पति Nick Jonas के साथ रोम की वादियों में रोमांटिक हुई Priyanka Chopra, देखें वायरल वीडियो

By Deepansha kasaudhan On April 22nd, 2023
Priyanka Chopra

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिल्म इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो के साथ शेयर करती रहती है। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का एक और वीडियो सामने आया है।

जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ सड़कों पर रोमांस और मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Shahrukh Khan के साथ अफेयर पर पहली बार Priyanka Chopra ने किया खुलासा, ‘कहा मेरे मना करने…’

Priyanka Chopra का वीडियो वायरल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इन दिनों रोम की वादियों में अपने वेकेशन को एंजॉय कर रही है। इस बात का सबूत उनका यह ताजा वीडियो है, जो इंटरनेट की दुनिया में सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, यह लवली कपल रोम की सड़कों पर ढेर सारी मस्ती कर रहा है और एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को लिप लॉक किस भी करते नजर आ रहे हैं और दोनों एक साथ आइसक्रीम का लुत्फ़ भी उठाते दिखाई दे रहे हैं।

Priyanka Chopra के पति Nick Jonas ने शेयर किया वीडियो

अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए निक जोनस ने कैप्शन में लिखा कि, रोम। निक जोनस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक ढेर सारे कमेंट और लाइक मिल चुके हैं। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वह इन दिनों कई हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। जिसमें उनकी सीरीज सीटाडेल और बॉलीवुड की फिल्म जी ले जरा शामिल है जो जल्द ही रिलीज की जाएगी।

Tags: जी ले जरा, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, रोम,