कुणाल पंड्या रॉयल लंदन कप से हुए बाहर

भारतीय टीम में मौका तलाश कर रहे कुणाल पंड्या पर इस टीम ने जताया था भरोसा, लेकिन अब यहां से भी कटा पत्ता

भारतीय टीम में मौका तलाश कर रहे कुणाल पंड्या पर इस टीम ने जताया था भरोसा, लेकिन अब यहां से भी कटा पत्ता

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) इस वक्त कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं, आईपीएल (IPL) के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में भी वो शानदार वापसी करते हुए नजर आए हैं। लेकिन हार्दिक के बड़े भाई कुणाल पंड्या (KRUNAL PANDYA) जो काफी समय से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

कुणाल अभी रॉयल लंदन कप (ROYAL LONDON CUP) में वार्विकशायर के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन अब खबर आयी हैं कि कुणाल इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सोमवार 22 अगस्त को नॉटिंघमशायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कुणाल चोटिल हो गए, जिसके चलते उन्हें बाहर होना पड़ा।

रॉयल लंदन कप से बाहर हुए कुणाल पंड्या

कुणाल पंड्या (KRUNAL PANDYA) आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इंग्लैंड काऊंटी क्रिकेट द्वारा आयोजित किए जाने वाले रॉयल लंदन कप (ROYAL LONDON CUP) में कुणाल पंड्या वार्विकशायर की टीम का हिस्सा थे। वह इस टीम के लिए बीते कुछ दिनों से प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे थे।

कुणाल अब चोटिल होकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। जिसकी जानकारी वार्विकशायर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी हैं। कुणाल तीन हफ्तों तक क्रिकेट के मैदान पर कदम नहीं रख पाएंगे। काऊंटी क्रिकेट क्लब वार्विकशायर ने कहा हैं-

“डॉक्टर के परामर्श के बाद कुणाल पंड्या के तीन सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहने की संभावना हैं और इसीलिए वार्विकशायर के नॉकआऊट चरण में पहुंचने पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।”

रॉयल लंदन कप में ऐसा रहा हैं कुणाल का प्रदर्शन

कुणाल पंड्या काफी ज्यादा लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं, वह आईपीएल लीग में ही खेलते हुए नजर आते हैं। कुणाल ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2021 में मुकाबला खेला था। कुणाल अब तक रॉयल लंदन कप में 5 मैच खेलते हुए नजर आए हैं। जिसमें उन्होने 33.50 की औसत से 134 रन बनाए हैं।

 

कुणाल का रॉयल लंदन कप में अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर ओवल के खिलाफ आया था, कुणाल ने ओवल के खिलाफ 82 गेंदों में 74 रन बनाए थे। कुणाल ने अपने गेंद से इस टूर्नामेंट में 9 विकेट अपने नाम किए हैं। कुणाल ने टीम ससेक्स और लीसेस्टरशायर के खिलाफ 3-3 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

Exit mobile version