Shahid Kapoor के प्यार में पागल थी इस सुपरस्टार की बेटी, पीछा छुड़ाने के लिए अभिनेता को दर्ज करवानी पड़ी FIR, जानें उसका नाम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में है। जिसके जरिए वो आने वाले दिनों में बॉक्स आफिस और ओटीटी की दुनिया में धमाका करेंगे। अब इसी बीच शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक पुराने मामले को लेकर चर्चा में है। जिसे सुनने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की ये खबर बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की बेटी से जुड़ी है।
दरअसल बात ये है कि इस सुपरस्टार की बेटी अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) से प्यार करती है, ये एकतरफा प्यार है। वो अभिनेता को काफी ज्यादा पसंद करती थी, कहा तो ये भी जाता है कि अभिनेता ने इस सुपरस्टार की बेटी से तंग आकर पुलिस में शिकायत तक दर्ज कर दी थी।
Shahid Kapoor के प्यार में पागल थी इस सुपरस्टार की बेटी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत नाम की एक महिला से शादी की है। जिनका बॉलीवुड से कोई नाता नहीं थी। शादी से पहले शाहिद कपूर के कई अफेयर थे। लेकिन एक सुपरस्टार की बेटी शाहिद कपूर के पीछे ऐसी पड़ी की उससे तंगआकर अभिनेता को पुलिस में शिकायत तक दर्ज करवानी पड़ी। वो सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि राजकुमार है। उनकी बेटी का नाम वास्तविकता पंडित है।
Shahid Kapoor ने दर्ज कराई एफआईआर
खबर के अनुसार शाहिद कपूर और वास्तविकता की पहली मुलाकात डांस क्लास में हुई थी, पहली नजर में ही वास्तविकता शाहिद के प्यार में पागल हो गई थी। खबरों में ये भी कहा जाता है कि वो खुद को शाहिद कपूर की पत्नी बताती थी।
रिपोर्ट के अनुसार वास्तविकता पंडित ने अभिनेता के घर के पास ही घर ले लिया था। जब शाहिद अपने घर से बाहर निकलते थे तो वास्तविकता उनका पीछा करने लगती थी। इन्हीं सब बातों से परेशान होकर शाहिद ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी थी। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
Tags: बॉलीवुड, मीरा राजपूत, वास्तविकता पंडित, शाहिद कपूर,