आथिया शेट्टी से शादी से पहले इन अभिनेत्रियों के साथ प्यार में रह चुके हैं केएल राहुल, खूब चर्चा में रही थी उनकी लव स्टोरी

By Tanu Chaturvedi On January 23rd, 2023
केएल राहुल

टीम इंडिया के खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की आज यानि 23 जनवरी को आथिया शेट्टी से शादी हो रही है। शादी खंडाला सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस में हो रही है। माना जा रहा है बैंगलूरू और मुंबई में रिसेप्शन होगा। इस कारण केएल राहुल ने टीम इंडिया से ब्रेक लिया है। राहुल आथिया शेट्टी के साथ रिलेशन में आने से पहले पंजाब की हिरोइन के साथ रिलेशन में रहे थे। आइए आपको बताते हैं केएल राहुल की इसी गर्लफ्रैंड के बारे में…

पंजाब की हिरोइन थीं पहला प्यार

पंजाब की नंबर वन हसीना सोनम बाजवा टीम इंडिया प्लेयर केएल राहुल का पहला प्यार थीं। सोनम का पूरा नाम सोनम प्रीत बाजवा है। इनका जन्म नैनीताल में हुआ है, यह पंजाब की कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटीज को देखकर दोनों के रिलेशनशिप का अंदाजा लगाया गया था।

राहुल और सोनम के अफेयर की खबरें तब उड़ीं, जब इस क्रिकेटर ने एक्ट्रेस के एक इंटाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया था। सोनम ने एक पोस्ट किया और लिखा- सूरज को डूबते देख रही हूं और तुम्हारे बारे में सोच रही हूं। इस पर राहुल ने लिखा- वो बस एक कॉल दूर है। इससे लगने लगा कि दोनों के बीच कुछ तो है लेकिन कभी दोनों साथ में नजर नहीं आए।

केएल की गर्लफ्रैंड हिन्दी फिल्मों में कर चुकी हैं काम

आपको बता दें कि पंजाब की ये हिरोइन सोनम बाजवा हिन्दी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह बाला फिल्म में स्वाती और स्ट्रीट डांसर में पम्मी का किरदार निभाया था। उनकी इस साल कैरी ऑन जट्टा 3 (Carry On Jatta 3) फिल्म भी आने वाली है। सोनम बाजवा का जन्म नैनीताल में हुआ था।  वह कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साल 2013 में उन्होंने अपनी पहली पंजाबी फिल्म- बेस्ट ऑफ लक की थी।

Tags: आथिया शेट्टी, केएल राहुल, सोनम बाजवा,