Tag: ट्रिपल आर

  • क्या फिल्म RRR की टीम ने 80 करोड़ देकर खरीदा था Oscar, अब खुद राजामौली के बेटे ने किया सच्चाई से पर्दाफाश

    क्या फिल्म RRR की टीम ने 80 करोड़ देकर खरीदा था Oscar, अब खुद राजामौली के बेटे ने किया सच्चाई से पर्दाफाश

    इस साल भारत ने एक नहीं बल्कि दो दो ऑस्कर (Oscar) अवॉर्ड अपने नाम किया है। जिसकी जीत का जश्न आज भी भारत मना रहा है। बता दें कि 95वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर (Oscar) अवॉर्ड में भारतीय फिल्म ट्रिपल आर (RRR) और शाॅर्ट डाॅक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर को सम्मानित यिका गया है। जिसकी चारों तरफ वाह वाही हो रही है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

    क्या खरीदा गया Oscar

    इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म ट्रिपल आर के लिए ऑस्कर अवॉर्ड खरीदे गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि इसके लिए टीम ने 80 करोड़ रूपए खर्च भी किए थे। इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद फिल्म ट्रिपल आर के डायरेक्टर एस एस राजामौली के बेटे कार्तिकेय ने किया है।

    Oscar Award की क्या है कीमत, चमचमाती ट्राफी क्या सिर्फ सोने की होती है? जाने पूरा प्रॉसेस

    Oscar को खरीदा नहीं जा सकता

    हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, कार्तिकेय ने एक इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाया। उन्होंने ये भी बताया कि टीम ने ऑस्कर कैंपेन के लिए पैसे जरूर खर्च किए लेकिन ये अमाउंट उतना बड़ा नहीं था जितना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि, जहां वोटर्स बड़ी संख्या में बुलाए जाते हैं, वहां ज्यादा पैसे खर्च किए जाते हैं। राम चरण, जूनियर एनटीआर, प्रेम रक्षित, काल भैरव, राहुल स्पिलिगुंज जैसे लोगों को ऑफिशियल न्योता भेजा गया था। लेकिन अगर यह अपने साथ किसी और को भी लेकर आ रहे हैं तो इसके लिए अकादमी को मेल कर बताना होता है।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by RRR Movie (@rrrmovie)

    साथ ही इसके लिए अलग से पेमेंट भी करनी होती है। उन्होंने कहा कि, आरआरआर से जितने भी लोग गए थे, उन सबके लिए पेमेंट की गई थी। सबसे ऊपर वाली सीट के लिए 750 रुपये हर एक व्यक्ति के अनुसार और नीचे वाली सीट के लिए 1500 रुपये दिए गए थे।

    अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि, ऑस्कर को खरीदा नहीं जा सकता। उसमें लोगों का प्यार होता है, जिसे खरीदा नहीं जा सकता। फिल्म को लोगों की नजरों में लाने के लिए उसके कैंपेन पर भारी मात्रा में खर्च करना होता है।

  • Oscar से पहले SS Rajamouli की RRR ने रचा इतिहास, 4 कैटेगरी में झटके इंटरनेशनल अवॉर्ड

    Oscar से पहले SS Rajamouli की RRR ने रचा इतिहास, 4 कैटेगरी में झटके इंटरनेशनल अवॉर्ड

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर एस एस राजामौली (SS Rajamouli) की पिछले साल रिलीज फिल्म ट्रिपल आर (RRR) एक के बाद सफलता के झंडे गाड़ रही है। अब इसी बीच फिल्म ने एक और कामयाबी हासिल की है। ट्रिपल आर​ (RRR) फिल्म ने आस्कर से पहले एक और इंटरनेशनल अवॉर्ड की कई श्रेणियों में अपना परचम लहराया है। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में गाने नाटू नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग जीतकर इतिहास रचा है। वहीं ट्रिपल आर (RRR) आस्कर 2023 की रेस में दौड़ रही है।

    RRR ने रचा इतिहास

    इसी बीच अब ट्रिपल आर ने हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड में भी अपना परचम लहरा दिया है। ट्रिपल आर ने अलग अलग कैटेगरी में 4 अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस अवॉर्ड को अपने नाम करने के बाद ये कहा जा सकता है कि राजामौली की फिल्म ने देश के नाम को गौरवान्वित किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ने इसी के साथ बड़ी जीत दर्ज की है। जो इससे पहले बहुत कम भारतीय फिल्मों ने की है।

    शाहरुख खान की पठान ने पहले दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, कमाई के मामले में RRR और KGF-2 को छोड़ा पीछे

    RRR ने 4 कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

    बता दें कि फिल्म ट्रिपल आर को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में तीन श्रेणी जिसमे — सर्वश्रेष्ठ एक्शन फिल्म, सर्वश्रेष्ठ स्टंट, सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) और सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय के लिए अवॉर्ड जीता है।​ फिल्म ने चार अवॉर्ड अपने नाम किया है।

    RRR के बाद अब राम चरण की फिल्म ‘Acharya’ दूसरे दिन बुरी तरह हुई फेल, जानिए कमाई में आई कितने की गिरावट

    ट्रिपल आर फिल्म का संगीत एमएम कीरावनी ने दिया है। जबकि फिल्म का निर्देशन एस एस राजामौली ने किया है। वहीं अब सबकी नजर ऑस्कर 2023 पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑस्कर में नाटू नाटू गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट किया गया है। अगर हम बात करें ट्रिपल आर की तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। जिसमे जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए है।

    क्या RRR डायरेक्टर Rajamouli चला रहे BJP का एजेंडा, निर्देशक ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा मुझे मारने की धमकी मिली

  • क्या RRR डायरेक्टर Rajamouli चला रहे BJP का एजेंडा, निर्देशक ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा मुझे मारने की धमकी मिली

    क्या RRR डायरेक्टर Rajamouli चला रहे BJP का एजेंडा, निर्देशक ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा मुझे मारने की धमकी मिली

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर एस एस राजामौली (Rajamouli) को उनकी भव्य फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर के दौरान बाहुबली (Bahubali) और ट्रिपल आर (RRR) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है। हालांकि अब इसी बीच राजामौली (Rajamouli) की फिल्म ट्रिपल आर (RRR) सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि ​फिल्म ट्रिपल आर को लेकर कुछ लोगों ने राजनीतिक ऐंगल भी निकाल लिया है।

    कुछ लोगों ने राजामौली (Rajamouli) पर भाजपा (BJP) के एजेंडे का स्पोर्ट करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले पर राजामौली ने चुप्पी साधने की जगह आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    Rajamouli ने दी प्रतिक्रिया

    हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान एस एस राजामौली ने उन पर लगे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। गौरतलब है कि राजामौली की फिल्म ट्रिपल ने सर्वश्रेक्ष्ठ ओरिजनल गाने की कैटेगरी में गोल्डन ग्लोबस अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। फिल्म के गाने नाटू नाटू को ये अवॉर्ड मिला है। बातचीत के दौरान राजामौली ने खुद पर लगे आरोपों पर अपनी राय रखी है।

    Rajamouli बोले ये कोई डॉक्यूमेंट्री नहीं

    राजामौली ने कहा कि, सबसे पहले, हर कोई जानता है कि बाहुबली फिल्में काल्पनिक हैं, इसलिए ऐतिहासिक कैरेक्टर के पिक्चराइजेशन के लिए इतिहास को बदला गया है या नहीं, मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना है। आरआरआर कोई डॉक्युमेंट्री नहीं है। यह एक ऐतिहासिक घटना पर बेस्ड नहीं है। यह काल्पनिक फिल्में हैं, जिसे अतीत में भी कई बार फिल्माया गया है।

    कट्टरपंथ से नफरत करते हैं Rajamouli

    आरोपों पर उन्होंने कहा कि, मैं उन लोगों को एक और बात बताना चाहता हूं जो मुझ पर भाजपा के एजेंडे का सपोर्ट करने का आरोप लगाते हैं, जब हमने पहली बार भीम के बारे में सोचा था तो, तो मैंने उसे मुस्लिम कैरेक्टर में दिखाने के बारे में सोचा था। इसके बाद, एक बीजेपी नेता ने आरआरआर दिखाने वाले सिनेमाघरों को जलाने की धमकी दी और कहा कि अगर हमने टोपी नहीं हटाई तो वह मुझे सड़क पर मारेंगे। इसलिए लोग खुद तय कर सकते हैं कि मैं बीजेपी वाला हूं या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो कट्टरपंथ से नफरत करते है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ट्रिपल आर रिलीज के बाद सुपरहिट हुई थी और ये भारतीय सिनेमाई इतिहास की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में आती है।

    ALIA BHATT ने सरेआम कंधे से सरकाया दुपट्टा, वायरल वीडियो में दिख गया सब कुछ