सुनील शेट्टी के रॉकिंग अंदाज को कौन नहीं जानता। फिल्मों में आशिक, विलेन की भूमिका निभाने वाले सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी की हाल ही में शादी हुई है। आथिया शेट्टी ने क्रिकेटर केएल राहुल से शादी कर सात फेरे लिए हैं। इस दौरान एक और लड़की लाइम लाइट में आई जो खबरों के मुताबिक आथिया की भाभी बन सकती है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो अदाकारा….
अहान शेट्टी की गर्लफ्रैंड है तानिया श्रॉफ
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी तानिया को डेट कर रहे हैं। तानिया अहान की गर्लफ्रैंड हैं, वह अपनी होने वाली ननद की शादी में भी शामिल हुई थीं। इस दौरान उनका कातिलाना लुक ही उनको लाइम लाइट पर ले आया। वेडिंग ड्रेस कोड को फॉलो करते हुए तानिया ने भी बेबी पिंक कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
कौन हैं तानिया श्रॉफ
तानिया मशहूर बिजनेसमैन जयदेव श्रॉफ और रोमिला की बेटी हैं। उन्होंने फैशन कॉलेज ऑफ लंदन से पढ़ाई की है। हाल ही में तानिया श्रॉफ की तस्वीरें अथिया शेट्टी की शादी के दौरान काफी वायरल हुई थीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तानिया श्रॉफ अहान शेट्टी के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। वह काफी सुंदर हैं। फिल्म तड़प और एक्स फैक्टर में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर ननद की शादी में उनकी काफी फोटोज वायरल हो चुकी है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट से तानिया ने आथिया शेट्टी की शादी के दौरान एक मल्टीकलर लहंगे और लाइट ग्रीन ड्रैस में ट्रैडिशनल लुक के साथ फोटोज शेयर की थी, इसमें सुनील शेट्टी ने भी लव इमोजी शेयर किया है। मल्टी कलर लहंगे के साथ ही उन्होंने टाइट चोटी की है, जिसमें वो काफी सुंदर लग रही हैं। तानिया के सोशल मीडिया पर कई हजार फॉलोअर्स हैं।















