 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाये जिस वजह से बांग्लादेश ने इस मैच को 1 विकेट से जीत लिया है। यानी तीन मैचों की सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे हो चला है।

  • IND vs NZ : ‘सीक्रेट आपका इंटेंट होता हैं और इसी के साथ….’ प्लेयर ऑफ़ द मैच चुने जाने पर सूर्यकुमार यादव ने खोला अपनी सफ़लता के राज़

    सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) ने भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दूसरे टी20 मैच में तूफ़ानी शतक जद दिया है। इस शानदार शतक के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस साल का टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा शतक है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ उन्ही के घर में अपनी करियर का पहला टी20 शतक जड़ा था। वही भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच आज यानी 20 नवंबर रविवार को माउंट माउंगानुई में खेला गया।

    जिसमें भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के शतक के बदौलत इस मैच को 65 रनो से जीत लिया है। वहीं इस जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाज़ा गया, इस मौके पर सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा आइये जानते है।

    यह भी पढ़ें : “उसके सामने हमारे बेस्ट गेंदबाज़ डरे हुए…”, सूर्यकुमार यादव को लेकर न्यूजीलैंड टीम में ख़ौफ़! कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टेके घुटने

    प्लेयर ऑफ़ द मैच सूर्यकुमार यादव का बयान

    सूर्या ने टीम इंडिया तो तब संभाला जब टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। उन्होंने महज 49 गेंदों पर ही अपना शतक पूरा किया और 51 गेंदों में 111 रनों की पारी खेलते हुए नाबाद पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 7 छक्का भी निकला। प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

    “जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो योजना बिलकुल स्पष्ट थी। हमने 12वें-13वें ओवर में डेप्थ में बल्लेबाजी करने का सोचा और मेरे जहन में 170-175 का स्कोर था। सीक्रेट आपका इंटेंट होता हैं और इसी के साथ आपको खुद भी आनन्द लेना है। उस समय ये काम के बारे में भी हैं जो हम प्रैक्टिस सीजन के दौरान करते हैं। हमारा इंटेंट सही होगा, तो सबकुछ सही होगा।”

    न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने पर खुश होते हुए उन्होंने कहा-

    “यहां आकर पूरा मैच खेलना और सीरीज में 1-0 से आगे होना काफी अच्छा लग रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि जो भी हुआ मैंने उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा था। बस ये मेरा गेमप्लान था जिसने अच्छा काम किया। यहां की भीड़ (दर्शकों के लिए) काफी अच्छी थी।”

    सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों में जड़ दिया दूसरा शतक

    खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भारत के इस समय सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है। इसके कारण ही आईसीसी टी20 रैंकिंग में उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल किया हुआ है। एक बार फिर उन्होंने अपने शानदार फॉर्म को बरकारार रखते हुए शतक जड़ दिया है, वो भी एक ऐसी परिस्थिति में जब टीम इंडिया मुश्किल में फंसी हुई थी।

    उन्होंने कीवी गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलना शुरू कर दिया। अपनी पारी में उन्होंने गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 111 रनों की नाबाद पारी खेली।

    ऐसा रहा मैच का हाल

    भारत (Team India) और न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team`) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज यानी रविवार 20 नवंबर को बे ओवल क्रिकेट ग्राउडं पर खेला गया। सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के कारण इस सीरीज का कोई निर्णय निकलने के लिए यह मैच दोनों टीमों के बीच खेला जाना ज़रूरी था। वही इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन (Kane Williamson) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाये। जिसके जवाब में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम 18.5 ओवर में 126 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिस वजह से टीम इंडिया ने इस मैच को 65 रनो से जीत लिया है।

  • IND vs ZIM : “मेरा प्लान काफी क्लियर है कि…” प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव ने खोला अपनी तूफानी बल्लेबाजी का राज़

    भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) के सेमीफइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं टीम इंडिया (TEAM INDIA) ने सुपर-12 का अपना आखिरी मुकाबला ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेला। इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) रहे। उन्होंने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली।

    सूर्या की पारी के दम पर ही भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन का पहाड़नुमा टारगेट सेट किया, जिसको ज़िम्बाब्वे टीम हासिल करने में नाकामयाब हुई। सूर्यकुमार के इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। ऐसे में आइये जानते है मैच के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा है।

    यह भी पढ़ें : IND vs ZIM: “ये ABD के पप्पा हैं भाई”- सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे को कूट-कूट कर दिलाई भारत को जीत, खुशी से झूम रहे फैंस ने बांधे तारीफों के पुल

    प्लेयर ऑफ द मैच बने सूर्यकुमार यादव

    ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया को 71 रन से शानदार जीत हासिल की। टीम की इस जीत में अहम योगदान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का रहा, जिन्होंने ज़िम्बाब्वे के लिए 187 रन का टारगेट सेट करने में टीम इंडिया की मदद की। उनके इसी प्रदर्शन के चलते सूर्या को मैच खत्म होने के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब सौंपा गया। उन्होंने (Suryakumar Yadav) मैच प्रेज़न्टैशन में अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि,

    “मुझे लगता है कि जब मैं और हार्दिक बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमारी योजना स्पष्ट थी। जब हमने बड़े शॉट्स खेलना शुरू किए तो हम नहीं रुके। टीम में माहौल बहुत अच्छा है और नॉकआउट के लिए तैयारी बहुत अच्छी है। मेरा प्लान काफी क्लियर है कि मुझे क्या और कैसे करना है। मैं कुछ अलग करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। मैं नेट्स में भी इसी तरह बल्लेबाजी करता हूं।

    ऐसे बल्लेबाजी करना वास्तव में अच्छा लग रहा है। हालांकि मैं जब भी बल्लेबाजी करने आता हूं तो हमेशा यही सोचता हूं कि आपको हमेशा शून्य से शुरू करना होता है। हमारे क्वालिफाई करने के बाद भी फैंस मैच देखने के लिए आते हैं। इस तरह हमारा समर्थन करते हुए देखना अच्छा है।”

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्ड 2022 (T20 WORLD CUP) के 42वें मुकाबले में आज यानी 06 नवंबर को भारत और जिम्बाब्वे (INDIA vs Zimbabwe) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों का लीग मुकाबले का यह आखिरी मैच था। टीम इंडिया की बात करें तो वह सेमीफइनल में पहले ही पहुंच चुकी है, और ज़िम्बाब्वे की टीम चैंपियन बनने की रेस से बाहर हो चुकी है।

    वहीं इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये। जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ऑल आउट हो गई।

  • IND vs BAN: “ जब मैं अंदर गया तो थोड़ा दबाव था…”, प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, खोला अपनी कमबैक का खोल राज़

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ करिश्माई पारी खेलने से लेकर बांग्लादेश के गेंदबाजों की कुटाई करने तक विराट हर रूप में अपने खराब दौर से और भी बेहतर होकर आए हैं।

    आज 2 नवंबर को बांग्लादेश और भारत (IND vs BAN) के बीच एडिलेड ओवल स्टेडियम (Adelaide Oval Stadium) में मुकाबला खेला गया।जिसमे विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। जिसके बाद उन्होंने अपनी पारी को लेकर बयान दिया है।

    प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद विराट कोहली का बयान

    बीते कुछ वक़्त से खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अबतक 4 मैचों में 3 अर्धशतक जड़ दिए हैं। अपने पुराने अंदाज में लौटते हुए उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। उन्होंने कहा,

    “काफी करीबी मैच था, इतना करीब हम करना नहीं चाहते थे। मेरा बल्ले के साथ अच्छा दिन। जब मैं अंदर गया तो थोड़ा दबाव था। मैं एक खुशहाल जगह पर हूं। मैं इसकी तुलना अतीत से नहीं करना चाहता। जैसे ही मुझे पता चला कि विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में है, मैं अंदर ही अंदर तक मुस्कुरा रहा था।

    मैं जो जानता हूं, कि मैं यहां अच्छे क्रिकेटिंग शॉट्स खेल सकता हूं। यह मेरे लिए सिर्फ एक विस्तार है। मुझे इस मैदान पर खेलना पसंद है। यह मुझे घर जैसा महसूस कराता है। जब मैं एडिलेड आता हूं, तो मैं खुद का आनंद लेने और बल्लेबाजी करते रहने के लिए होता हूं।”

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में बुधवार यानी 2 नवंबर को एडिलेड ओवल (Adelaide Oval Stadium) में भारत और पड़ोसी देश बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच ज़रूरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

    पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाये। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी। जिस वजह से भारत ने इस मैच को 5 रनो से जीत लिया है।

  • IND vs SA : “आज पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों को भी…” प्लेयर ऑफ़ द मैच लुंगी एंगिडी ने किया खुलासा, बताया कैसे तोड़ी भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 साउथ अफ्रीका को 134 रन का लक्ष्य दिया।

    जिसे अफ्रीकी बल्लेबाज़ ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इस मैच के हीरो रहे साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) जिन्होंने भारतीय बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी। इसी वजह से इन्हे प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवार्ड से भी नवाज़ा गया है।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच लुंगी एंगिडी का बयान

    धीमी शुरुआत करते हुए भारतीय बल्लेबाज़ जब रफ़्तार पकड़ने की कोशिश में थे तभी साउथ अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) ने अपना जलवा दिखाया और एक झटके में भारतीय टॉप आर्डर यानी 4 बल्लेबाज़ों को सस्ते में आउट कर दिया। जिस वजह से इन्हे प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवार्ड से भी नवाज़ा गया है। वही मैच के बाद लुंगी एंगिडी ने कहा कि,

    “यह एक रोमांचक मैच था। जब इतने क़़रीब कोई मैच आता है, तो आप एक गेंदबाज़ के रूप में अधिक कुछ नहीं कर सकते। विश्व कप में प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड मेरे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। मैंने इस मैदान पर बहुत मैच होते हुए देखा है। मैं यहां पर खेला भी हूं। आज पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ों को भी मदद मिल रही थी। 10 ओवर के बाद मार्करम और मिलर ने हमारे लिए यह मैच जीत लिया।”

    ऐसा रहा मैच का हाल

    टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) में आज यानी 30 अक्टूबर रविवार को तीसरा मैच भारत (India) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच पर्थ के ऑप्टस ग्राउंड (Optus Stadium Perth) पर खेला गया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।

    वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाये। जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 137 रन बना कर इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया है।

  • IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द मैच कुलदीप यादव भारतीय टीम से नहीं बल्कि इस टीम के लिए करना चाहते हैं अच्छा प्रदर्शन

    भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज का आख़िरी मुकाबला आज मंगलवार यानी 11 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया। जहां भारत ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया।

    वहीं भारतीय टीम इंडिया की इस जीत में चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने अहम भूमिका निभाई। कुलदीप यादव ने अपनी फिरक गेंदबाज़ी से सबको काफी ज़्यादा प्रभावित किया। जिसके चलते उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के खिताब से भी नवाज़ा गया है। वहीं अब कुलदीप (Kuldeep Yadav) ने मैच के बाद बड़ा बयान भी दिया है।

    कुलदीप यादव बने प्लेयर ऑफ़ द मैच

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे सीरीज़ के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम के गेंदबाज़ों का प्रदर्शन सांतवे आसमान पर रहा। सभी गेंदबाज़ो ने शानदार गेंदबाज़ी करके दिखाई। लेकिन भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ दी।

    कुलदीप ने मैच में सिर्फ 4.1 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने 4.32 के इकॉनमी रेट से गेंदबाज़ी करते हुए 18 रन देकर 4 बहुमूल्य विकेट अपने नाम किए। ऐसे में कुलदीप के 4 विकेट लेने के बाद उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने पर कुलदीप यादव ने दिया बयान

    भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद कहा है कि वह अपनी गेंदबाज़ी का आनंद ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी गेंदबाज़ी के बारे में ज़्यादा ना सोचकर अपनी प्रक्रिया और लय पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने कहा कि,

    “सच कहूं तो बहुत खुशी महसूस हो रही है। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला, विकेट एकदम सही था और मैं अपनी गेंदबाजी का आनंद ले रहा हूं। मैं परिणाम के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं, बस प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और अपनी लय पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं अच्छे क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा हूं। ज्यादा न सोचकर मेरा अगला लक्ष्य सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना है।”

  • IND vs SA : “मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो गेंदबाज के अनुसार…”, प्लेयर ऑफ़ द मैच श्रेयस अय्यर ने अपने मास्टरप्लान का किया खुलासा

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच 09 अक्टूबर को रांची के (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम (JSCA International Stadium) में दोपहर 1 बजे से खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेहमान साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 50 ओवर में 278 रन बनाये। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 45.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 282 रन बना कर मैच जीत लिया।

    भारत की इस जीत में ईशान किशन (Ishan Kishan) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का अहम योगदान रहा। इतना ही नहीं बल्कि श्रेयस (Shreyas Iyer) ने तो इस मैच में शतक भी ठोक डाला। साथ वह अंत तक नाबाद भी रहे। जिसके चलते उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।

    श्रेयस अय्यर ने जड़ा अपने वनडे करियर का दूसरा शतक

    आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में एक दमदार शतक जड़कर भारत को यह मुकाबला जितवाया है। अय्यर ने 111 गेंदों का सामना कर 101,.80 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 113 रन की कमाल की शतकीय पारी खेली है। जिसमें उन्होंने 15 चौके भी जड़े हैं।

    यह श्रेयस के वनडे करियर का दूसरा शतक था। जोकि टीम इंडिया के लिहाज़ से बिल्कुल सही समय पर आया। अय्यर ने मुश्किल परिस्थिति में आकर टीम की पारी को संभाला और मैच भी जितवाया। ऐसे में वह “प्लेयर ऑफ़ द मैच” बनने के प्रबल दावेदार भी थे। वहीं अय्यर ने अवॉर्ड जीतने के बाद इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर उनके और ईशान किशन के बीच में मैच के दौरान क्या बातचीत हो रही थी।

    श्रेयस अय्यर ने बताया अपना मास्टरप्लान

    भारतीय टीम के धाकड़ मध्य क्रम के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में “प्लेयर ऑफ़ द मैच” का खिताब जीतने के बाद इस बात का खुलासा किया कि आखिर वो और ईशान जब बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो उनके बीच में क्या बातचीत हुई। साथ ही उन्होंने अपने खेलने के ढंग को लेकर भी बहुत बड़ा बयान दिया है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि,

    “जब मैं बल्लेबाजी के लिए गया तो लगा कि विकेट अच्छा खेल रहा है। मेरे और ईशान के बीच बात यह थी कि गेंद को योग्यता के आधार पर खेला जाए, साझेदारी बनाई जाए। कल एक ट्रेवल डे होने वाला है, और फिर मैच। देखते हैं कि मेरे लिए (अगले गेम के लिए उनकी फिटनेस के बारे में) क्या है। मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं हूं जो गेंदबाज के अनुसार बदलता है। मैं वह हूं जो वृत्ति पर बदलता है और खुद पर विश्वास करता है।”

  • IND vs SA: “मेरा भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड…”, प्लेयर ऑफ़ द मैच के जीतने के बाद हेनरिक क्लासेन ने भारतीय गेंदबाज़ो की खोल दी पोल

    भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 06 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Sports City) में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये।

    जिसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) जिसके जवाब में टीम इंडिया 40ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना सकी। और साउथ अफ्रीका ने 9 रन से मैच जीत लिया। वहीं साउथ अफ्रीका के आक्रामक मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा और वह अंत तक नाबाद भी रहे। ऐसे में उन्हें अपनी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया है।

    हेनरिक क्लासेन ने जड़ा दमदार अर्धशतक

    आपको बता दें कि भारतीय गेंदबाज़ों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत की थी। टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम का टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ों को सस्ते में आउट कर दिया था। हालांकि इसके बाद हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर की तूफानी पारियों ने कोहराम मचा दिया। दोनों बल्लेबाज़ अंत तक डटे रहे और साउथ अफ्रीका की पारी को 104/4 से 249/4 तक ले गए। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

    हेनरिक क्लासेन ने 113.85 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 65 गेंदों में नाबाद 74 रन की गज़ब की अर्धशतकीय पारी खेली। जिसमे उनके बल्ले से 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। वहीं मिलर का बल्ला भी जमकर बोला। लेकिन “प्लेयर ऑफ़ द मैच” किसी एक खिलाड़ी को दिया जा सकता था जिसके चलते हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) को उससे सम्मानित किया गया। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।

    “मेरा भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है”

    साउथ अफ्रीका के 31 वर्षीय हेनरिक क्लासेन ने “प्लेयर ऑफ़ द मैच” बनने के बाद बड़ा बयान दिया है। क्लासेन ने कहा कि भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। जिसके चलते वह शीष दो मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए देख रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पहले वनडे में अपनी अच्छी बल्लेबाज़ी करने की अहम वजह भी बताई है। हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) ने कहा कि,

    “बिल्कुल नहीं (जब पूछा गया कि क्या हालात बल्लेबाजी के लिए आसान थे), गेंद बहुत ज़्यादा हरकत कर रही थी और मेरे बीच में जाने से ठीक पहले घूम रही थी। लेकिन हमने नेट्स में कड़ी मेहनत की है, मेरा भारत के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है और बाकी खेलों के लिए तैयार हूं।”

  • IND vs SA: प्लेयर ऑफ़ द मैच रिली रौसो ने खोला अपनी सफलता का राज़, भारतीय टीम को लेकर कही दिल जीतने वाली बात

    प्लेयर ऑफ़ द मैच : भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार 04 अक्टूबर को इंदौर (Indore) के होल्कर स्टेडियम (Holkar Cricket Stadium) में शाम 7 बजे से खेला गया। जहां साउथ अफ्रीका ने भारत को 49 रनों से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया। जिसमें टीम के टॉप ऑर्डर आक्रामक बल्लेबाज़ राइली रूसो (Rilee Rossouw) का अहम योगदान रहा।

    रूसो ने तीसरे T20I में ज़बरदस्त शतक जड़के टीम इंडिया की गेंदबाज़ी यूनिट की कमर तोड़ दी। इनकी पारी की बदौलत ही अफ्रीका भारत के सामने 228 रनों जितना बड़ा लक्ष्य रख पाई। ऐसे में अब राइली रूसो (Rilee Rossouw) को मैच के बाद “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान भी दिया है।

    राइली रूसो ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक

    आपको बता दें कि राइली रूसो (Rilee Rossouw) ने भारत के खिलाफ T20I करियर का अपना पहला शतक जड़ा है। उन्होंने 48 गेंदों का सामना कर 208.33 के गज़ब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 100 रन की लाजवाब शतकीय पारी खेली है। जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले हैं।

    हालांकि सीरीज़ के शुरुआती दोनों मुकाबलों में रूसो अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। लेकिन आखिरी मैच में उन्होंने भारत के खिलाफ दमदार शतक जड़ सारा हिसाब बराबर कर दिया। देखा जाया उनके इस आक्रामक रवैये के चलते ही अफ्रीका भारत को हराने में सफल हो पाई। ऐसे में टीम को मैच जितवाने के बाद रूसो ने बड़ा बयान भी दिया है।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद दिया बड़ा बयान

    राइली रूसो (Rilee Rossouw) ने “प्लेयर ऑफ़ द मैच” का खिताब जीतने के बाद बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम की जीत में योगदान देने से काफी ज़्यादा खुश हैं। साथ ही उन्होंने डी कॉक की तारीफ में भी कसीदे पढ़े और दोनों बल्लेबाज़ों के बीच मैच के दौरान हुई बात का भी खुलासा किया। राइली रूसो (Rilee Rossouw) ने कहा कि,

    “यह कुछ ऐसा है जिससे हर क्रिकेटर गुजरता है, मेरे लिए भाग्यशाली है, आज की रात मेरी रात थी। हमने बल्लेबाज़ी के दौरान चर्चा की, और उन्होंने (डी कॉक) कहा कि तुम स्कोर करने वाले हो। वे एक विश्व स्तरीय टीम है। मुझे खुशी है कि मैं आज रात जीतने वाली टीम के लिए योगदान दे सका। बात यह है कि हम एक दूसरे का समर्थन कर रहे थे (डी कॉक), और हम अपनी क्षमताओं को बैक कर रहे थे। मैं आज रात खुद के और डी कॉक के रन बनाने से काफी ज़्यादा खुश हूं।

  • IND vs SA: “मैं हैरान हूं कि प्लेयर मैन ऑफ द मैच मुझे मिल रहा, सूर्या को मिलना…’ मैच के बाद केएल राहुल ने सूर्यकुमार की तारीफ में पढे कसीदे

    भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज़ (IND vs SA 2nd T20) का दूसरा मुकाबला आज यानी 2 अक्टूबर को गुवाहाटी (Guwahati) के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (Baraspara Cricket Stadium) में शाम 7 बजे से खेला गया। जिसमें भारत ने 16 रनों से जीत दर्ज करने के साथ-साथ सीरीज़ भी अपने नाम कर ली।

    वहीं टीम इंडिया के लिए इस ऐतिहासिक जीत में टीम के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने टीम को ज़बरदस्त शुरुआत दीवाने के साथ-साथ एक कमाल का अर्धशतक भी जड़ा है। जिसके लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द मैच” के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया है। जिसके बाद केएल (KL Rahul) ने बड़ा बयान भी दिया है।

    केएल राहुल ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़कर अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। दरअसल, राहुल ने सीरीज के पहले मुकाबले में 100 से भी कम के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जड़ा था।जिसके बाद उनकी काफी ज़्यादा आलोचना की गई थी।

    लेकिन गुवाहाटी में राहुल ने आक्रामक अंदाज़ अपनाते हुए 200 के भी ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए एक ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा है। केएल ने 28 गेंदों का सामना कर 203.57 के गज़ब के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए 57 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली है। जिसमें उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले हैं।

    प्लेयर ऑफ़ द मैच बनने के बाद केएल राहुल ने दिया बड़ा बयान

    प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में बातचीत करते हुए बताया कि बतौर सलामी बल्लेबाज़ वह किस मानसिकता के साथ खेलते हैं उन्होंने (KL Rahul) कहा कि,

    “एक सलामी बल्लेबाज के रूप में यह समझना महत्वपूर्ण है कि मैच में क्या आवश्यक है यह वह मानसिकता है जिसमें मैंने हमेशा खेला है और आगे भी करता रहूंगा। विभिन्न परिस्थितियों में खुद को परखने के लिए संतुष्ट हूं, ईमानदारी से कहूं तो पहले दो ओवर के बाद मेरे और रोहित के बीच बातचीत यह थी कि पिच में गेंद फंस रही है । हमने सोचा था कि 180-185 अच्छा लक्ष्य होगा।”

    “मुझे नहीं सूर्य को मैन ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड मिलना चाहिए था”

    केएल राहुल ने आगे अपने बयान में इस बात का भी ज़िक्र किया कि उन्हें नहीं बल्कि सूर्य को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिलना चाहिए था। सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों का सामना कर 277 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए ताबड़तोड़ 61 रन बनाए थे। जिसमें 5 चौके और 5 छक्के भी शामिल थे। सिर्फ सूर्य को ही नहीं बल्कि केएल ने दिनेश कार्तिक और विराट कोहली को भी सराहा। केएल ने कहा कि,

    “मैं हैरान हूं कि प्लेयर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिल रहा है, सूर्या को मिलना चाहिए था। उसने खेल बदल दिया। दिनेश को हमेशा बहुत अधिक गेंदों का सामना नहीं करना पड़ता है, वह असाधारण थे और साथ ही सूर्य और विराट भी पहली गेंद पर बैक फुट पंच ने मुझे सेट किया। जब मैं विकेट के दोनों तरफ खेलता हूं तो मुझे पता होता है कि मेरा संतुलन अच्छा है। यह बताता है कि मेरा सिर स्थिर है। भारत में हमेशा भीड़ उमड़ती है। पूरे स्टेडियम में क्रिकेट खेले हुए काफी समय हो गया है, यह देखना काफी अच्छा था।”

Exit mobile version