गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा (Ashish Nehra) काफी ज्यादा मजाकिया है। उनका यह मजाक अक्सर देखने को मिलता है। आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ना सिर्फ बाहर बल्कि कई बार मैदान पर भी खिलाड़ियों और स्पोर्ट स्टाफ के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसे में बीते दिन यानी शनिवार को आईपीएल 2023 (IPL 2023) में केकेआर (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच के शुरू होने से पहले आशीष नेहरा (Ashish Nehra) ने कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
Ashish Nehra ने किया मजाक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शनिवार को केकेआर और गुजरात टाइटल के बीच मैच खेला गया। इस मैच के विनर गुजरात टाइटंस की टीम रही। मैच के शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा मैदान पर आए और वह अपने पुराने साथी मुरली कार्तिक के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कार्तिक को घुटना गलत जगह मार दिया। जिसकी वजह से कार्तिक मैदान पर ही गिर पड़े। कार्तिक दर्द में दिखे तो वहीं ये देशकर आशीष भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हुआ Ashish Nehra का वीडियो
इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक्स भी मिल चुके हैं। अगर हम बात करें गुजरात टाइटंस की 2023 का आईपीएल गुजरात के लिए काफी अच्छा रहा। टीम ने 8 मैच खेले जिसमें से 6 मैच में जीत हासिल की है। 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर पर है।


























