केएल राहुल के घर में हो रही है दुल्हनियां के स्वागत की तैयारी, घर की सजावट का वीडियो हुआ तेजी से वायरल

By Tanu Chaturvedi On January 18th, 2023
केएल राहुल

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर केएल राहुल इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। केएल राहुल और बॉलीवुड स्टार आथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों सुपर स्टार्स की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं लेकिन इससे पहले केएल राहुल के घर की सजावट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केएल राहुल के घर को सजाया जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं ये वायरल वीडियो…

ये है घर की सजावट वीडियो

वीडियो में साफ दिख रहा है कि केएल राहुल के घर के बाहर सजावट हो रही है। यानि शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर बलून टंगे हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही लाइट की लड़ी भी लगाई गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

इस वीडियो के अलावा सोशल मीडिया पर उनकी घर की इस सजावट का रात का फोटो भी वायरल हो रहा है। इसमें ये लड़ियां और बलून जला दिए गए हैं और रोशनी से पूरा घर जगमगा उठा है। बहरहाल, इस वीडियो और तस्वीरों के सामने आने के बाद आथिया शेट्टी और केएल की शादी की चर्चा और भी तेज हो गई हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटो का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

खंडाला में होगी केएल-आथिया की शादी

आपको बता दें कि शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस से होगी। ये फॉर्म हाउस फार्म हाउस काफी आलीशान है जो 6200 स्कावयर फीट में फैला हुआ है। इसी आलिशान फॉर्म हाउस से दोनों की शादी होगी। खंडाला में एक 5 स्टार होटेल भी शादी के फंक्शन के लिए बुक किया गया है। शादी 23 जनवरी को है, तो रस्में 21 जनवरी से ही शुरु हो जाएंगी। केएल राहुल और आथिया शेट्टी अपनी शादी में पारंपरिक परिधान पहनने वाले हैं।

Tags: आथिया शेट्टी, केएल राहुल, सुनील शेट्टी,