Priyanka Chopra ने Nick Jonas को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा, सुनकर नहीं होगा अपने कानों पर यकीन

By Deepansha kasaudhan On May 13th, 2023
Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी वेब सीरीज सीटाडेल को लेकर सुर्खियों में है। उनकी वेब सीरीज हाल ही में रिलीज हुई है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर कई बड़े खुलासे भी किए हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के बारे में बताया कि, उनके पति निक ने उन्हें पहली बार 7 साल की उम्र में देखा था।

रातों को उठ उठकर बेटी मालती की धड़कने सुनती थी Priyanka Chopra, अभिनेत्री ने अपने डर का किया खुलासा

Priyanka Chopra ने किया खुलासा

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कई खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते हुए कहा कि, निक ने उन्हें पहली बार साल 2000 में टीवी पर मिस वर्ल्ड इवेंट में देखा था। जब वह महज 7 साल के थे। प्रियंका ने बताया​ कि, मैं करीब 18 साल की थी और मैंने लंदन में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। एक ऐसी लड़की थी जिसे यह पता ही नहीं था कि उसे आगे क्या करना है। शादी के बाद मेरी सास ने मुझे बताया था कि मुझे याद है कि मैंने तुम्हें जीतते देखा था। तो मैंने कहा था साल 2000 में मैं लंदन में थी और आप टैक्सास में तो यह कैसे हो सकता है?

इस पर उन्होंने कहा कि, मुझे अच्छे से याद है कि वह महीना नवंबर था और उस दौरान एक महज 7 साल का था और वह किसी ब्रांड शॉप पर था। निक के भाई 8—9 साल के थे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, मेरी सास ने आगे बताया था कि मेरे ससुर को इस तरह के इवेंट शो से देखना बहुत पसंद है। उस वक्त वह मेरा इवेंट शो देख ही रहे थे। तभी निक भी आ गया था और दोनों ने तुम्हें साथ में जीतते देखा था।

प्रियंका ने कहा कि, लाइफ बहुत ही छोटी है, कब कौन कहां मिल जाए पता नहीं होता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की शादी 2018 में भारत में हुई थी। निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं।

Tags: निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, मिस वर्ल्ड,