Jawan से लेकर Tiger 3 तक, बॉक्स आफिस पर गदर मचाएंगी बॉलीवुड की ये 5 मच अवेटेड फिल्में, टूटेंगे बड़े-बड़े रिकॉर्ड

साल 2022 बॉलीवुड की फिल्मों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहा है लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि साल 2023 में एक नहीं बल्कि कई मच अवेटेड फिल्में रिलीज होने जा रही है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्में रिलीज के बाद बॉक्स आफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करेंगी। इस लिस्ट में जवान (Jawan) से लेकर टाइगर 3 (Tiger 3) तक शामिल है।
जवान (Jawan)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की फिल्म जवान इसी साल रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन एटली कुमार कर रहे हैं। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, सानिया मल्होत्रा और नयनतारा लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
ड्रीम गर्ल 2 (dream girl 2)
आयुष्मान खान और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज का इंतजार फैंस कर रहे हैं। इस फिल्म से दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट हुआ था जिसके बाद ही मेकर ने फिल्म का सीक्वल बनाने का ऐलान किया था।
किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)
सलमान खान की फिल्म फिल्म किसी का भाई किसी की जान इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही हैं। इस फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगल, वेंकटेश और जगपति बाबू जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आने वाले है।
गदर 2 (Gadar 2)
सनी देओल की फिल्म गदर का सीक्वल बन रहा है जिसमे एक बार फिर से तारा सिंह के साथ सकीना यानी अमीषा पटेल नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग करीब हो चुकी हैं। ये इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसका निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं।
आदि पुरुष (Adipurush)
प्रभास, सैफ अली खान, कृति सेनन और सनी सिंह द्वारा अभिनेत्री फिल्म आदि पुरूष में नजर आने वाली हैं। फिल्म की कहानी पौराणिक कथा रामायण पर आधारित हैं। जिसका निर्देशन ओम राउत कर रहे है। ये फिल्म इसी साल 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।
टाइगर 3 (tiger 3)
सलमान खान और कैटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 भी इसी साल 10 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसमे दोनों कलाकारों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।
