Tag: एलेक्स हेल्स

  • एक ओवर में 55 रन बना इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड युवराज सिंह का रिकॉर्ड, रच दिया एक नया इतिहास

    एक ओवर में 55 रन बना इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया रिकॉर्ड युवराज सिंह का रिकॉर्ड, रच दिया एक नया इतिहास

    टीम इंडिया के खिलाड़ी युवराज सिंह ने एक मैच के दौरान एक ओवर में 36 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने युवी का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। युवी ने यूएई टी-20 लीग में एक ही ओवर में 55 रन ठोक दिया हैं। दरअसल, इस समय यूएई में एक टी-20 लीग चल रही है जिसमे विश्व भर के खिलाड़ी अपनी पारी से सबको हैरान कर रहे हैं।

    टी20 लीग में एलेक्स हेल्स ने बनाया रिकॉर्ड

    एलेक्स हेल्स ने टी20 लीग में कमाल कर दिया है। उन्होंने 166 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए टी-20 लीग में 33 चौके और 15 छक्के लगाए हैं। यानी हेल्स ने 222 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे हैं। यूएई में खेले जा रहे लीग के चार मैचों में उन्होंने क्रमश: 83, 64, 110 और 99 रनों की पारी खेली है।

    एलेक्स हेल्स ने टी20 लीग में 8 छक्के और 1 चौका लगा 55 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 47 गेंदों पर 86 रनों की पारी खेली है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

    आपको बता दें कि टीम इंडिया के लिए 2007 में वर्ल्ड कप के दौरान युवराज सिंह ने एक ओवर में 36 रन बनाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ दिए थे। कहा जाता है कि जब युवराज ने यह कारनाम किया तो उसके बाद कुछ युवराज के नाम से गेंदबाज कांपने लगे थे। युवराज सिंह को सिक्सर किंग के नाम से भी जाना जाता है।

    ऐलेक्स का ऐसा है करियर

    एलेक्स हेल्स ने आज तक के अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 75 टी-20 मैच खेले हैं। इन मैचों में ऐलेक्स ने 138 की स्ट्राइक रेट से 2074 रन बनाए हैं। वहीं, एकदिवसीय क्रिकेट में हेल्स को 70 मैचों में खेलने का मौका मिला है। इन मैचों में 37 की औसत से हेल्स ने 2419 रन बनाए हैं। 34 वर्षीय एलेक्स इंग्लैंड के दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं।

  • IPL 2023 Retention: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्डकप जीताने वाले खिलाड़ी ने आईपीएल को कहा अलविदा, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान

    IPL 2023 Retention: इंग्लैंड को टी20 वर्ल्डकप जीताने वाले खिलाड़ी ने आईपीएल को कहा अलविदा, वजह जान कर रह जायेंगे हैरान

    आईपीएल 2023 (IPL 2023) के रिटेंशन की समय सीमा (IPL 2023 Retention Deadline) 15 नवंबर यानी आज शाम 5 बजे तक खत्म हो चुकी है। इसके बाद से ही सभी टीमें अपनी-अपनी लिस्ट जारी करने लगी। आईपीएल के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वहीं आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा।

    लेकिन इस बीच कई खिलाड़ियों ने ये फैसला किया है कि वह इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। इनमें से एक खिलाड़ी वो है जिसने हाल ही में अपने बल्ले से तूफानी पारियों के दम पर इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने में मदद की।

    यह भी पढ़ें : IPL 2023 Retention: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी लिस्ट का किया ऐलान, उमरान-राहुल त्रिपाठी पर जताया भरोसा

    ये खिलाड़ी हैं इंग्लैंड के ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज़ एलेक्स हेल्स। हेल्स ने फैसला किया है कि वह इस बार आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे। इस बात की जानकारी फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्वीट करते हुए दी।

    फ्रेंचाइजी ने इसकी वजह राष्ट्रीय टीम के साथ प्रतिबद्धताएं और निजी कारण बताए हैं। हेल्स के अलावा कोलकाता के पैट कमिंस और सैम बिलिंग्स भी इस सीजन आईपीएल नहीं खेलेंगे।

    इंग्लैंड ने बीते रविवार को पाकिस्तान को मात दे खिताब जीता था और इसमें हेल्स की अहम भूमिका रही थी। इस विश्व कप में हेल्स के बल्ले से छह मैचों में 212 रन निकले थे। हेल्स ने दो अर्धशतक भी जमाए थे।

    हेल्स को पिछले साल कोलकाता ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन वह पिछले साल भी नहीं खेले थे। अभी तक इस बल्लेबाज ने सिर्फ छह आईपीएल मैच खेले हैं वो भी 2018 में। इसके बाद से उन्होंने आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया है।

  • IND vs ENG: “हमारा चरित्र बहुत अद्भूत रहा हैं”- जीत के बाद फुले नहीं समां रहे हैं जोस बटलर इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का सारा श्रेय

    IND vs ENG: “हमारा चरित्र बहुत अद्भूत रहा हैं”- जीत के बाद फुले नहीं समां रहे हैं जोस बटलर इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का सारा श्रेय

    जोस बटलरः  टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के 63 रनों के चलते 169 रनों का टारगेट इंग्लैंड को दिया था। लेकिन इंडिया की बद से बद्तर गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड ने सेमीफाइनल को पूरे 10 विकेट से जीतकर फाइनल में शानदार एंट्री मारी हैं। फाइनल में पहुंचने के बाद जोस बटलर (JOSS BUTTLER)  का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

    यह भी पढ़े- IND vs ENG : सच हुआ 1992 वर्ल्डकप का संयोग! सेमीफइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया, अब फाइनल की जंग पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच

    हमारे टीम के पास बहुत गहराई हैं- जोस बटलर

    इंग्लैंड की टीम ने इस वर्ल्ड कप में शुरूआत तो अफगानिस्तान के खिलाफ जीत से की थी लेकिन टीम को बड़ा झटका तब लगा था तब टीम को बारिश के चलते 5 रनों से दिल टूटने वाले हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने उस हार के बाद शानदार खेल दिखाया और 7 अंक लेकर सेमीफाइनल में जगह बनाई आज इंग्लैंड ने जिस तरह का खेल दिखाया हैं वह फाइनल में जाने की पूरी हकदार थी।

    जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने 170 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। बटलर ने आज 80 और एलेक्स ने 86 रन बनाए। इन दोनों के चलते इंग्लैंड ने 10 विकटों से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद जोस बटलर ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा-

    “मुझे लगता है कि आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद तब से हमने जो चरित्र दिखाया है वह अद्भुत रहा है। हम यहां बहुत उत्साहित होकर आए थे, बहुत अच्छा एहसास था। 1 से 11 तक के सभी लोग आज उठ खड़े हुए। हम हमेशा तेज और आक्रामक शुरुआत करना चाहते हैं। राशिद 11 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, यह जानना अविश्वसनीय है कि हमारे पास इतनी गहराई है।”

    जोस बटलर ने इन्हें दिया जीत का श्रेय

    इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स का यह वर्ल्ड कप शानदार जा रहा हैं। सेमीफाइनल में 47 गेंदो में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से उन्होने 86 रनों की शानदार पाारी खेली। उनकी यह पारी तारीफ के काबिल हैं। जोस बटलर भी दिल खोलकर हेल्स और क्रिस जॉरर्डन जो आज शानदार नजर आए उन की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। आज शानदार पारी के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला हैं। जोस बटलर ने आगे बात करते हुए कहा –

    “हेल्स ने आयामों का बखूबी इस्तेमाल किया और उन्होंने अपना फॉर्म दिखाया। वह आज शानदार था। इसका आनंद लेना महत्वपूर्ण है, यह हमारी ओर से शानदार प्रदर्शन था। मुझे लगता है कि हमें जॉर्डन को विशेष श्रेय देने की जरूरत है, सेमीफाइनल में आने वाले डेथ पर 3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए, यह एक कठिन काम था। उन्होंने अंत की ओर दबाव को बहुत अच्छी तरह से संभाला, खासकर हार्दिक पांड्या जैसे विश्व स्तरीय खिलाड़ी के खिलाफ गेंदबाजी की।”

    यह भी पढ़े- ;भारत का पत्ता साफ करेगी इंग्लैंड;- सेमीफाइनल से पहले ही शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम को लेकर कह दी बड़ी बात

  • ENG vs PAK: “जब भी मैं टॉयलेट जाता हूं..”- इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की सुरक्षा को लेकर खोली पोल, फैंस रह गए हैरान

    ENG vs PAK: “जब भी मैं टॉयलेट जाता हूं..”- इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की सुरक्षा को लेकर खोली पोल, फैंस रह गए हैरान

    हैरी ब्रुकः इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND CRICKET TEAM) काफी लंबे समय 17 साल बाद पाकिस्तान दौरे (PAKISTAN TOUR) पर आई हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच 7 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। जिसमें पहला मैच जीतकर इंग्लैंड ने अपना दम दिखा दिया हैं।

    पाकिस्तान की टीम को अपने ही घर पर 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी हैरी ब्रुक (HARRY BROOK) ने कल अपने नाबाद 42 रनों की मदद से टीम को जीत दिलवाई थी। कल के मैच के बाद हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया हैं। जोकि काफी सुर्खियों में आ रहा हैं।

    हैरी ब्रुक के बयान को सुनकर नहीं रूकेगी हंसी

    पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 सीरीज में हैरी ब्रुक (HARRY BROKK) ने अपना कातिलाना अंदाज दिखाया। यह युवा खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा हैं। जिसके बाद इनके बल्ले से विस्फोटक प्रदर्शन देखने की फैंस की भूख बढ़ गई हैं। हैरी की शानदार बल्लेबाजी की चर्चा तो लगातार हो रही हैं। लेकिन इसके अलावा उनके एक बयान की भी चर्चा ने आग पकड़ ली हैं। हैरी ने पाकिस्तान के ऊपर बयान देते हुए कहा हैं कि-

    “जब भी मैं टॉयलेट जा रहा हूं, ऐसा लग रहा हैं जैसे कोई मेरा पीछा कर रहा हैं या मेरे पीछे खड़ा हैं। इस तरह का अनुभव या एहसास मुझे पहले कभी नहीं हुआ।”

    https://twitter.com/SajSadiqCricket/status/1572290298625282053?s=20&t=dy0A6NXTF6BgmNYBEYH6CA

    कराची का माहौल सबसे सर्वश्रेष्ठ हैं- एलेक्स हेल्स

    इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ने कल अपनी अर्धशतकीय पारी से इंग्लैंड की जीत में भूमिका निभाई थी। एलेक्स हेल्स पाकिस्तान के घरेलू टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेलते हुए दिखाई देते हैं। कल का मैच कराची में खेला जा रहा था। कराची में आए फैंस को लेकर उन्होने कहा कि-

    “यह बहुत खास है। मैं यहां कराची में पहले भी पूरे घरों के सामने खेल चुका हूं और यह कुछ अलग है: यह विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ माहौल में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जहां मैंने पिछले कुछ वर्षों में काफी समय बिताया है और यह एक ऐसी जगह है जो मेरे लिए बहुत मायने रखती है। मेरे पास मैदान के अंदर और बाहर कुछ शानदार यादें हैं, इसलिए इंग्लैंड दौरे का हिस्सा बनना – इतने लंबे समय में पहला – एक अविश्वसनीय रूप से विशेष एहसास है”

  • England Cricket Board ने विश्व कप के लिए इस दिग्गज की कराई वापसी, 3 साल बाद आयेंगे टीम में नजर

    England Cricket Board ने विश्व कप के लिए इस दिग्गज की कराई वापसी, 3 साल बाद आयेंगे टीम में नजर

    बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (England Cricket Board) ने t20 वर्ल्ड कप टीम में एलेक्स हेल्स को स्थान दिया है। एलेक्स हेल्स को जॉनी बेयरस्टो के चोटिल होने के बाद इंग्लिश टीम में जोड़ा गया। ज्ञात हो कि एलेक्स हेल्स पिछले 3 साल से टीम से बाहर चल रहे थे। वह अच्छा प्रदर्शन कर रहा था लेकिन अनुशासनहीनता के केस की वजह से उन्हें टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया था। फिलहाल खिलाड़ी एक बार फिर से टीम में शामिल हो गए हैं।

    पाक जाएंगे एलेक्स

    England Cricket Board ने इस तूफानी बल्लेबाज को किया सेलेक्स, 3 साल बाद चलाएंगे बल्ला

    t20 वर्ल्ड कप के पहले इंग्लैंड को पाकिस्तान दौरे पर जाना पड़ेगा ।जहां वह सात मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। पाकिस्तान जाने वाली टीम में शामिल हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार हेल्स को पहले जेसन रॉय के स्थान पर जगह मिलने वाली थी और लेकिन इसके बाद जॉनी बेयरस्टो को चोट लग गई और इस तरह इस बल्लेबाज को 3 साल बाद टीम में वापसी मिल गई।

    बल्लेबाजी में है दम

    England Cricket Board ने इस तूफानी बल्लेबाज को किया सेलेक्स, 3 साल बाद चलाएंगे बल्ला

    टी20 क्रिकेट में एलेक्स बढ़िया प्रदर्शन करते हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अभी तक 60 इंटरनेशनल मैच में 31 से ज्यादा की औसत से 1644 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक भी शामिल है। यही नहीं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में हेल्स ने अपना अलग नाम कमा लिया है। बिग बैश हो या पीएसएल वो हर तरफ अपनी छाप छोड़ चुके हैं। फिलहाल इसके बाद भी 3 सालों से उन्हें इंग्लिश टीम में मौका नहीं मिला।

    ऑयन मॉर्गन थे खिलाफ

    England Cricket Board ने इस तूफानी बल्लेबाज को किया सेलेक्स, 3 साल बाद चलाएंगे बल्ला

    ज्ञात हो कि इंग्लैंड के पूर्व कैप्टन ऑयन मॉर्गन हेल्स की वापसी के सख्त खिलाफ थे। उन्होंने बहुत बार सार्वजनिक मंच पर इस खिलाड़ी की अनुशासनहीनता के बारे में बात की। एलेक्स साल 2019 वर्ल्ड कप से पहले टेस्ट में फेल हो गए थे। इसी के साथ ही वह सितंबर 2017 में ब्रिस्टल क्लब के नाइट क्लब में हुए झगड़े में भी शामिल थे।

    इस मामले में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स भी हेल्स के साथ आए थे। उन पर नस्लवाद का आरोप लगाया गया था । गैरी बैलेंस के साथ-साथ अजीम रफीक ने नस्लवाद मामले में हेल्स का नाम भी लिया था। फिलहाल अब t20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए उनसे आशा की जा रही है कि हेल्स अनुशासन में रहेंगे और महत्त्व समझकर गेम खेलेंगे।

    इसे भी पढ़ें-Ravindra Jadeja के घुटने की सर्जरी हुई सफल, ऑलराउंडर ने इंस्टा पोस्ट करके दी फैंस को बड़ी खुशखबरी