रातों को उठ उठकर बेटी मालती की धड़कने सुनती थी Priyanka Chopra, अभिनेत्री ने अपने डर का किया खुलासा

By Deepansha kasaudhan On April 29th, 2023
Priyanka Chopra

बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब इसी बीच अभिनेत्री एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में है, जिसका वह प्रमोशन कर रही हैं। वह अपने पति निक जोसन और बेटी के साथ भारत भी आई थी। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा भी किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को लेकर बात की है।

पति Nick Jonas के साथ रोम की वादियों में रोमांटिक हुई Priyanka Chopra, देखें वायरल वीडियो

आपको बता दें कि मालती मेरी चोपड़ा जोनस एक प्री मेच्योर बेबी थी। अपनी बेटी के प्रीमेच्योर बर्थ के समय और बाद में प्रियंका काफी ज्यादा परेशान रही। एक मां के तौर पर उन्होंने अपने डर का भी खुलासा किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि, प्रीमेच्योर बर्थ के समय उन्हें अपनी बेटी को खो देने का डर सता रहा था। मालती जन्म के बाद करीब 100 दिन तक एनआईसीयू में रही थी। उस समय अभिनेत्री बुरी तरह घबरा गई थी तो पति निक जोनस ने उन्हें मजबूती से संभाला था।

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने दी हिम्मत

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के जन्म के समय को याद करते हुए बताया कि, मेरे हस्बैंड की ताकत का एक और उदाहरण है। मैं तो जैसे खामोश हो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि, कैसे रिएक्ट करूं। मुझे याद है कि निक ने मेरे कंधों को पकड़ रखा था मैंने पूछा बताओ मुझे क्या करना है। उसने कहा बस मेरे साथ कार में बैठो और हम अस्पताल के लिए निकल पड़े। वह पैदा हो चुकी थी, जब से पहली सांस ली तब से लेकर आज तक हम में से किसी एक के बिना कभी नहीं रही है। यह मेरी नहीं उसकी परीक्षा थी, मेरे पास डरने या कमजोर होने का मौका नहीं था, क्योंकि मां के रूप में मुझे उसकी ताकत बनना था। हमें उसे पल पल यह महसूस करवाना था कि, वह अकेली नहीं है।

Priyanka Chopra ने अपने डर का किया खुलासा

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, जब हम उसे घर ले आए तो कई दिनों तक सो नहीं पाई थी। अस्पताल में मॉनिटर पर उसके दिल की धड़कन को देख सकते थे लेकिन घर पर मॉनीटर नहीं था। मैं उसके सीने पर कान लगा कर सुनती थी। वो ठीक है या नहीं ये देखने के लिए मैं हर 2 मिनट में जग जाती थी और ये हफ्तों तक चलता रहा।

Tags: प्रियंका चोपड़ा, मालती मेरी चोपड़ा जोनस,