IPL 2023: पैपराजी ने गलती से Anushka Sharma के लिए इस्तेमाल किया ऐसा शब्द, Virat Kohli ने सरेआम लिए मजे

By Deepansha kasaudhan On May 12th, 2023
Virat Kohli

मशहूर भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों आईपीएल (IPL 2023) यानी इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं। इसी बीच विराट कोहली (Virat Kohli) को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ देखा गया है। दोनों अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ डिनर करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान रेस्टोरेंट के बाहर विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) फोटोग्राफर के सामने तस्वीरें क्लिक करवाई।

इस दौरान की दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन इसी दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर एक पैपराज ने गलत शब्द इस्तेमाल कर दिया।

Virat Kohli vs Babar Azam: 100 ODI मुकाबलो के बाद विराट कोहली और बाबर आजम में कौन है सर्वश्रेष्ठ? आंकड़े दे रहे हैं इसकी गवाही

Virat Kohli और Anushka Sharma का वीडियो वायरल

दरअसल बात यह है कि पैपराजी विराट कोहली और अनुष्का की तस्वीर ले रहे थे। इसी दौरान एक पैपराजी ने अनुष्का शर्मा को गलती से सर कह दिया। इस पर विराट कोहली ने भी मजे लेने का मौका नहीं छोड़ा। विराट कोहली ने मजे लेते हुए कहा कि, विराट मैम भी बोल दे। विराट के ऐसा कहते ही वहां पर सब हंसने लगे।

अगर हम बात करें विराट और अनुष्का के लुक की तो विराट ने ब्लैक कलर की पैंट और व्हाइट शूज के साथ प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई थी। वहीं अनुष्का शर्मा ने व्हाइट पैंट और ब्लैक शूज के साथ व्हाइट स्ट्राइप्ड टॉप पहना था। दोनों का ये लुक लोगों को पसंद आ रहा है।

Tags: अनुष्का शर्मा, आईपीएल 2023, इंडियन प्रीमियर लीग, विराट कोहली,