Tag: टाइगर 3

  • Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सामने आया टाइगर 3 का धमाकेदार वीडियो

    Salman Khan के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, सामने आया टाइगर 3 का धमाकेदार वीडियो

    बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में है। उनकी यह फिल्म ईद के मौके पर देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। जिसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में अच्छी खासी कमाई की है। अब इसी बीच सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया की दुनिया में जमकर वायरल हो रहा है।

    सलमान खान (Salman Khan) की अगली रिलीज होने वाली फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान खान (Salman Khan) दबंग और स्टाइलिश लुक में स्मोकिंग करते नजर आ रहे हैं।

    ईद के दिन Salman Khan की फिल्म ने की जबरदस्त कमाई, सिनेमाघरों में उमड़ी फैंस की भीड़

    Salman Khan की Tiger 3 का वीडियो वायरल

    हालांकि अभिनेता को स्मोकिंग करते देखना उनके फैंस को काफी हैरान कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान ब्लैक कलर का पठान सूट पहने दिखाई दे रहे हैं। वह काफी स्टाइलिश लग रहे हैं, लेकिन अभिनेता का स्मोकिंग करना उनके फैंस को हैरान कर रहा है। सलमान खान का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रेंड कर रहा है।

    जल्द रिलीज होगी Salman Khan की Tiger 3 फिल्म

    वीडियो में सलमान खान की फिल्म की स्टार कास्ट और निर्माता-निर्देशक भी बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में टाइगर का थीम म्यूजिक बज रहा है। आपको बता दें कि, टाइगर 3 यशराज की स्पाई यूनिवर्स की तीसरी सीरीज है। जिसमे सलमान खान लीड रोल में नजर आने वाले हैं। सलमान के अलावा फिल्म में कैटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

  • Jawan से लेकर Tiger 3 तक, बॉक्स आफिस पर गदर मचाएंगी बॉलीवुड की ये 5 मच अवेटेड फिल्में, टूटेंगे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

    Jawan से लेकर Tiger 3 तक, बॉक्स आफिस पर गदर मचाएंगी बॉलीवुड की ये 5 मच अवेटेड फिल्में, टूटेंगे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

    साल 2022 बॉलीवुड की फिल्मों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 में एक नहीं बल्कि कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्में रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेंगी। ​इस लिस्ट में जवान (Jawan) से लेकर टाइगर 3 (Tiger 3) तक शामिल है।

    Shahrukh Khan की फिल्म Jawan में साउथ के इस पैन इंडिया सुपरस्टार की हुई इंट्री, 1000 करोड़ हुए अब पक्का

    जवान (Jawan)

    बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म जवान इसी साल रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, सानिया मल्होत्रा और नयनतारा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

    ड्रीम गर्ल 2 (dream girl 2)

    आयुष्मान खान और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज का इंतजार फैंस कर रहे हैं। इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट ​सुपरहिट हुआ था जिसके बाद ही मेकर ने फिल्म का सीक्वल बनाने का ऐलान किया था।

    किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)
    सलमान खान की फिल्म फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगल, वेंकटेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है।

    गदर 2 (Gadar 2)
    सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल बन रहा है जिसमे एक बार फिर से तारा सिंह के साथ सकीना यानी अमीषा पटेल नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग करीब हो चुकी हैं। ये इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं।

    आदि पुरुष (Adipurush)
    प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह द्वारा अभिनेत्री फिल्म आदि पुरूष में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी पौराणिक कथा रामायण पर आधारित हैं। जिसका निर्देशन ओम राउत कर रहे है। ये फिल्म इसी साल 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।

    टाइगर 3 (tiger 3)
    सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 भी इसी साल 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे दोनों कलाकारों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।

  • Tiger 3 से लीक हुआ Salman Khan और Shahrukh Khan का फाइट सीन, देखने के बाद फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार

    Tiger 3 से लीक हुआ Salman Khan और Shahrukh Khan का फाइट सीन, देखने के बाद फैंस को फिल्म की रिलीज का इंतजार

    सलमान खान इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है। जिसमे उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान और टाइगर 3 (Tiger 3) जैसी फिल्में शामिल है। सलमान खान की हर एक फिल्म की रिलीज का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। अब इसी बीच सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का एक सीन लीक हो गया है। सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) है। जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन अब इस फिल्म का एक सीन लीक हो गया है।

    खबरों में बताया जा रहा है कि, शाहरूख खान का एक स्पेशल एपिरियेंस सीन है जो अब आनलाइन लीक हो गया है। जिसको लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित है। अगर हम सीन की बात करें तो इसमे शाहरूख और सलमान एक साथ नजर आ रहे है। दोनों को एक साथ देखना उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

    बता दें कि जिस तरह से सलमान खान ने शाहरूख खान की ब्लाॅकबस्टर फिल्म पठान में कुछ मिनट का फाइट सीन किया था ठीक उसी तरह शाहरूख भी सलमान की टाइगर 3 में फाइट करते नजर आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म टाइगर 3 में शाहरूख खान कैमियो रोल करने वाले है। फिल्म से लीक हुआ ये सीन उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। कई फैंस ने तो ये दावा किया है कि फिल्म रिलीज के बाद लोग खूब सीटियां बजाने वाले है।

    Tiger 3 में शाहरूख खा का कैमियो

    फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ शाहरूख के एक्शन सीन के लिए मेकर जमकर तैयारियां कर रहे है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, फिल्म में शाहरूख और सलमान को जेल से भागने का एक सीन है। एक सीन में टाइगर को जेल से भागना पड़ता है जिसमे शाहरूख उनकी मदद करते है।

    इमरान हाशमी की पत्नी हैं बड़ी बड़ी अदाकाराओं से भी बहुत आगे, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे उनके दिवाने

    Tiger 3 का फैंस कर रहे इंतजार

    ऐसे में अब शाहरूख और सलमान के चाहने वालों को फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। फिल्म में सलमान और शाहरूख के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आने वाले है।

    Salman Khan और Katrina Kaif के रिश्ते में इस शख्स की वजह से आई खटास, एक मैसेज ने उजाड़ दिया भाईजान का संसार

  • बॉलीवुड की होगी नए साल के साथ नई शुरुआत, साल 2022 की फेलियर को भूलते हुए इस साल बॉक्स ऑफिस पर आएंगी 3 बड़ी फिल्म

    बॉलीवुड की होगी नए साल के साथ नई शुरुआत, साल 2022 की फेलियर को भूलते हुए इस साल बॉक्स ऑफिस पर आएंगी 3 बड़ी फिल्म

    साल 2023 का आगाज हो चुका है. नए साल में बॉलीवुड ने कई नई फिल्मों के साथ प्रवेश किया है. साल 2022 बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रहा और अमूमन हर फिल्म इस साल बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी. कुछ ही फिल्में रही जो हिट लिस्ट में गई.

    बात करें साउथ की फिल्मों की तो RRR, केजीएफ 2, कंतारा ने अच्छी कमाई की. वहीं बात करें बॉलीवुड की तो भूल भुलैया 2 के अलावा किसी भी फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की. ऐसे में अब नए साल के साथ बॉलीवुड की कई नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए रिलीज होने वाली हैं. चलिए बात करते हैं इन फिल्मों के बारे में.

    बॉलीवुड की 3 सबसे बड़ी फिल्में

    • आदिपुरुष

    साउथ के स्टार एक्टर प्रभास की फिल्म आदिपुरुष भी साल 2023 में रेस होने जा रही है. फिल्म का जब से टीजर सामने आया है तभी से इस मूवी को लेकर काफी कंट्रोवर्सी देखने मिल रही है.

    फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड की एक्ट्रेस कृति सेनन और अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आएंगे. फिल्म जनवरी 12, 2023 को रीलीज होने वाली थी लेकरिन अब इसकी डेट बदल कर इसे 16 जून 2023 का दिया गया है.

    • टाइगर 3

    बॉलीवुड के भाईजान यानी अभिनेता सलमान खान भी इस साल अपनी नई फिल्म के साथ वापसी करने वाले हैं. सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 इस साल दिवाली के समय रीलीज होगी. जहां सलमान खान लीड एक्टर हैं वहीं इमरान हाशमी इस मूवी में लीड विलेन का रोल प्ले करते नजर आएंगे.

    वही बात करें एक्ट्रेस की तो मूवी में सलमान के अपोजिट होंगी अभिनेत्री कैटरीना कैफ. ये फिल्म ‘एक था टाइगर’ जो की साल 2012 में रिलीज हुई थी, और दूसरा पार्ट ‘टाइगर जिंदा है’ जो की साल 2017 में आई थी, उसी का तीसरा पार्ट है. टाइगर 3 को भारत में तमिल, तेलुगु, और हिंदी तीनों भाषाओं में रीलीज किया जाएगा.

    • पठान

    बॉलीवुड के किंग, सबके दिलों के राजा अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म लंबे समय बाद बॉक्स ऑफिस पर साल 2023 में रिलीज होने जा रही है. फिल्म का नाम पठान है और रीलीज डेट जनवरी 25 तारीख है. शाहरुख खान के साथ लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं.

    वहीं इनके साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे. जोन लीड विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं. किंग खान की ये फिल्म जीरो के बाद यानी लगभग 4 साल के अंतराल के बाद आ रही है, वहीं शाहरुख खा भी इस मूवी में बेहद हॉट नजर आ रहे हैं. ऐसे में उनके फैंस के बीच इस मुवी को लेकर बेसब्री से इंतजार बना हुआ है.